अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे
अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में एक समिट के दौरान भाषण में कहा कि ईरान से चल रही बातचीत अगर नाकाम रहती है तो अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के वार्ताकार एक प्रस्तावित समझौते पर मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते के तहत अप्रैल की शुरुआत में हुए अस्थायी युद्धविराम को 60 दिन और बढ़ाया जाना है और आगे स्थायी समझौते का रास्ता तैयार करना है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि वह व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेंगे। हालांकि 2 घंटे मीटिंग के बाद उन्होंने इसे टाल दिया था। वहीं अब तक ईरान ने किसी समझौते के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की है। ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। जब तक अमेरिका कदम नहीं उठाता, तब तक ईरान भी कोई कदम नहीं उठाएगा। फिलहाल उन्हें इसकी जल्दबाजी नहीं है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प फैसला नहीं ले पाए: राष्ट्रपति ट्रम्प ने अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद भी ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला नहीं लिया। 2. अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी: पीट हेगसेथ ने फिर चेतावनी दी है कि ईरान या तो समझौता स्वीकार करे या फिर बल प्रयोग का सामना करने के लिए तैयार रहे। 3. अमेरिका पर धोखा देने का आरोप: सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहसिन रजाई ने अमेरिका पर कूटनीति को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका समुद्री नाकाबंदी जारी रखकर बातचीत की प्रक्रिया के साथ धोखा कर रहा है। 4. होर्मुज में बारूदी सुरंग तैरती दिखी: ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक संदिग्ध तैरती हुई समुद्री बारूदी सुरंग (फ्लोटिंग माइन) देखे जाने की जानकारी दी। जहाजों और मछुआरों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG:₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला
कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। वहीं गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला: कई महीनों से रिटर्न फाइल नहीं किया, कंपनी का GST-रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एयरलाइन पर कई महीनों से GST रिटर्न फाइल नहीं करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. IPL फाइनल, अहमदाबाद की फ्लाइट ₹35,000 तक महंगी: होटलों का किराया 6 से 36 हजार तक पहुंचा; कल बेंगलुरु का गुजरात से मुकाबला IPL का फाइनल मैच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी इस मैच को देखने के लिए फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो आपको 17,000 से 35,000 रुपए तक किराया ज्यादा चुकाना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. NSE में FO मार्केट की क्लोजिंग-टाइमिंग 10 मिनट बढ़ी: 3 अगस्त से दोपहर 3:40 बजे तक ट्रेडिंग होगी; जानें क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के नियम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (FO) सेगमेंट के लिए नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइमिंग को 10 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है। 3 अगस्त से यह मार्केट दोपहर 3:30 बजे के बजाय 3:40 बजे बंद होगा। यह बदलाव कैश सेगमेंट में शुरू किए जा रहे नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के रोलआउट के तहत किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,654 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 23 मई को 1.58 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.66 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.63 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 2,650 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...























