Responsive Scrollable Menu

Gold Rate Today: आज सोने-चांदी के गिरे भाव! 24K गोल्ड ₹514 सस्ता, चांदी के दाम में भी ₹1,598 की गिरावट

Gold-Silver Price Today, 13 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज, 13 अगस्त 2026 को कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,52,447 प्रति 10 ग्राम है, जो कल के ₹1,52,961 के मुकाबले ₹514 सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹471 प्रति 10 ग्राम गिरकर ₹1,39,641 पर आ गया है।

IBJA 13 August Gold Rate

चांदी की कीमत में भी कमी आई है और यह आज ₹2,33,800 प्रति किलोग्राम है, यानी कल के मुकाबले ₹1,598 सस्ती हुई है। आइए अब देश के प्रमुख शहरोंं में 22 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव देखें।  

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,42,350
मुंबई 1,42,200
कोलकाता  1,42,200
चेन्नई  1,42,200
भोपाल  1,42,250
जयपुर  1,42,350
अहमदाबाद  1,42,250
लखनऊ  1,42,350
रायपुर  1,42,200

 

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

ये भी पढ़े-ः Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,961 पर पहुंचा; चांदी ₹1,118 हुई महंगी

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

 

 

Continue reading on the app

लालकोट कार ब्लास्ट का AQIS कनेक्शन | Delhi Car Bomb Blast | Terrorism | NIA |

UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लालकोट कार ब्लास्ट का AQIS कनेक्शन, दक्षिण एशिया में बढ़ा रहा नेटवर्क दिल्ली के लालकोट मेट्रो स्टेशन के पास हुए दर्दनाक कार बम धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की नई रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 के इस आतंकी हमले के तार आधिकारिक तौर पर अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े पाए गए हैं। सवाल यह है कि क्या AQIS अब छोटे-छोटे सेल बनाकर पूरे दक्षिण एशिया में अपना नेटवर्क फैला रहा है? और क्या बांग्लादेश उसकी नई सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है? #aqis #unreport #delhiblast #alkaida #nia #southasia #bangladesh #terrorism #hindinews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 1st Test: Yashasvi Jaiswal के Run Out के बाद KL Rahul और Padikkal ने संभाली भारतीय पारी

 केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए। लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।

अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए औरनॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।

इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।

भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभी-कभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

Sat, 15 Aug 2026 12:40:21 +0530

  Videos
See all

#shortvideo: '2014 के बाद हमारा 40 देशों के साथ एफटीए अग्रीमेंट हो रहा है' n#PMModiSpeech #IndiaFTAs #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:32+00:00

Iran America War Update : सऊदी में भयंकर हमला! | Mayank Mishar | N18G | Iran Attack | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers