Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

मैदानी इलाकों में 50 डिग्री का टॉर्चर, राहत की खोज में मनाली से नैनीताल तक उमड़ा जनसैलाब; अब लग रहे लंबे जाम

Summer Rush Traffic Jam: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. कई शहरों में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लाखों लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के मनाली और रोहतांग से लेकर उत्तराखंड के नैनीताल, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली और जोशीमठ तक इस समय पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है. पहाड़ों में मौसम सुहावना है, कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी के नजारे देखने को मिल रहे हैं. 

यही वजह है कि लोग लंबा सफर और घंटों का ट्रैफिक जाम झेलने के बावजूद पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. हालांकि बढ़ती भीड़ अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. कई पर्यटन स्थलों पर होटल हाउसफुल हैं, पार्किंग की जगह कम पड़ रही है और सड़कों पर कई किलोमीटर लंबे जाम लग रहे हैं.

मनाली और रोहतांग मार्ग पर रेंग रहे वाहन

हिमाचल प्रदेश के मनाली में इन दिनों पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है. खासतौर पर मई के अंतिम दिनों में भी रोहतांग दर्रे पर बर्फ देखने की चाहत लोगों को आकर्षित कर रही है. समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा इस समय भी बर्फ की चादर से घिरा हुआ है. लेकिन बढ़ती भीड़ ने मनाली-रोहतांग रोड की रफ्तार लगभग रोक दी है. इस रास्ते पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. हालात ऐसे रहे कि सुबह जल्दी मनाली से निकले कई टूरिस्ट दोपहर के बाद ही रोहतांग पहुंच पाए.

सामान्य तौर पर लगभग 50 किलोमीटर का यह सफर इन दिनों 7 से 8 घंटे में पूरा हो रहा है. पर्यटकों का कहना है कि रास्ते में कई घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है. प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था और मजबूत करनी चाहिए, क्योंकि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों की वजह से जाम और बढ़ रहा है. स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मढ़ी से ग्रामफू के बीच पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है.

सरोवर नगरी नैनीताल और कैंचीधाम में भारी भीड़

सरोवर नगरी नैनीताल में भी पर्यटकों की भारी भीड़ है. वीकेंड के दौरान शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. माल रोड, स्नो व्यू, चिड़ियाघर और केव गार्डन पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही. नैनी झील पर्यटकों से गुलजार है और बोटिंग का आनंद लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. पहाड़ों की ठंडी हवाएं और सुहावना मौसम लोगों को आकर्षित कर रहा है. पर्यटकों की भारी आमद का सीधा फायदा होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे संचालकों को मिल रहा है. लंबे समय बाद कारोबार में ऐसी रौनक देखने को मिल रही है.

हालांकि माल रोड, भवाली रोड और कालाढूंगी रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है. दूसरी ओर, बाबा नीम करौली महाराज के कैंचीधाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं. आने वाले दिनों में कैंचीधाम स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को देखते हुए भीड़ और बढ़ने की संभावना है.

चारधाम यात्रा का दबाव 

उत्तराखंड के चमोली जिले में चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है. बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक औली और नीति-माणा घाटी का रुख कर रहे हैं. इस समय जोशीमठ क्षेत्र सबसे ज्यादा दबाव झेल रहा है. मारवाड़ी से गोविंदघाट और जोशीमठ से सेलंग तक कई जगहों पर 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिल रहा है. सुबह से लेकर देर रात तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं. चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है.

बद्रीनाथ धाम में अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. पर्यटकों और श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या का सीधा फायदा टूरिज्म इंडस्ट्री को मिल रहा है. होटल एसोसिएशन के अनुसार, इस समय अधिकांश होटल पूरी तरह बुक हैं. हालांकि, चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड भीड़ के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी सामने आ रही हैं. डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि यात्रियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले निचले स्थानों पर कुछ समय रुकना चाहिए, ताकि शरीर वातावरण के अनुसार खुद को ढाल सके. बढ़ते दबाव ने प्रशासन के सामने पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट की नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं.

यह भी पढ़ें: Tirunelveli की 5 Tourist Places दे सकते हैं आपके मन को शांति और सुकून

Continue reading on the app

Explainer: आखिर IPL से कैसे करोड़ों छापते हैं बॉलीवुड स्टार्स? जानें किसकी है कौन-सी टीम और किसकी होती है कितनी कमाई

IPL 2026: साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट और मनोरंजन जगत का एक अनोखा संगम देखने को मिला. जी हां, बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने क्रिकेट फ्रेंचाइजी में निवेश कर टीम मालिक के रूप में अपनी नई पहचान बनाई. इन सितारों ने न सिर्फ अपनी लोकप्रियता के दम पर टीमों की ब्रांड वैल्यू बढ़ाई, बल्कि आईपीएल (IPL) के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई भी की.

आज आईपीएल दुनिया की सबसे वैल्युएबल क्रिकेट लीगों में गिनी जाती है और इसमें शामिल फ्रेंचाइजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में टीम मालिक बने बॉलीवुड सितारों को इक्विटी ग्रोथ, प्रॉफिट शेयरिंग, स्पॉन्सरशिप, मीडिया राइट्स और ब्रांड प्रमोशन के माध्यम से बड़ा आर्थिक फायदा मिलता है. तो ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहरुख खान, जूही चावला और प्रीति जिंटा जैसे सितारे आईपीएल से किस तरह कमाई करते हैं और इन सेलेब्स में से कौन सबसे ज्यादा नोट छापता है. 

शाहरुख खान की IPL से होती है करोड़ों की कमाई

बॉलीवुड के किंग खान (Shah Rukh Khan) आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक Kolkata Knight Riders के सह-मालिक हैं. उन्होंने 2008 में अपनी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए टीम में निवेश किया था. टीम के मालिकाना ढांचे में उनकी लगभग 55 प्रतिशत हिस्सेदारी मानी जाती है. शाहरुख खान की कमाई का सबसे बड़ा स्रोत टीम के वार्षिक मुनाफे में उनकी हिस्सेदारी है. आईपीएल फ्रेंचाइजी की आय कई स्रोतों से आती है, जिनमें- बीसीसीआई से मिलने वाला केंद्रीय राजस्व (मीडिया और प्रसारण अधिकार),  कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री, टीम की जर्सी, कैप और अन्य मर्चेंडाइज की बिक्री, डिजिटल और ब्रांड सहयोग शामिल हैं. 

जितने के बाद मिलती है भारी राकम

केकेआर ने वर्षों के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल खिताब जीता. टीम की सफलता ने उसकी ब्रांड वैल्यू और कमाई दोनों को बढ़ाया है. जब भी टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतती है, तो मिलने वाली राशि का लाभ भी फ्रेंचाइजी मालिकों को मिलता है. 2024 में चैंपियन बनने पर टीम को करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई, जिसका सबसे बड़ा हिस्सा प्रमुख शेयरहोल्डर होने के कारण शाहरुख खान को मिला. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि केकेआर की बढ़ती ब्रांड वैल्यू और लगातार मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन के कारण शाहरुख खान की आईपीएल से होने वाली कमाई हर साल करोड़ों रुपये में पहुंचती है.

जूही चावला के लिए गेम चेंजर साबित हुआ IPL

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) और उनके पति जय मेहता (Jay Mehta) भी कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं. उन्होंने शाहरुख खान के साथ मिलकर 2008 में फ्रेंचाइजी खरीदी थी. जूही चावला और जय मेहता के पास टीम में लगभग 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है. शुरुआती वर्षों में केकेआर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन 2012 में पहली बार खिताब जीतने के बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2014 और 2024 में भी टीम ने चैंपियन बनकर अपनी स्थिति और मजबूत की. आज केकेआर आईपीएल की सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी में शामिल है. टीम की बढ़ती वैल्यू के कारण जूही चावला और उनके परिवार की हिस्सेदारी का मूल्य भी कई गुना बढ़ चुका है.

जूही चावला की IPL से कमाई मुख्य रूप से तीन माध्यमों से होती है- इक्विटी वैल्यू में वृद्धि, वार्षिक मुनाफे में हिस्सेदारी और स्पॉन्सरशिप और ब्रांड सहयोग. विशेषज्ञों के अनुसार, फ्रेंचाइजी की बढ़ती बाजार कीमत ने उनके निवेश को कई गुना बढ़ा दिया है, जिससे आईपीएल उनके लिए एक बेहद सफल व्यावसायिक निवेश साबित हुआ है.

प्रीति जिंटा ने आईपीएल निवेश से कमाया बड़ा मुनाफा

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीती जिंटा (Preity Zinta) आईपीएल टीम Punjab Kings की सह-मालिक हैं. आईपीएल की शुरुआत में उन्होंने टीम में निवेश किया था, जिसकी कीमत समय के साथ कई गुना बढ़ चुकी है. पंजाब किंग्स में उनकी लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जाती है. टीम की वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी के कारण उनके निवेश का मूल्य सैकड़ों करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

प्रीति जिंटा की आय के प्रमुख स्रोत- फ्रेंचाइजी के मुनाफे में हिस्सेदारी, बीसीसीआई के मीडिया राइट्स से मिलने वाला राजस्व, कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री से आय, ब्रांड एक्टिवेशन और प्रमोशनल गतिविधियां हैं. हालांकि उनकी वास्तविक वार्षिक कमाई सार्वजनिक नहीं है, लेकिन टीम की बढ़ती वैल्यू ने उन्हें आईपीएल के सबसे सफल सेलिब्रिटी निवेशकों में शामिल कर दिया है.

टीम मालिक नहीं, फिर भी IPL से करोड़ों कमाते हैं ये सितारे

आईपीएल केवल टीम मालिकों के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई अन्य सितारों के लिए भी कमाई का बड़ा मंच है. जी हां, रणबीर कपूर अलग-अलग आईपीएल ब्रांड कैंपेन, विज्ञापन और एंडोर्समेंट के जरिए बड़ी रकम कमाते हैं. वहीं सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे सितारे आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन अभियानों और विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर करोड़ों रुपये की फीस वसूलते हैं. आईपीएल के दौरान बड़े ब्रांड अपने विज्ञापनों के लिए लोकप्रिय सितारों को चुनते हैं. यही वजह है कि क्रिकेट सीजन में बॉलीवुड कलाकारों की मांग और कमाई दोनों बढ़ जाती हैं.

क्रिकेट और मनोरंजन का सबसे सफल संगम

आईपीएल ने क्रिकेट को केवल खेल तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक विशाल मनोरंजन और व्यवसायिक मंच में बदल दिया है. बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने लीग की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. टीम मालिकाना हक, ब्रांड वैल्यू, स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और प्रमोशनल गतिविधियों के जरिए ये सितारे हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं.

FAQs
Q1. शाहरुख खान की आईपीएल से कितनी कमाई होती है?

आपको बता दें कि जब भी टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतती है, तो मिलने वाली राशि का बड़ा लाभ फ्रेंचाइजी मालिकों को मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की आईपीएल से होने वाली कमाई हर साल करोड़ों रुपये में पहुंचती है.

Q2. क्या बिना टीम के मालिक बने भी स्टार्स IPL से कमाई कर सकते हैं?

आईपीएल सिर्फ टीम मालिकों के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई अन्य सितारों के लिए भी कमाई का बड़ा मंच है. रणबीर कपूर अलग-अलग आईपीएल ब्रांड कैंपेन, विज्ञापन और एंडोर्समेंट के जरिए बड़ी रकम कमाते हैं. वहीं सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे सितारे आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन अभियानों और विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर करोड़ों रुपये की फीस वसूलते हैं. 

ये भी पढ़ें: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलिन फर्नांडीस के खिलाफ आरोप तय, पटियाला कोर्ट का बड़ा आदेश

Continue reading on the app

  Sports

Singapore Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने उलटफेर किया, नंबर वन जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई

भारत की टॉप मेन्स डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे को सेमीफाइनल में सीधे गेम में हराया। Sat, 30 May 2026 17:59:06 +0530

  Videos
See all

Sonarpur people attack Abhishek Banerjee: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में हमला | Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T12:33:48+00:00

बॉडी कैमरों से डेटा कलेक्शन: प्राइवेसी पर छिड़ी बहस [Data collection for big tech raised concerns] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T12:30:29+00:00

Odisha: हाईवे पर कार को 200 मीटर घसीटता ले गया ट्रक | #roadaccident #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T12:45:08+00:00

Prayagraj Firing News: प्रयागराज में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की धुआंधार फायरिंग | Viral |Police |Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T12:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers