NATO में घुसे पुतिन? अब क्या होने वाली है पूरे यूरोप से सीधी जंग
इसे भी पढ़ें: भारत ने रूस के साथ कर ली ऐसे 'खजाने' की डील, चौंक जाएगा चीन!
इसे भी पढ़ें: Russia में NSA डोभाल, यूरोप में एस जयशंकर, भारत बड़ा गेम कर गया!
दिल्ली वालों सावधान: राजस्थान से आ रहा है रेतीला बवंडर, बढ़ सकती प्रदूषण की समस्या
दिल्ली वालों सावधान: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में शनिवार दोपहर को तेज धूल भरी आंधी और विशाल बवंडर ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर करीब 2 बजे आसमान से उठी धूल ने दिन को रात जैसा बना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आए रेतीले तूफान से विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई। सड़कों पर चल रहे वाहन रुक गए और ड्राइवरों को हेडलाइट्स लगाकर आगे बढ़ना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्थिति यह थी कि कुछ मीटर की दूरी तक भी देख पाना मुश्किल हो गया था।
राजस्थान से दिल्ली तक धूल का खतरा
चूरू जिले की यह घटना दिल्ली-NCR के लिए भी चिंता का विषय है। राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों से उठने वाली धूल भरी आंधियां अक्सर पश्चिमी हवाओं के साथ दिल्ली की ओर बढ़ती हैं। सरदारशहर जैसी आंधी दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ाती है और आकाश को धुंधला कर देती है। पिछले सालों में भी चूरू-बीकानेर क्षेत्र की धूल ने दिल्ली का AQI स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचाया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी आंधियां दिल्ली-NCR में सांस की बीमारियों को बढ़ा सकती हैं और दृश्यता घटा सकती हैं।
दिल्लीवासियों को सतर्क रहने की सलाह
इस घटना के बाद दिल्ली-NCR के लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। यदि धूल भरी हवाएं दिल्ली पहुंचीं तो शाम या रात तक हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। सरदारशहर में दोपहर 2 बजे जो स्थिति बनी, वैसी ही धूल दिल्ली में भी ट्रैफिक और स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सतर्कता रखनी चाहिए।
प्राकृतिक घटना और दोनों क्षेत्रों का जुड़ाव
राजस्थान की इस भयावह आंधी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेगिस्तानी धूल दिल्ली-NCR से कितनी निकटता से जुड़ी हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में ऐसी आंधियों की चेतावनी दी थी। इस घटना से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी हुई।
#WATCH | Delhi: Relief from heat as National Capital witnesses a pleasant change in the weather; Visuals from the Kartavya Path. pic.twitter.com/XR4NPfCAjo
— ANI (@ANI) May 30, 2026
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम बदल गया। फिलहाल राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। धूल भरी आँधियों के चलने और बादल के छाने से दिन में भी शहर में अंधेरा हो रहा है। वहीं बारिश होने और तेज हवाओं के चलने की वजह से लोगों को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।




prabhasakshi
Haribhoomi

















