Abhishek Banerjee Attacked: बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फेंके गए अंडे और पत्थर
Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की बड़ी खबर है। शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में उन पर हमला हुआ। वहां मौजूद भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। अभिषेक बनर्जी वहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे। वह डायमंड हार्बर सीट से लोकसभा सांसद हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भीड़ ने बरसाए अंडे और पत्थर, फटी शर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अभिषेक बनर्जी सोनारपुर इलाके का दौरा कर रहे थे, तभी भीड़ ने उन पर पत्थर और अंडे फेंकना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे लोगों, विशेषकर महिलाओं ने उन्हें 'चोर' कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया।
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was beaten up by locals during his visit to Sonarpur to meet the post-poll victims' families pic.twitter.com/zkXxLJydqe
— ANI (@ANI) May 30, 2026
इसी बीच कुछ लोगों ने तृणमूल नेता को थप्पड़ मारने और लात मारने की भी कोशिश की। इस अचानक हुए हमले में अभिषेक बनर्जी की शर्ट फट गई। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें सिर पर पुलिस का हेलमेट पहनाया और सुरक्षित तरीके से इलाके से बाहर निकाला।
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर मढ़ा आरोप
इस हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने सीधे तौर पर केंद्र और राज्य की सत्ताधारी विरोधी पार्टी बीजेपी (BJP) पर आरोप लगाया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए कहा, "यह सब भाजपा द्वारा प्रायोजित हमला है। देखिए उन्होंने क्या किया है, यह उनके लोकतंत्र का उदाहरण है। अभी चुनाव बीते एक महीना भी नहीं हुआ है और मौके से पुलिस पूरी तरह नदारद है।"
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee says, "...They wanted to kill me... The whole incident has been captured on camera. We will definitely let the high court know about this. We will also let the governor know about this... I will definitely move to court..." https://t.co/MIZUJSZi3y pic.twitter.com/LWBApD95oC
— ANI (@ANI) May 30, 2026
बनर्जी ने चेतावनी दी कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है और वे इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही, उनकी पार्टी इस पूरी घटना की जानकारी राज्यपाल आरएन रवि को भी देगी।
हमले के बावजूद जारी रखा दौरा
शुरुआती हंगामे के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच अभिषेक बनर्जी ने अपना दौरा जारी रखा और चुनाव के बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले एक पीड़ित के परिवार से मुलाकात की।
उन्होंने मीडिया से कहा, "वे मुझे जान से मारना चाहते हैं। यह एक सोची-समझी साजिश थी। मैं इस जगह को तब तक छोड़कर नहीं जाऊंगा, जब तक स्थानीय पुलिस अपनी फोर्स भेजकर इन पीड़ित परिवारों को पूरी सुरक्षा मुहैया नहीं कराती।"
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was attacked during his visit to Sonarpur to meet the post-poll violence victims' families
— ANI (@ANI) May 30, 2026
He says, "It's all BJP-sponsored. Look what they have done. This is their example of democracy. It hasn't even been a month,… pic.twitter.com/UXM9dzsb4U
उसी दिन मिला विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID नोटिस
अभिषेक बनर्जी पर यह हमला उसी दिन हुआ है, जब पश्चिम बंगाल सीआईडी (CID) ने उन्हें एक आपराधिक मामले में पेश होने का नोटिस थमाया है। यह मामला विधानसभा सचिवालय में सौंपे गए एक दस्तावेज में पार्टी विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर के इस्तेमाल से जुड़ा है। इस दस्तावेज के जरिए शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया गया था।
यह कानूनी नोटिस शनिवार को ही उनके कालीघाट रोड स्थित आवास पर व्यक्तिगत रूप से तामील कराया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने कहा कि वे अपने वकीलों से सलाह लेकर इसका उचित जवाब देंगे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "अगर आप मेरा गला भी काट देंगे, तो भी मुझे डराने और झुकाने के लिए आपको सात जन्म लेने पड़ेंगे।"
CBSE Student Sarthak Sidhant: CBSE स्टूडेंट ने किया OSM सिस्टम पर सनसनीखेज खुलासा.. बड़ा सवाल, आखिर किसे फायदा पहुँचाने दी गई थी नियमों में ढील?..
CBSE Student Sarthak Sidhant Blog on OSM System: सीबीएसई छात्र सार्थक सिद्धांत ने OSM टेंडर प्रक्रिया में बदलावों पर सवाल उठाकर पारदर्शिता की मांग की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24















.jpg)






