चंपारण मटन ही नहीं, इस लाल जादुई मिठाई के आगे फेल हैं देश के सारे रसगुल्ले
Champaran Chena Gaja: बिहार का चंपारण जिला चंपारण मटन के लिए दुनिया भर में फेमस है लेकिन यहां की मिठाइयां भी कम फेमस नहीं है. इसके आगे रसगुल्ला भी फेल है. पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि का प्रसिद्ध छेना का गाजा अपने खास स्वाद के लिए बेहद लोकप्रिय है. हलवाई सोनू कुमार बताते हैं कि उनके दादा नथुनी शाह ने साल 1980 में पहली बार इस अनोखी मिठाई को तैयार किया था और आज सोमेश्वर महादेव के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु इसे चाव से खाते हैं और अपने घर भी ले जाते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को फाड़कर छेना निकाला जाता है और दो किलो छेना में तीन सौ ग्राम सूजी और थोड़ा सा सोडा मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लिया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को चौकोर आकार देकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है और फिर चीनी की खौलती हुई चाशनी में तब तक पकाया जाता है जब तक कि इनका रंग गहरा लाल न हो जाए. लाल होने के बाद इन्हें चाशनी से बाहर निकाल लिया जाता है और इस तरह बेहद रसीला और स्वादिष्ट छेना का गाजा बनकर तैयार हो जाता है. बाजार में यह लाजवाब मिठाई वर्तमान समय में तीन सौ रुपए किलो की दर से बिकती है जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं.
रबी की प्याज सबसे बढ़िया और सस्ती, घर में ऐसे करें स्टॉक, महीनों तक नहीं सड़ेगी, न ही फूटेगा अंकुर
Tips And Tricks: इन दिनों प्याज की बंपर आवक के चलते लोग सस्ते दामों पर ज्यादा मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन गर्मी और नमी के कारण प्याज जल्दी सड़ने की समस्या भी बढ़ रही है. ऐसे में उद्यानिकी विभाग ने देसी और आसान स्टोरेज तरीका बताया है, जिससे प्याज को महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)








