Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: झारखंड में सहायक आचार्यों को जल्द मिलेगा वेतन, CM हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद विभाग सक्रिय

Jharkhand News: झारखंड में नवनियुक्त करीब 10 हजार सहायक आचार्यों के लिए राहत भरी खबर है. लंबे इंतजार के बाद अब इन शिक्षकों का वेतन भुगतान शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को जल्द से जल्द वेतन जारी करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार जून महीने के पहले सप्ताह से शिक्षकों के खाते में वेतन भेजा जा सकता है. दरअसल, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा के जरिए इन सहायक आचार्यों की नियुक्ति करीब नौ महीने पहले हुई थी. नियुक्ति के बाद शिक्षक स्कूलों में काम भी कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन पूरा नहीं होने के कारण अब तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया था.

समीक्षा बैठक में उठा मुद्दा

यह मामला हाल ही में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में भी उठा. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराना विभाग की जिम्मेदारी है, शिक्षकों की नहीं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब शिक्षक लगातार काम कर रहे हैं तो उन्हें समय पर वेतन मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री ने मई महीने में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर वेतन भुगतान शुरू करने का निर्देश दिया है.

पहली बार बने सहायक आचार्य के पद

राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पहली बार सहायक आचार्य के नए कैडर में नियुक्तियां की गई हैं. पहले चरण में करीब 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. हाल ही में मुख्यमंत्री ने JSSC द्वारा बाद में अनुशंसित 316 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा है. इसके अलावा करीब एक हजार अन्य शिक्षकों को भी जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. वेतन में हो रही देरी को लेकर शिक्षक संगठनों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी. अब सरकार के फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Govt: सीएम सोरेन ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

Continue reading on the app

अजित कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की मां मोहिनी मणि का निधन, आखिरी समय में बेटे से नहीं हो पाई मुलाकात

Ajith Kumar Mother Passes Away: तमिल सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर और मोटरस्पोर्ट्स रेसर अजित कुमार के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आपको बता दें कि एक्टर की मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई.

चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहिनी मणि का अंतिम संस्कार चेन्नई के पलावकक्कम स्थित अजित कुमार के आवास पर किया जाएगा. इस दुखद घटना के समय अजित कुमार दुबई में मौजूद हैं. ऐसे में एक्टर के जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है ताकि वह अपनी मां को अंतिम विदाई दे सकें. वहीं परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी. हालांकि परिवार उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ रहा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

सेलेब्स और राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

मोहिनी मणि के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत, राजनीतिक जगत और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं. साथ ही तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें अजित कुमार की माताजी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता. मां वह होती है जो अपने बच्चे को जन्म देती है और उसकी हर सफलता पर सबसे अधिक गर्व महसूस करती है.

स्टालिन ने आगे लिखा कि इस कठिन समय में अजित कुमार को सांत्वना देने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं. उन्होंने प्रार्थना की कि मां के साथ बिताई गई यादें और खूबसूरत पल एक्टर को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें. साथ ही उन्होंने अजित और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

कमल हासन ने जताया शोक

वहीं दिग्गज एक्टर कमल हासन ने भी एक्स पर अपनी संवेदना जाहिर करते हुए लिखा कि मोहिनी मणि के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने कहा कि वह इस कठिन समय में अजित कुमार और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

मोहिनी मणि के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. हजारों फैंस अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कई फैंस ने लिखा कि उन्होंने हमेशा अभिनेता को मजबूत और विनम्र इंसान के रूप में देखा है और इस दुख की घड़ी में वो उनके साथ खड़े हैं.

दो साल पहले पिता को भी खो चुके हैं अजित

ये परिवार के लिए दूसरा बड़ा झटका है. करीब दो साल पहले अजित कुमार के पिता सुब्रमणि का भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया था. उस कठिन दौर से उबरने के बाद परिवार ने धीरे-धीरे अपनी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को संभालना शुरू किया था. ऐसे में अब मोहिनी मणि के निधन ने परिवार को एक बार फिर गहरे दुख और सदमे में डाल दिया है. लगातार दूसरी बड़ी पारिवारिक क्षति ने एक्टर और उनके करीबियों को भावुक कर दिया है.

ये भी पढ़ें: 'किसी की नजर न लगे...', Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए Bobby Deol, एक्टर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए भी कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

होनहार बिरवान के होत चीकने पात... बैंटिंग के जरिए लिख दी नई इबारत, लेकिन फाइनल में न पहुंची RR तो वैभव सूर्यवंशी की आंखों से छलके आंसू, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी IPL के दूसरे क्वालिफायर में 96 रनों की शानदार पारी खेली। मगर फाइनल में जाने का सपना टूटने के बाद बाद यह खिलाड़ी भी टूट गया। वैभव मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे जिसके VIDEO सामने आया है। Sat, 30 May 2026 14:22:29 +0530

  Videos
See all

Breaking News: अभिषेक बनर्जी को CID ने दिया नोटिस #ytshorts #mamatabanerjee #abhishekbanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:11:46+00:00

Operation Sindoor 2.0: ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है - आर्मी चीफ | India Pakistan | Upendra Dwivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:16:44+00:00

Dharmendera Pradhan Exculusive Interview Live : इस बार बजट की तरह बन रहा NEET का क्वेश्चन पेपर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:12:11+00:00

Rajasthan Weather: राजस्थान में 'रेतीला बवंडर', दिल्ली की तरफ बढ़ रहा? | IMD | Delhi | Thunderstorm #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:10:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers