अजित कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की मां मोहिनी मणि का निधन, आखिरी समय में बेटे से नहीं हो पाई मुलाकात
Ajith Kumar Mother Passes Away: तमिल सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर और मोटरस्पोर्ट्स रेसर अजित कुमार के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आपको बता दें कि एक्टर की मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई.
चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहिनी मणि का अंतिम संस्कार चेन्नई के पलावकक्कम स्थित अजित कुमार के आवास पर किया जाएगा. इस दुखद घटना के समय अजित कुमार दुबई में मौजूद हैं. ऐसे में एक्टर के जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है ताकि वह अपनी मां को अंतिम विदाई दे सकें. वहीं परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी. हालांकि परिवार उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ रहा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
सेलेब्स और राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
मोहिनी मणि के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत, राजनीतिक जगत और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं. साथ ही तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें अजित कुमार की माताजी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता. मां वह होती है जो अपने बच्चे को जन्म देती है और उसकी हर सफलता पर सबसे अधिक गर्व महसूस करती है.
அன்புச் சகோதரர் திரு. அஜித்குமார் அவர்களின் தாயார் திருமதி மோகினி மணி அவர்கள் மறைந்த செய்தியறிந்து வேதனையடைந்தேன்.
— M.K.Stalin (@mkstalin) May 30, 2026
உயிர்கொடுத்து, தான் உயரங்கள் தொட்டதைப் பார்த்து மகிழ்ச்சி கொண்ட அன்னையினை இழந்து வாடும் திரு. அஜித்குமார் அவர்களைத் தேற்ற என்னிடம் வார்த்தைகள் இல்லை.
அன்னையுடனான…
स्टालिन ने आगे लिखा कि इस कठिन समय में अजित कुमार को सांत्वना देने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं. उन्होंने प्रार्थना की कि मां के साथ बिताई गई यादें और खूबसूरत पल एक्टर को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें. साथ ही उन्होंने अजित और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
कमल हासन ने जताया शोक
वहीं दिग्गज एक्टर कमल हासन ने भी एक्स पर अपनी संवेदना जाहिर करते हुए लिखा कि मोहिनी मणि के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने कहा कि वह इस कठिन समय में अजित कुमार और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.
சகோதரர் திரு. அஜித்குமார் அவர்களின் தாயார் திருமதி. மோகினி மணி அவர்கள் மறைந்த செய்தி அறிந்து வருத்தமடைந்தேன்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 30, 2026
அன்புத் தாயை இழந்து தவிக்கும் அஜித்குமாருக்கும் அவரது குடும்பத்தாருக்கும் எனது மனமார்ந்த ஆறுதல்களைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன்.
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
मोहिनी मणि के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. हजारों फैंस अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कई फैंस ने लिखा कि उन्होंने हमेशा अभिनेता को मजबूत और विनम्र इंसान के रूप में देखा है और इस दुख की घड़ी में वो उनके साथ खड़े हैं.
दो साल पहले पिता को भी खो चुके हैं अजित
ये परिवार के लिए दूसरा बड़ा झटका है. करीब दो साल पहले अजित कुमार के पिता सुब्रमणि का भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया था. उस कठिन दौर से उबरने के बाद परिवार ने धीरे-धीरे अपनी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को संभालना शुरू किया था. ऐसे में अब मोहिनी मणि के निधन ने परिवार को एक बार फिर गहरे दुख और सदमे में डाल दिया है. लगातार दूसरी बड़ी पारिवारिक क्षति ने एक्टर और उनके करीबियों को भावुक कर दिया है.
'उसे जल्द ही टीम इंडिया से बुलावा आएगा...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर हेड कोच ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Kumar Sangakkara On Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जिस खिलाड़ी ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं वो हैं राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. इसका नतीजा ये है कि क्रिकेट के गलियारों में वैभव को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है. अब पूर्व भारतीय दिग्गज और राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि जल्द ही वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से बुलावा मिल जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी को जल्द आएगा भारतीय टीम से बुलावा
वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट के गलियारों में बहस छेड़ दी है. तमाम दिग्गज प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि जल्द से जल्द वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए. अब इस लिस्ट में कुमार संगकारा का नाम भी शामिल हो गया. जी हां, राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को IPL 2026 में करीब से देखा और फिर उनका कहना है कि जल्द ही वैभव को टीम इंडिया से बुलावा आ सकता है.
आईपीएल से राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने के बाद संगकारा ने कहा, "किसी खिलाड़ी के बारे में तब तक निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वह तैयार है या नहीं, जब तक वह उस स्तर पर खेल नहीं लेता. लेकिन वैभव ने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जो प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुझे पूरा विश्वास है कि उसे बहुत जल्द भारतीय टीम से बुलावा मिलेगा."
VAIBHAV SOORYAVANSHI SMASHED 684 RUNS IN BOUNDARIES IN HIS 776 RUNS IN IPL 2026 ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 30, 2026
- One of the most astonishing stats in T20 history. pic.twitter.com/rIa6TCda9t
मैच्योरिटी के साथ की है बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी अपने बड़े-बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने कुल 776 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 684 रन बाउंड्री से ही बनाए हैं. मगर, गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर 2 में उन्होंने एक समझदारी वाली पारी खेली, जिसने ये क्लीयर कर दिया कि वह मैच की कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढ़ाल सकते हैं और जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सत्र में मैच्योर बैटिंग की और सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जिम्मेदारी शानदार ढंग से निभाई. श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा, "उसने काफी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की है. इस सत्र में उसने हमारे लिए सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी बखूबी संभाली है."
ऑरेंज कैप पर है वैभव सूर्यवंशी का कब्जा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार का प्रदर्शन किया है और मौजूदा समय में ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. आंकड़ों की बात करें, तो इस सीजन 15 साल के वैभव ने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 खत्म! वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















