Responsive Scrollable Menu

भारत के भुगतान क्षेत्र में 2021 से अब तक 5.8 अरब डॉलर का निवेश हुआ : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के भुगतान क्षेत्र में 2021 से अब तक 371 घोषित इक्विटी फंडिंग राउंड के जरिए करीब 5.8 अरब डॉलर का निवेश आया है। यह देश के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैकसन की “द इंडिया पेमेंट्स लैंडस्केप: हाउ यूपीआई मेड इंडिया सेल्फ-रिलायंट इन पेमेंट्स” शीर्षक वाली रिपोर्ट में बताया गया है कि सार्वजनिक डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे ने एक मजबूत निजी क्षेत्र के इकोसिस्टम को विकसित करने में मदद की है। इसमें उपभोक्ता भुगतान ऐप, कारोबारी भुगतान प्लेटफॉर्म और फिनटेक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली कंपनियां शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता-केंद्रित भुगतान प्लेटफॉर्म को निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा मिला। इन्हें कुल फंडिंग का करीब 53 प्रतिशत यानी लगभग 3.1 अरब डॉलर प्राप्त हुए।

कारोबारी भुगतान कंपनियों को करीब 38 प्रतिशत फंडिंग मिली, जबकि भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर और एपीआई आधारित सेवाओं से जुड़ी कंपनियों को शेष 9 प्रतिशत यानी लगभग 526 मिलियन डॉलर मिले।

रिपोर्ट में कहा गया, “भुगतान कंपनियों ने जनवरी 2021 से अब तक 371 घोषित इक्विटी राउंड में 5.8 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस दौरान आठ आईपीओ और 25 अधिग्रहण हुए हैं। हालांकि, कुछ अच्छी तरह से फंडिंग प्राप्त कंपनियों के इर्द-गिर्द क्षेत्र में एकीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है।”

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि तकनीकी निवेश में तेजी के दौर के बीच 2021 में फंडिंग गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई थीं। इसके बाद 2022 से 2024 के बीच व्यापक फंडिंग मंदी के कारण निवेश की रफ्तार धीमी हो गई।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस क्षेत्र में परिपक्वता बढ़ रही है और कंपनियां अब निकासी के अवसर पैदा करने और पूंजी को दोबारा निवेश करने लगी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से भारत के भुगतान उद्योग में आठ प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और 25 अधिग्रहण हुए हैं।

रिपोर्ट में यूपीआई के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विस्तार का भी जिक्र किया गया है। सीमा-पार यूपीआई लेनदेन वित्त वर्ष 2024 में करीब 37,000 से 20 गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 7.5 लाख से अधिक हो गए। वहीं, अब यह भुगतान नेटवर्क एक दर्जन से अधिक देशों में संचालित हो रहा है।

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने मौजूदा भुगतान प्रणालियों को जोड़ने, साझेदार देशों के लिए भुगतान नेटवर्क तैयार करने और तकनीकी मानकों को साझा करने समेत कई मॉडलों के जरिए यूपीआई का वैश्विक विस्तार किया है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

RSSB Ayush Officer Result 2026: आयुष ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष ऑफिसर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आयुष ऑफिसर पद के लिए लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार था। अब बोर्ड ने परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है।

ऐसे डाउनलोड करें RSSB Ayush Officer Final Result
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Result/News सेक्शन में जाएं।
  • Ayush Officer Final Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट में इन डिटेल्स को जरूर करें चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को PDF में अपना रोल नंबर, नाम, अभिभावक का नाम और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से जांच लेना चाहिए। किसी तरह की गलती नजर आने पर अभ्यर्थी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों को जरूर देखें।

यहां से मिलेगा रिजल्ट
उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी आगे की प्रक्रिया और जरूरी निर्देशों के लिए भी अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day 2026: भारत के वो महान खिलाड़ी, जो आजादी से पहले ही बन गए देश की पहचान

भारत ने आजादी के बाद कई खेलों में धीरे-धीरे तरक्की की और आज कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. मगर इनमें से कुछ की दमदार बुनियाद आजादी से पहले ही पड़ चुकी थी, जिनमें कुछ महान खिलाड़ियों का योगदान था. Fri, 14 Aug 2026 23:43:57 +0530

  Videos
See all

देशभक्ति के रंग में रंगी डल झील #jammukashmir #daljheel #viralvideo #shorts #ytshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:36:26+00:00

Batwara 1947 Public Review: बटवारा 1947 को लेकर दर्शकों ने सुनाई अपनी राय #batwara1947 #publicreview #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:38:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers