RSSB Ayush Officer Result 2026: आयुष ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष ऑफिसर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आयुष ऑफिसर पद के लिए लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार था। अब बोर्ड ने परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है।
ऐसे डाउनलोड करें RSSB Ayush Officer Final Result
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Result/News सेक्शन में जाएं।
- Ayush Officer Final Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- PDF में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट में इन डिटेल्स को जरूर करें चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को PDF में अपना रोल नंबर, नाम, अभिभावक का नाम और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से जांच लेना चाहिए। किसी तरह की गलती नजर आने पर अभ्यर्थी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों को जरूर देखें।
यहां से मिलेगा रिजल्ट
उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी आगे की प्रक्रिया और जरूरी निर्देशों के लिए भी अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
Parenting Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन? ये 5 आसान आदतें बढ़ाएंगी फोकस और याददाश्त
Kids Memory Improvement Tips: अगर आपके घर में भी पढ़ाई को लेकर रोज ऐसी परेशानी होती है, तो सिर्फ पढ़ने का समय बढ़ाने के बजाय बच्चे की कुछ रोजाना की आदतों पर ध्यान दें। रूटीन, सही ब्रेक और स्मार्ट रिवीजन जैसी छोटी-छोटी चीजें पढ़ाई को आसान और दिलचस्प बना सकती हैं। जानिए ऐसी 5 आसान आदतें, जिन्हें आप बच्चे की डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
1. पढ़ाई का टाइम फिक्स करें
कभी सुबह तो कभी रात में पढ़ने के बजाय बच्चे का एक तय स्टडी टाइम बनाएं। रोज एक समय पर पढ़ने की आदत बच्चे को पढ़ाई के लिए मेंटली तैयार करने में मदद कर सकती है।
2. पढ़ाई के बीच 'ब्रेक टाइम' भी जरूरी
लगातार घंटों तक पढ़ने से बच्चा थक सकता है और उसका ध्यान भटक सकता है। इसलिए पढ़ाई के बीच कुछ मिनट का ब्रेक दें। इस दौरान बच्चा थोड़ा टहल सकता है, पानी पी सकता है या आंखों को आराम दे सकता है।
3. स्टडी टेबल से मोबाइल को दूर करें
मोबाइल की एक छोटी सी नोटिफिकेशन भी बच्चे का ध्यान पढ़ाई से हटा सकती है। इसलिए स्टडी टाइम में फोन, टीवी और दूसरे गैर-जरूरी गैजेट्स को बच्चे से दूर रखें। घर में पढ़ाई के लिए शांत जगह तय करें, जहां बार-बार शोर या किसी तरह का डिस्टर्बेंस न हो।
4. रिवीजन को बनाएं आदत
बच्चे ने क्या पढ़ा, यह जानने के लिए सिर्फ यह न पूछें कि 'याद हुआ या नहीं?' इसके बजाय उससे कहें कि वह पढ़े हुए टॉपिक को अपने शब्दों में आपको समझाए। छोटे क्विज, सवाल-जवाब, फ्लैश कार्ड या कहानी के जरिए रिवीजन कराएं। इससे बच्चा पढ़ाई में ज्यादा एक्टिव तरीके से शामिल हो सकता है।
5. किताबों के साथ खेल और नींद भी जरूरी
बच्चे को हर समय पढ़ने के लिए बैठाए रखना सही तरीका नहीं है। पढ़ाई के साथ पर्याप्त नींद और खेलकूद के लिए भी समय दें। साइकिल चलाना, दौड़ना, आउटडोर गेम्स या उम्र के हिसाब से दूसरी एक्टिविटी बच्चे की दिनचर्या को संतुलित रखने में मदद कर सकती हैं।
हर बच्चे का सीखने का तरीका और गति अलग होती है। इसलिए उसकी तुलना दूसरे बच्चों से करने के बजाय उसकी मेहनत और छोटी उपलब्धियों की तारीफ करें। मुश्किल विषयों को छोटे हिस्सों में बांटकर समझाएं और पढ़ाई को सजा की तरह पेश करने से बचें।
(Description): यह लेख सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हर बच्चे की सीखने की क्षमता और जरूरत अलग होती है। किसी विशेष समस्या या चिंता की स्थिति में बाल विशेषज्ञ या योग्य शिक्षक की सलाह लेना बेहतर है।
यह भी पढे़ं: बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये 8 आसान हेयर रिंस, घर पर बनाना भी है आसान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








