Motorola India Market Share: भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल हुआ मोटोरोला, मार्केट शेयर में दर्ज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Motorola India Growth: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला ने एक बार फिर अपना पुराना दबदबा हासिल कर लिया है। आईडीसी (IDC) क्वार्टली मोबाइल फोन ट्रैकर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की पहली तिमाही में मोटोरोला देश के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स की लीग में शामिल हो गया है।
कंपनी ने पिछले दो साल में भारतीय बाजार में सबसे दमदार ग्रोथ दर्ज की है। साल 2024 की पहली तिमाही में मोटोरोला जहां 9वें स्थान पर था, वहीं अब लंबी छलांग लगाकर यह 5वें नंबर पर आ गया है।
Market Share: मोटोरोला का मार्केट शेयर हुआ करीब दोगुना
आंकड़ों की बात करें तो भारतीय बाजार में मोटोरोला की हिस्सेदारी में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले दो वर्षों में कंपनी का मार्केट शेयर 4.6 फीसदी से बढ़कर अब 8.9 फीसदी हो चुका है।
रिसर्च फर्म टेकआर्क (TechArc) ने भी मोटोरोला को भारत का लीडिंग एआई (AI) स्मार्टफोन ब्रांड माना है। कंपनी की इस सफलता के पीछे शानदार डिजाइन, आधुनिक एआई फीचर्स और यूजर-फ्रेंडली रणनीति को मुख्य वजह माना जा रहा है।
Premium Portfolio: 'मोटोरोला रेज़र फोल्ड' और सिग्नेचर सीरीज का जलवा
मोटोरोला की इस रफ्तार को बनाए रखने में उसके मजबूत पोर्टफोलियो का बड़ा हाथ है। कंपनी ने हाल ही में 'Motorola Razr Fold' लॉन्च किया है, जिसे डीएक्सओमार्क (DXOMARK) की ओर से गोल्ड लेबल कैमरा रेटिंग मिली है।
इसके अलावा 'moto g' सीरीज, 'motorola edge' और 'motorola signature series' के जरिए कंपनी बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इन फोन्स में एडवांस एआई पावर्ड कैमरा सिस्टम और बेहतरीन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी जा रही है।
Global Partnerships: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल पार्टनर बना ब्रांड
मोटोरोला अब सिर्फ एक टेक ब्रांड नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। कंपनी ने डिजाइन और फैशन की दुनिया के बड़े नामों जैसे पैंटोन (Pantone™), स्वारोस्की, बोस और कॉर्निंग के साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही मोटोरोला फीफा वर्ल्ड कप 2026™ का ऑफिशियल स्मार्टफोन पार्टनर भी बन गया है।
Ecosystem & AI: मोटोरोला 'Qira' से कनेक्टिविटी होगी और आसान
मोटोरोला के मैनेजिंग डायरेक्टर टीएम नरसिम्हन ने बताया कि भारतीय यूजर्स ब्रांड के सार्थक इनोवेशन और प्रीमियम अनुभव पर भरोसा कर रहे हैं। कंपनी लगातार देश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सॉफ्टवेयर को बेहतर करने के लिए कंपनी ने 'Motorola Qira™' पेश किया है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट, पीसी और वियरेबल्स के बीच बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी देता है। साथ ही गूगल जेमिनाई, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और परप्लेक्सिटी जैसी बड़ी एआई कंपनियों के साथ मिलकर मोटोरोला यूजर्स को नेक्स्ट-लेवल एआई एक्सपीरियंस दे रहा है।
फिल्म ‘काला हिरण’ का दमदार पोस्टर रिलीज, सलमान खान से जुड़े केस को पर्दे पर किया जाएगा पेश
बॉलीवुड फिल्म मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अलग अलग विषयों पर फिल्म बनाते हैं। इनमें से कुछ विषय काल्पनिक होते हैं। वहीं कुछ विषय ऐसे होते हैं, जिनका असली घटनाओं से ताल्लुक होता है। अब ऐसी ही एक फिल्म काला हिरण के नाम से पेश की जा रही है। इसका पोस्टर रिलीज हो गया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े हुए काला हिरण शिकार मामले को लेकर एक फिल्म बनाई जा रही है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है। जिसमें क्राईम थ्रिलर का मिश्रण मिलने वाला है।
काला हिरण का पोस्टर रिलीज
फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और यह बताया जा रहा है कि इसमें सलमान खान को क्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच दुश्मनी भी दिखाई जाएगी। फिल्म के पोस्टर में सलमान खान की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति नजर आ रहा है जिसने अपने हाथों में बड़ी गन पकड़ी हुई है। उसके हाथों में हूबहू सलमान की तरह ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहा है और चेहरे पर एक्सप्रेशन भी उसी तरह रहते हैं। यह बताया जा रहा है देश फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद और अन्य शहरों में की गई है।
Jani Firefox Films Unveils the Gripping First Look Poster of “Kala Hiran: The Battle for Legacy” Highly Anticipated Teaser Set to Drop on June 20
Jani Firefox Media Private Limited has officially released the intense first-look poster for its upcoming high-octane crime drama,… pic.twitter.com/yH8GH2rt28
— Amit Jani (@AmitJaniIND) May 29, 2026
कैसी होगी फिल्म
फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक इसके निर्माता अमित जानी हैं। इसमें 1998 में जोधपुर के काकानी गांव में हुए काला हिरण शिकार मामले, अपराध, कोर्टरूम ड्रामा, थ्रिलर के साथ लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान के बीच की दुश्मनी दिखाई जाने वाली है।
कब आएगा टीजर
इस फिल्म में उस समय की पूरी सिचुएशन को फिल्माया जाने वाला है। जब से इस दिन की जानकारी सामने आई थी तब से ही पोस्टर का इंतजार किया जा रहा था। अब ये बताया जा रहा है कि 20 जून का फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म के टीजर और पूरी कहानी का इंतजार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Mp Breaking News

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





