'किसी की नजर न लगे...', Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए Bobby Deol, एक्टर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए भी कही ये बात
Bobby Deol on Vaibhav Sooryavanshi: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बॉबी देओल इस समय अपनी मच अवेटेड फिल्म 'बंदर' (Bandar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर बेहद दमदार अंदाज में नजर आए. जी हां 'बंदर' के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है और वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें, ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. तो वहीं बॉबी देओल इस समय फिल्म के प्रमोशन में काफी बीजी चल रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 15 वर्षीय क्रिकटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर की शानदार बल्लेबाजी
बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 में एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की. जी हां, गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंद पर 96 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके लगाए. 15 साल के इस खिलाड़ी की समझदारी वाली पारी देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के स्टार बॉबी देओल का नाम भी शामिल हो गया है. तो चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने वैभव सूर्यवंशी के लिए क्या कुछ कहा?
बॉबी देओल ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
दरअसल, हाल ही में बॉबी देओल एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए नजर आए. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि, "अभी अआप आईपीएल देख रहे हैं, अपने वैभव सूर्यवंशी को देखा? कैसे वो 29 बॉल में ऑल मोस्ट सेंचुरी पूरी करने वाले थे." तो इसपर जवाब देते हुए बॉबी ने कहा, "कमाल है वो, फिनोमिना है वो, फिनोमिना मतलब गॉड ब्लेस्स हिम. उसको नजर न लगे, क्योंकि जॉब कोई ऐसे खेलता है तो सब देखते हैं, जलन भी होती है और कभी-कभी अपनों की भी नजर लग जाती है." एक्टर ने आगे कहा, "मैं ये चाहता हूं कि वो जिस तरह खेल रहा है, उसमें वो ज्यादा सोचे न कि लोग क्या कहते हैं मेरे बारे में."
धुरंधर के खलनायक बॉबी देओल भी है वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के मुरीद। बॉबी देओल बोले कमाल का बल्लेबाज है ???? pic.twitter.com/wJifMOtPwt
— सीतामढ़ी जिला ???????? (@SitamarhiJila) May 30, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने निखिल द्विवेदी को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही बॉबी देओल संग इस इंटरव्यू में निखिल द्विवेदी भी नजर आए और उन्होंने भी वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, "हमें पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे खिलाड़ी बार-बार मिलने का सौभाग्य प्राप्त होता है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने कहा, " वो लगातार भारत में ही जन्म ले रहे हैं. वी आर सो ब्लेस्ड." इसके बाद बॉबी देओल ने कहा, "मैं ये भी सोचता हूं कि ऐसे और भी कितने बच्चे होंगे, जिनको मौके नहीं मिल रहे. कितने ऐसे बच्चे हैं, जो क्रिकेट खेलना चाहते हैं. तो जब ये मौका किसी को मिलता है और वो बहुत कमाल का निकलता है तो बहुत खुशी होती है."
इसके साथ ही बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर भी बायत की. उन्होंने कहा, "मैं कल फोन पर मैच देख रहा था. मुझे बहुत दुख हुआ कि जब वो 97 पर आउट हो गया." एक्टर ने कहा, "मैं सच कहु राजस्थान रॉयल्स मेरी फेवरट टीम थी, जब से पहला आईपीएल शुरू हुआ, क्युकी मैं बड़ा फैन था शेन वॉर्न का. तो मैंने हमेशा उसको सपोर्ट करते हुए इसे फॉलो किया और मैंने पंजाब को भी सपोर्ट किया, क्योंकि मैं पंजाब से हूं और प्रीती मेरी फ्रेंड हैं. ऐसे में अब बॉबी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
31 मई को दिखेगा 'फुल मून', जानें यह कब बनता है और कितने होते हैं मून फेज
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। 31 मई को आसमान में पूर्णिमा यानी फुल मून का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। फुल मून वह खगोलीय स्थिति होती है, जब चंद्रमा का पृथ्वी की ओर वाला हिस्सा सूर्य की रोशनी से पूरी तरह प्रकाशित हो जाता है। इस दौरान चांद अपने सबसे चमकदार रूप में दिखाई देता है। हालांकि, हर रात चांद का आकार और स्वरूप बदलता हुआ नजर आता है। यह बदलाव चंद्रमा की विभिन्न कलाओं (मून फेज) के कारण होता है, जो लगभग 29.5 दिनों के चक्र में लगातार बदलती रहती हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य हमारे सौर मंडल का एकमात्र ऐसा पिंड है, जो स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करता है। सूर्य की रोशनी पृथ्वी और चंद्रमा पर पड़ती है। चंद्रमा अपनी रोशनी स्वयं नहीं बनाता, बल्कि सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है। इसी परावर्तित प्रकाश को हम चांदनी के रूप में देखते हैं। चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर लगातार परिक्रमा करता रहता है, जिसके कारण पृथ्वी से दिखाई देने वाला उसका प्रकाशित हिस्सा बदलता रहता है।
चंद्रमा की कुल आठ प्रमुख कलाएं होती हैं। इनमें अमावस्या (न्यू मून), बढ़ता हुआ अर्धचंद्र (वैक्सिंग क्रिसेंट), प्रथम चतुर्थांश (फर्स्ट क्वार्टर), बढ़ता हुआ गिबस (वैक्सिंग गिबस), पूर्णिमा (फुल मून), घटता हुआ गिबस (वेनिंग गिबस), तृतीय चतुर्थांश (थर्ड क्वार्टर) और घटता हुआ अर्धचंद्र (वेनिंग क्रिसेंट) शामिल हैं। यह पूरा चक्र लगभग हर 29.5 दिनों में दोहराया जाता है।
फुल मून तब होता है, जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य लगभग एक सीध में होते हैं। पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा सूर्य के ठीक विपरीत दिशा में स्थित होता है। इस स्थिति में चंद्रमा का पूरा प्रकाशित भाग पृथ्वी से दिखाई देता है और वह गोल तथा बेहद चमकदार नजर आता है। पूर्णिमा का चांद आमतौर पर सूर्यास्त के समय उगता है और सूर्योदय के समय अस्त होता है।
खगोल विज्ञान में सुपरमून, ब्लड मून, ब्लू मून और हार्वेस्ट मून जैसे विशेष चंद्र घटनाक्रम भी होते हैं। सुपरमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होता है, जिससे वह सामान्य से बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देता है। वहीं, ब्लड मून के दौरान चंद्र ग्रहण की स्थिति में चांद लाल रंग का नजर आ सकता है।
ब्लू मून का नाम सुनकर भले ही चांद के नीले रंग का आभास हो, लेकिन वास्तव में इसका रंग नीला नहीं होता। आमतौर पर ब्लू मून उस दूसरी पूर्णिमा को कहा जाता है, जो एक ही कैलेंडर माह में आती है। 31 मई की पूर्णिमा भी एक ब्लू मून होगी। खगोल विज्ञान में एक अन्य परिभाषा के अनुसार, किसी मौसम में चार पूर्णिमाओं के होने पर तीसरी पूर्णिमा को भी ब्लू मून कहा जाता है।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)






