GT vs RR Qualifier-2 : वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 96, जडेजा और फरेरा का भी धमाल, राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रनों का लक्ष्य
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर-2 गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 214 रनों का स्कोर बनाया है. यानी गुजरात टाइटंस को जीतना है तो उन्हें इतिहास रचना होगा. वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली. रवींद्र जडेजा नाबाद 45 रन बनाए. जबकि डेवोन फरेरा ने आखिरी में सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली.
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत रही थी खराब
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही थी. 9 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट गंवा दिए थे. पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने यशस्वी जयसवाल को 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने ध्रुव जुरेल के रूप में राजस्थान को दूसरा झटका दिया. जुरेल 7 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी और जडेजा के बीच हुई अच्छी साझेदारी
इसके बाद आज नंबर-4 पर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी के लिए उतारा. वैभव और जडेजा ने राजस्थान की पारी को आगे बढ़ाया और एक शानदार साझेदारी की. हालांकि जडेजा कोहनी में चोट की वजह से कुछ देर के लिए रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए. उनकी जगह कप्तान रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए और सिर्फ 11 रन जेसन होल्डर का शिकार बने.
शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
इसके बाद दासुन शनाका 3 रन और जोफ्रा ऑर्चर 7 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद जडेजा फिर से मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए और वैभव के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए और रबाडा का शिकार बने. वैभव ने 47 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 96 रनों की शानदार पारी खेली.
4⃣8⃣ hours later, New Chandigarh rises again to applaud Vaibhav Sooryavanshi ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/nVqjCe0pcx
डेवोन फरेरा ने खेली तूफानी पारी
इसके बाद आखिरी में बल्लेबाजी करने उतरे डेवोन फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स की पारी को 214 तक पहुंचाया. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं जडेजा 35 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए.
Talk about ending the innings on a big note ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
???? Donovan Ferreira's fiery finish for #RR ????????
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cDJD1vr1Hr
यह भी पढ़ें: Explainer: भारत ने साल 1950 में FIFA World Cup में की वो बड़ी गलती, जिसका खामियाजा उठा रही है आज की पीढ़ी
ऐसी है गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी, अब लखनऊ सुपर जायंट्स की कौन संभालेगा कमान, जानें इन 3 दावेदारों के नाम
CBI ने Reliance ADA Group मामलों में पहली चार्जशीट दाखिल की, जानें FIR में क्या थे आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने Reliance ADA Group से जुड़े मामलों में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. CBI ने 29 मई 2026 को RC0742025E0005 मामले में मुंबई स्थित विशेष CBI अदालत में 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की. आरोपियों में Reliance Communications Limited, कंपनी के पांच वरिष्ठ अधिकारी तथा State Bank of India, Bank of Maharashtra और तत्कालीन Syndicate Bank के 10 बैंक अधिकारी शामिल हैं.
CBI के अनुसार, आरोपियों पर IPC के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक दुरुपयोग तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार के आरोप लगाए गए हैं।
जांच में क्या शामिल है
दाखिल चार्जशीट में निम्न वित्तीय सुविधाओं के कथित दुरुपयोग की जांच शामिल है:
SBI द्वारा स्वीकृत 1,200 करोड़ रुपये का टर्म लोन Bank of Maharashtra द्वारा जारी 500 करोड़ रुपये की लेटर ऑफ क्रेडिट सुविधाएं तत्कालीन Syndicate Bank द्वारा जारी 350 करोड़ रुपये की लेटर ऑफ क्रेडिट सुविधाएं. CBI ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है। एजेंसी कंसोर्टियम बैंकों द्वारा स्वीकृत अन्य ऋणों, सार्वजनिक धन के कथित हेरफेर और अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में जल्द पूरक चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना जताई गई है।
FIR में क्या आरोप थे
यह मामला SBI की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में Anil D. Ambani और Reliance Communications Limited पर बैंक को 2,929.05 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
CBI के मुताबिक, SBI के नेतृत्व वाले 11 बैंकों के कंसोर्टियम ने Reliance Communications Limited को विभिन्न ऋण सुविधाएं स्वीकृत की थीं। FIR के अनुसार, कुल बकाया एक्सपोज़र 19,694.33 करोड़ रुपये था, जिसमें 17 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल थे। CBI ने RCom, RHFL, RCFL और RTL से जुड़े छह अन्य FIR भी दर्ज किए हैं, जिनकी जांच अभी जारी है।
एजेंसी के अनुसार, Central Bureau of Investigation द्वारा दर्ज Reliance Group मामलों की जांच की निगरानी Supreme Court of India कर रहा.
यह भी पढ़ें - Twisha Death Case: सीबीआई ने भोपाल पुलिस से लिया टेकओवर, कल से शुरू कर देगी जांच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















