Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी पर शुभमन गिल का शतक भारी... सबसे बड़ा रन चेज कर गुजरात फाइनल में, राजस्थान का सपना टूटा

Gujarat Titans book a spot in the final: गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. इस जीत से शुभमन गिल एंड कंपनी आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है जहां रविवार (31 मई) को उसका सामना आरसीबी से होगा. गुजरात की ओर से गिल ने जहां शतकीय पारी खेली वहीं ओपनर साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े. वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी बेकार हो गई. वैभव ने मुश्किल समय में एक छोर संभालकर राजस्थान के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया था लेकिन उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी.

Continue reading on the app

'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में दिखेगा भारत के आर्थिक संकट का दौर, मनोज बाजपेयी बोले- 'पहली बार पर्दे के पीछे के हीरो की कहानी'

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह भारत के इतिहास के एक बेहद कठिन दौर की कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत शानदार तरीके से लिखी गई है और इसमें पहली बार पर्दे के पीछे के हीरो की कहानी दिखाई जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

MI की Captaincy पर फैंस का बड़ा सर्वे, Rohit Sharma को पछाड़ Jasprit Bumrah बने नंबर वन

मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा और अब टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार पूरे सीजन में लय में नजर नहीं आई और 14 मुकाबलों में सिर्फ चार जीत हासिल कर सकी। टीम को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और वह लीग चरण से ही बाहर हो गई।

गौरतलब है कि लगातार खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट जानकारों से लेकर प्रशंसकों तक, कई लोग अब मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान को लेकर अपनी राय दे रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार एक सर्वे में प्रशंसकों से पूछा गया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किसे सौंपी जानी चाहिए। इस सर्वे में सबसे ज्यादा समर्थन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिला है। करीब 44 प्रतिशत प्रशंसकों ने बुमराह को अगले कप्तान के रूप में पसंद किया है।

बता दें कि इस सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मुकाबले में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी। उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी और बुमराह की कप्तानी की काफी तारीफ हुई थी।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस चर्चा में पीछे नहीं हैं। सर्वे में उन्हें 27 प्रतिशत से ज्यादा समर्थन मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता था और टीम को दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट फ्रेंचाइजियों में शामिल किया था।

वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को 17 प्रतिशत और सूर्यकुमार यादव को करीब 10 प्रतिशत समर्थन मिला है। हालांकि ज्यादातर क्रिकेट जानकारों का मानना है कि मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह टीम के लिए सबसे संतुलित विकल्प साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से ही की थी। बाद में उन्हें वर्ष 2022 से पहले टीम ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। हार्दिक ने अपने पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया और अगले साल टीम को फिर फाइनल तक पहुंचाया था।

इसके बाद वर्ष 2024 में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। लेकिन यह फैसला टीम के लिए ज्यादा सफल साबित नहीं हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

हालांकि वर्ष 2025 में टीम ने कुछ सुधार जरूर दिखाया और अंतिम चार तक पहुंचने में सफल रही थी। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था, लेकिन दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से हारकर बाहर हो गई थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से मुंबई इंडियंस को बड़ी उम्मीदें थीं और माना जा रहा था कि टीम छह साल बाद खिताब जीत सकती है। लेकिन पूरे सीजन में टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और रणनीति तीनों मोर्चों पर संघर्ष करती नजर आई। हार्दिक पांड्या भी कुछ मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहे थे।

अब टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पांड्या को आगे भी कप्तानी दी जाएगी या फिर मुंबई इंडियंस नए नेतृत्व की तरफ बढ़ेगी। क्रिकेट जगत में फिलहाल जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
Fri, 29 May 2026 23:32:25 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad में सभासद ने आत्मदाह का किया प्रयास | #shorts #viralvideo #ghaziabadmurder #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T18:35:50+00:00

CM Himanta News: CM हिमंता का कांग्रेस पर बड़ा हमला ! #himantabiswasarma #assam #assampolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T18:35:36+00:00

Major Gaurav Arya | किसने रखी 'फ़िलीस्तीन देश' की शर्त? | Iran-US War #shorts #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T18:45:38+00:00

UP Rera: UP के होम बायर्स के लिए UP रेरा का बड़ा कदम | Home Buyers | CM Yogi | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T19:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers