Responsive Scrollable Menu

CBI ने Reliance ADA Group मामलों में पहली चार्जशीट दाखिल की, जानें FIR में क्या थे आरोप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने Reliance ADA Group से जुड़े मामलों में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. CBI ने 29 मई 2026 को RC0742025E0005 मामले में मुंबई स्थित विशेष CBI अदालत में 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की. आरोपियों में Reliance Communications Limited, कंपनी के पांच वरिष्ठ अधिकारी तथा State Bank of India, Bank of Maharashtra और तत्कालीन Syndicate Bank के 10 बैंक अधिकारी शामिल हैं.

CBI के अनुसार, आरोपियों पर IPC के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक दुरुपयोग तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार के आरोप लगाए गए हैं।

जांच में क्या शामिल है

दाखिल चार्जशीट में निम्न वित्तीय सुविधाओं के कथित दुरुपयोग की जांच शामिल है:
SBI द्वारा स्वीकृत 1,200 करोड़ रुपये का टर्म लोन Bank of Maharashtra द्वारा जारी 500 करोड़ रुपये की लेटर ऑफ क्रेडिट सुविधाएं तत्कालीन Syndicate Bank द्वारा जारी 350 करोड़ रुपये की लेटर ऑफ क्रेडिट सुविधाएं. CBI ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है। एजेंसी कंसोर्टियम बैंकों द्वारा स्वीकृत अन्य ऋणों, सार्वजनिक धन के कथित हेरफेर और अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में जल्द पूरक चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना जताई गई है।

FIR में क्या आरोप थे

यह मामला SBI की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में Anil D. Ambani और Reliance Communications Limited पर बैंक को 2,929.05 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

CBI के मुताबिक, SBI के नेतृत्व वाले 11 बैंकों के कंसोर्टियम ने Reliance Communications Limited को विभिन्न ऋण सुविधाएं स्वीकृत की थीं। FIR के अनुसार, कुल बकाया एक्सपोज़र 19,694.33 करोड़ रुपये था, जिसमें 17 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल थे। CBI ने RCom, RHFL, RCFL और RTL से जुड़े छह अन्य FIR भी दर्ज किए हैं, जिनकी जांच अभी जारी है।

एजेंसी के अनुसार, Central Bureau of Investigation द्वारा दर्ज Reliance Group मामलों की जांच की निगरानी Supreme Court of India कर रहा. 

यह भी पढ़ें - Twisha Death Case: सीबीआई ने भोपाल पुलिस से लिया टेकओवर, कल से शुरू कर देगी जांच

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 20 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास में वो कारनामा कर दिया, जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. दरअसल वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर खिलाड़ी बन गए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस मैच में 20 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने कीर्तिमान बना दिया है. वैभव अब आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

ऐसी है गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को रौंदा, तीन दिन में ही जीत लिया मुकाबला

NZ vs IRE Test Match Highlights: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट को पारी और 79 रन से जीत लिया है. कीवी टीम ने टेस्ट मैच तीसरे दिन के दूसरे सेशन में जीता. टेस्ट मैच पर नजर डालें तो आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. Sat, 30 May 2026 00:24:31 +0530

  Videos
See all

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान #shivrajsinghchouhan #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:05:37+00:00

Bangladeshi infiltrators | Aadhar Card: घुसपैठियों के लिए खुला था पहचान का रास्ता| #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:01:11+00:00

Bangladeshi Infiltrators: सरहद से शहर तक....बंगाल में एक्शन का नया दौर शुरू! | CM Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:01:50+00:00

Peddi में Ram Charan- Janhvi Kapoor ने किया साथ काम #shorts #viral #entertainment #tollywood #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T00:07:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers