Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें
Toxic Movie Caste: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया गया, जिसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और कई हसीनाओं की झलक देखने को मिली. ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल भी खड़े किए है. तो चलिए जानते हैं यश फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं.
क्या है ‘Toxic’ की कहानी?
‘Toxic’ एक गैंगस्टर और एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी गोवा में सेट है. फिल्म की कहानी 1940 के दशक से शुरू होकर 1970 के दशक तक की दिखाई गई है. उस समय गोवा पुर्तगालियों के शासन में था. फिल्म में इसी दौर के अपराध, गैंगस्टर्स और सत्ता की लड़ाई को दिखाया गया है. हालांकि कहानी सिर्फ मारधाड़ और गैंगवार तक सीमित नहीं है. इसके साथ एक परिवार और पिता-बेटे के रिश्ते की कहानी भी जुड़ी है. यश ने खुद बताया था कि फिल्म में बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी, जो कहानी को और दिलचस्प बनाती है.
डबल रोल में नजर आएंगे यश
टॉक्सिक में यश राया के रोल में नजर आएंगे. राया एक खतरनाक और ताकतवर गैंगस्टर है, जो अपराध की दुनिया में अपना दबदबा बनाता है. राया के ही इर्द-गिर्द गोवा के अंडरवर्ल्ड की कहानी घूमती है. इसके अलावा एक्टर टिकट के रोल में भी नजर आएगे. ये किरदार कहानी में पिता-बेटे के रिश्ते और बदले वाले ट्रैक से जुड़ा है. फिल्म में दोनों किरदारों के बीच क्या रिश्ता है और कहानी किस मोड़ पर बदलती है, इसे मेकर्स ने अभी पूरी तरह साफ नहीं किया है. वहीं, ट्रेलर में दोनों किरदारों की झलक ने फिल्म के सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.
नयनतारा बनीं गंगा
फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) गंगा के रोल में नजर आएंगी. अभी तक सामने आए उनके लुक और ट्रेलर को देखकर लगता है कि उनका रोल काफी दमदार और गंभीर होने वाला है. मेकर्स ने गंगा के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. ऐसे में अभी ये साफ नहीं हो पाया कि वो राया की मदद करती हैं, उसके परिवार का हिस्सा हैं या उसके खिलाफ है. हालांकि, ट्रेलर में नयनतारा के कई सीरियस सीन देखने को मिले हैं, जिससे इतना तो साफ है कि उनका किरदार कहानी में अहम होने वाला है.
ये भी पढ़ें- Toxic Trailer Release: 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर रिलीज, Yash, कियारा से लेकर नयनतारा के अंदाज ने उड़ाए होश
कियारा आडवाणी का रोल
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की बात करे तो एक्ट्रेस नादिया के रोल में नजर आएंग. फिल्म में उनका लुक काफी अलग और स्टाइलिश है. ट्रेलर और गाने ‘Tabaahi’ में कियारा और यश की केमिस्ट्री भी देखने को मिली है. इससे पता चलता है कि नादिया का रिश्ता राया से जुड़ा हुआ है. हालांकि, वो राया की जिंदगी में सिर्फ प्यार बनकर आती हैं या आगे चलकर कहानी में कोई बड़ा बदलाव लाती हैं, इसका खुलासा फिल्म में ही होगा.
हुमा कुरैशी बनीं एलिजाबेथ
हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के रोल की बात करे तो एलिजाबेथ बनी हैं. ट्रेलर में उनका अंदाज काफी रहस्यमयी नजर आया है. उनका लुक और सीरियस अंदाज देखकर लगता है कि एलिजाबेथ कहानी में एक खास भूमिका निभाने वाली हैं. वहीं, हुमा के रोल को लेकर भी ये साफ नहीं हो पाया है कि वो राया से कैसे जुड़ा है.
मेलिसा का रोल प्ले कर रहीं रुक्मिणी
साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth ) को मेलिसा के रोल में देखा जाएगा. उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही इस रोल को लेकर चर्चा हो रही थी. वहीं, ट्रेलर में भी एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी है. एक सीन में जब वो राया से बात करती है, वो क्लिप तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- मेघना गुलजार की फिल्मों में दिखा एक्टर्स का अनदेखा अंदाज, ‘राजी’ से ‘सैम बहादुर’ तक इन परफॉर्मेंस ने जीता दिल
यश के करीब दिखेंगी तारा सुतारिया
तारा सुतारिया फिल्म में रेबेका का रोल प्ले करेंगी. फिल्म में उनके और यश के कई रोमांटिक सीन भी है. वहीं, उनका किरदार ग्लैमरस होने के साथ-साथ मजबूत भी नजर आ रहा है. अब रेबेका राया की दोस्त हैं, साथी हैं या उसके खिलाफ हैं, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.
‘Toxic’ में ये कलाकार भी आएंगे नजर
फिल्म में यश और इन एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय टोनी और सुदेव नायर करमाडी के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, डैरेल डी'सिल्वा साल्वाडोर का रोल प्ले करते दिखेंगे. बता दें, फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है और इसमें कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं हालांकि बाकि बचे किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने जानबूझकर कई किरदारों की जानकारी सीमित रखी है, ताकि फिल्म का सस्पेंस बना रहे.
कब रिलीज होगी ‘Toxic’?
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘Toxic’ की ये दुनिया दर्शकों को कितनी पसंद आती है.
FAQ
1. ‘Toxic’ का नाम इतना चर्चा में क्यों है?
-यश का नया लुक और फिल्म की डार्क गैंगस्टर कहानी इसकी बड़ी वजह है.
2. ‘Toxic’ की कहानी किस दौर की है?
-फिल्म की कहानी कई दशकों में फैली है और गोवा की अंडरवर्ल्ड दुनिया दिखाती है.
3. क्या ‘Toxic’ में रोमांस भी देखने को मिलेगा?
-यश के किरदार के साथ फिल्म में रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलेगा.
4. ‘Toxic’ को किसने डायरेक्ट किया है?
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.
ये भी पढ़ें- 'लोगों की परवाह मत करो', Toxic के ट्रेलर लॉन्च पर Yash ने की Kiara Advani की तारीफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
पंजाब में पति-पत्नी पर टूट पड़ा पिटबुल, महिला कोे जमीन पर गिराया, लाठी मारने पर भी नहीं छोड़ा; देखें VIDEO
पटियाला में एक कपल पर पिटबुल के हमले के बाद अब मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने मांग की है कि एडमिनिस्ट्रेशन इस खतरनाक कुत्ते को इलाके से हटाए और इसके मालिक के खिलाफ एक्शन ले. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर उन्होंने समय रहते कुत्ते को नहीं हटाया होता, तो कपल की जान जा सकती थी.
पीड़ित अंकित सभरवाल का कहना है कि, "मैं अपनी पत्नी के साथ एक घर देखने जा रहा था. मुझे किराए के लिए प्रॉपर्टी देखने बुलाया गया था. जैसे ही हम वहाँ पहुँचे और गेट की कुंडी खोली, कुत्ते ने हम पर हमला कर दिया. मैं और मेरी पत्नी घायल हो गए. मेरे पूरे शरीर पर टाँके आए हैं. मेरी पत्नी के हाथों और पैरों की सर्जरी हुई है. मुझे न्याय चाहिए. मालिक के कहने पर भी कुत्ता नहीं रुका. सर्जरी के बाद मेरी पत्नी ऑब्ज़र्वेशन में है."
#WATCH | Punjab: A man and his wife injured after allegedly being attacked by a pet Pit Bull dog in Ghuman Nagar area of Patiala.
— ANI (@ANI) August 13, 2026
The man, Ankit Sabharwal says, "I was going to see a house, along with my wife. I was called to see the property for rent. As soon as we reached… pic.twitter.com/yMQC9ByL4w
घायल अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया- पंजाब पुलिस
मामले में DSP जंगजीत रंधावा ने कहा कि हमें भी इस घटना के बारे में सोशल मीडिया के ज़रिए ही पता चला. एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिटबुल कुत्ते ने कथित तौर पर अंकित नाम के एक व्यक्ति और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया और उन्हें काट लिया. जब हमने सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखा, तब जाकर इस घटना की पुष्टि हुई.
Patiala, Punjab: DSP Jangjeet Randhawa says, "We also came to know about it through social media. A video is going viral in which a Pitbull dog allegedly attacked and bit a man named Ankit and his wife. After seeing the video circulating on social media, we verified the incident.… pic.twitter.com/eAOEj6XQbs
— IANS (@ians_india) August 13, 2026
घायल अंकित को अमर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी पत्नी की सर्जरी के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. जैसे ही हमें अमर अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट (रुक्का) मिल जाएगी—जो अभी तक नहीं आई है, लेकिन जिसके जल्द ही आने की उम्मीद है—हम तुरंत बीएनएस (BNS) की धारा 291 के तहत मामला दर्ज करेंगे. यह धारा पालतू जानवर से लगी चोटों के मामलों पर लागू होती है, और हम उसी के अनुसार एफआईआर (FIR) दर्ज करेंगे.
In Patiala, Punjab, a couple was allegedly attacked by a pitbull while visiting a property with a real estate dealer.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 12, 2026
The husband and wife had gone to inspect the house when the dog suddenly lunged at them after they rang the doorbell.
Local residents intervened, but both… pic.twitter.com/H6z0dy6JJg
मोहल्ले में छोटे बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं
मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, यह कुत्ता इतना गुस्सैल है कि गेट के ऊपर से घर की डोरबेल बजाने वाले लोगों पर हमला करने की कोशिश करता है. कई बार तो लोग डर के मारे इस घर के सामने से गुजरने से भी बचते हैं. लोगों का कहना है कि मोहल्ले में छोटे बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं, जो हर दिन घर से बाहर निकलते हैं. बच्चे गलियों में खेलते हैं और बुजुर्ग सुबह-शाम टहलने जाते हैं. ऐसे में अगर कपल के साथ हुई घटना किसी बच्चे या बुजुर्ग के साथ होती, तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते थे.
प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की निगाहें
मोहल्ले के लोगों ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस को लिखकर शिकायत दी है. इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर पटियाला को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है. अब लोगों की निगाहें प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं. मोहल्ले के लोगों की मांग है कि इस खतरनाक कुत्ते को यहां से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और व्यक्ति की जान को खतरा न हो. लोगों ने यह भी कहा कि पंजाब में पिटबुल को लेकर पहले से ही बैन के आदेश लागू हैं. ऐसे में प्रशासन को नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









