Responsive Scrollable Menu

Chamoli सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 3 लापता लोगों की तलाश

उत्तराखंड के चमोली जिले में ‘टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ (टीएचडीसी) की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है और लापता तीन लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि हादसे के समय सुरंग में कुल 22 लोग मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 19 लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें से सात की मौत हो गई और तीन लापता लोगों की तलाश जारी है। यह हादसा मायापुर (पीपलकोटी) स्थित परियोजना की सुरंग में हुआ। भूस्खलन और भूधंसाव के कारण सुरंग के लगभग आधे हिस्से में मलबा और पानी भर गया था, जिससे वहां काम कर रहे लोग फंस गए थे।

घायलों को उपचार के लिए गोपेश्वर स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए सुरंग में गए छह बचावकर्मी सुरक्षित हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), पुलिस तथा अन्य तकनीकी एवं विशेषज्ञ दल राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। सुरंग में मलबा और पानी भरा होने के कारण अभियान सावधानी के साथ चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने लापता लोगों की तलाश के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और तकनीकी सहायता का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए सभी एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Continue reading on the app

PM Modi ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों के साहस और संघर्ष को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त 1947 में हुए देश के विभाजन के पीड़ितों को शुक्रवार को याद किया। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के विभाजन के बाद हुए दंगों और बड़े पैमाने पर लोगों के विस्थापन के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति में 2021 से 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मना रही है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज हम ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मना रहे हैं।

हम विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद करते हैं। यह इतिहास का एक ऐसा क्षण था, जिसने कई जिंदगियां तबाह कर दीं-कई परिवार उजड़ गए, कई लोगों को अपनों को खोना पड़ा और लोगों ने अत्यधिक पीड़ा झेली।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उथल-पुथल के बावजूद लोगों ने शून्य से अपना जीवन फिर खड़ा किया, विपरीत परिस्थितियों को उपलब्धियों में बदला और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का जीवन सभी को मानवीय जिजीविषा की शक्ति की याद दिलाता है।

मोदी ने कहा, ‘‘यह दिन हमारे देश में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम सद्भावना और एकता की राष्ट्रीय भावना को और सुदृढ़ करें।’’ भारत शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Athlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया. पुरुष हाई जंप स्पर्धा में बसंत ने 2.21 मीटर की छलांग लगाई और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से अनूपगढ़ और पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है. विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करने के बाद बसंत के अनूपगढ़ पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया. खेल प्रेमियों और युवाओं में भी अपने चैंपियन से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया. बसंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया. उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है. अब उनका लक्ष्य सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी करना है. Fri, 14 Aug 2026 09:05:33 +0530

  Videos
See all

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:33+00:00

नेता विपक्ष राहुल गांधी का डबल अटैक | PM Modi | Rahul Gandhi | Amit Shah | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:43:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers