Responsive Scrollable Menu

UPSC ने पहली बार जारी की प्रीलिम्स आंसर की:चैयरमैन ने माना टफ और चैलेंजिंग था पेपर; 5.5 लाख कैंडिडेट्स ने दिया है एग्‍जाम

यह पहली बार है जब लोक सेवा आयोग ने एग्जाम खत्म होते ही प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 31 मई तक तक का समय दिया गया है। कई एक्सपर्ट का भी कहना है कि 2026 का प्रीलिम्स शायद अब तक के सबसे अलग तरह के पेपर्स में से एक था। वहीं अब CSE प्रीलिम्स पर यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार का भी रिएक्शन सामने आया है। चेयरमैन ने माना आंसर की से मिलेगी स्पष्टता : यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार ने लिंक्डिन पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि 'मैं समझता हूं कि इस साल का प्रीलिम्स कई एस्पिरेंट्स के लिए टफ और चैलेंजिंग रहा। ऐसी स्थिति में ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर-की से ज्यादा स्पष्टता मिलती है। आंसर-की में ज्यादातर उत्तर किताबें सरकारी वेबसाइट, गवर्नमेंट प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिष्ठित अखबारों से हैं, जिससे एस्पिरेंट्स तैयारी करते हैं। अगर आंसर की में किसी भी जवाब को रिव्यू की जरूरत है, तो आप अपनी प्रतिक्रियां ऑफिशियल QPRep पोर्टल पर सब्मिट कर सकते हैं।' चंडीगढ़ में UPSC की तैयारी कराने वाले शेखर दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ‘ये अब तक की सबसे टफ UPSC प्रीलिम्स परीक्षाओं में से एक थी.’ उन्होंने UPSC को एक नया नाम दिया और कहा कि ये ‘Unprecedented (जो पहले न हुआ हो) Public Service Commission’ है। कला एवं संस्कृति से सबसे ज्यादा सवाल जनरल स्टडीज पेपर में इस बार इतिहास, कला एवं संस्कृति से सबसे ज्यादा 20 सवाल पूछे गए। इसके अलावा अर्थव्यवस्था से 19, विज्ञान एवं तकनीक से 18, भूगोल से 13, पर्यावरण से 11 और राजनीति एवं शासन से 8 प्रश्न आए। वहीं दूसरे सब्जेक्ट्स से 11 सवाल पूछे गए। मेन्स एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त को : यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का आयोजन 24 मई को हुआ। वही मेन्स एग्जाम 21 अगस्त 2026 को होगा। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू जनवरी - अप्रैल 2027 के बीच होगा। यूपीएससी का यह नया पैटर्न अब अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी असर डाल रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की परीक्षाओं में भी पिछले कुछ सालों से यूपीएससी जैसा एनालिटिकल पैटर्न देखने को मिल रहा है। जुलाई में होने वाली बीपीएससी 72वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब ज्यादा गहराई से परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। जीएस पेपर - 1 आंसर की लिंक जीएस पेपर - 2 आंसर की लिंक

Continue reading on the app

Hardik Pandya की MI कप्तानी से विदाई तय! Rohit Sharma चुनेंगे नया कप्तान?

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है, क्योंकि टीम 2026 के सीजन में खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई है। खबरों के मुताबिक, प्रबंधन के साथ कथित तौर पर बिगड़े संबंधों के कारण भी उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने की आशंका है। पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ एक युवा ऑलराउंडर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और फ्रेंचाइजी की सफलता के दौरान कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे टीम को चार आईपीएल खिताब जीतने में मदद मिली। 
 

इसे भी पढ़ें: GT vs RR Qualifier 2: Mullanpur में Suryavanshi या Shubman Gill, कौन पड़ेगा भारी? पिच रिपोर्ट क्या कहती है?


हालांकि, 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और बाद में वे गुजरात टाइटन्स में शामिल हो गए, जहां उन्होंने टीम की कप्तानी की, अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब जीता और 2023 में टीम को उपविजेता तक पहुंचाया। पंड्या को बाद में 2024 में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के भारी भरकम सौदे में मुंबई इंडियंस में वापस भेज दिया गया और रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया गया। इस कदम की प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने कड़ी आलोचना की थी।

अब, तीन साल बाद, खबरें आ रही हैं कि पंड्या एमआई की कप्तानी खो सकते हैं और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और प्रबंधन के साथ कथित मतभेद के बाद फ्रेंचाइजी से अलग भी हो सकते हैं। पांड्या की कप्तानी में, MI ने IPL 2026 में 10 में से 8 मैच हारे। पांड्या के हालिया प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 138.26 के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए, जबकि गेंदबाज़ी में उन्होंने 10 मैचों में 11.43 की इकॉनमी रेट से केवल 4 विकेट लिए।
 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap-Up | 'डॉन 3' विवाद में सलमान की एंट्री! सौरव गांगुली बने राजकुमार राव और करण जोहर का 'अनफॉलो' धमाका


एक और नाटकीय मोड़ लेते हुए, सूत्रों का दावा है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। आईपीएल 2026 सीज़न में मुंबई इंडियंस 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर पाई, जो निराशाजनक प्रदर्शन था और हार्दिक पांड्या के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जिन्होंने 2024 सीज़न से पहले रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी, विवादास्पद बदलाव के बाद से ही दबाव में हैं, क्योंकि प्रशंसकों ने इसका कड़ा विरोध किया था।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

  Sports

मैं मायूस हूं... वैभव सूर्यवंशी के लिए अश्विन का फूटा दर्द, रियान पराग की लगाई जमकर लताड़

R Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन धमाकेदार रहा. हालांकि, उनके दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचकर हार गई है. वैभव ने टीम के लिए एलिमिनेटर और क्वालिफायर दोनों में शानदार खेल दिखाया. ऐसे में टीम के फाइनल में नहीं पहुंचने अश्विन ने सूर्यवंशी के लिए निराशा जाहिर की है. Sat, 30 May 2026 10:13:46 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Murder News LIVE: बकरीद के दिन UP में सबसे बड़ी हत्या! | Hindu Boy Murder | Surya Chauhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:31:33+00:00

CM Yogi Warning To Criminals:सीएम योगी की बदमाशों को आखिरी चेतावनी! | Yogi Adityanath Bold Statement #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:30:34+00:00

Surya Murder in Ghaziabad :सूर्या हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में| #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:30:36+00:00

CM Yogi Final Warning LIVE: 'Hindu को टच मत करना' योगी का Ultimatum | Bakrid | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:16:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers