Responsive Scrollable Menu

बंगाल के सरकारी अस्पताल में महिला नर्सिंग स्टाफ मृत पाई गई, जांच जारी

कोलकाता, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को रहस्यमय स्थितियों में नर्सिंग स्टाफ का शव पाया गया। वह राज्य सरकार द्वारा संचालित एन.आर.एस मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय कोलकाता में स्थित अस्पताल में कार्यरत थी।

नर्सिंग स्टाफ का शव अस्पताल के वाशरूम में पाया गया। घटना वाले दिन उसकी नाइट ड्यूटी थी। उसकी ड्यूटी बुधवार को गायनेकोलॉजी विभाग का हाई डिपेंडेंसी यूनिट में लगाई गई थी।

पहले यह जानकारी मिली कि वह ड्यूटी से गायब है। इसके बाद उसके सहकर्मियों ने उसे खोजना शुरू किया, तो उसका शव अस्पताल के वाशरूम में पाया गया।

अस्पताल अधिकारियों को पुलिस की ओर से इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, आखिर नर्सिंग स्टाफ की मृत्यु का क्या कारण था। इसकी वजह शव परीक्षण रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

आज से दो साल पहले अगस्त 2024 में आरजीकर मेडिकल कॉलेज के आपाकालीन विभाग के सेमीनार रूम से फिमेल जूनियर डॉक्टर का शव भी बरामद हुआ था। आरजी कर मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार की तरफ से संचालित है। यह हॉस्पिटल उत्तर बंगाल में स्थित है। जांच में यह सामने आया था कि उसे मौत के घाट उतारने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

इस घटना को लेकर राज्यभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। इसके बाद इस घटना को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लोगों ने अपना रोष जाहिर किया। पूरे राज्य में इस घटना को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। अब इस समय में इस अस्पताल में एक रहस्मय स्थिति में नर्स की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद पूर्व की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य सरकार की ओर से संचालित सभी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया था, हालांकि इसे लेकर कई बार सवाल उठे थे कि इन दो साल में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में किस तरह से कदम उठाए गए।

इसी साल में मार्च महीने में एलीवेटर में फंस कर एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह एलिवेटर लंबे समय से खराब था, जिसका इस्तेमाल अस्पताल कर्मचारियों की ओर से किया भी नहीं जा रहा था। इसी महीने इस अस्पताल में एक वृद्ध मरीज को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी, क्योंकि उसे शौचालय जाने के लिए स्ट्रैचर नहीं दिया गया था।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Mangal Gochar 2026: राहु के साथ मंगल का संयोग! क्या इस महागोचर से आएगी प्रलय? इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

Mangal Gochar 2026: राहु और मंगल, दो ऐसे ग्रह हैं जिन्हें उग्र माना जाता है. जब इन दोनों का मिलन होता है तो ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बहुत खास माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को राहु के स्वामित्व वाले नक्षत्र आद्रा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश हो चुका है. मंगल ग्रह इस नक्षत्र में 2 सितंबर तक रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल और राहु के नक्षत्र में आने से एक महासंयोग बन रहा है. इसे अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. आद्रा नक्षत्र परिवर्तन और जल्दी होने वाले बदलावों का प्रतीक माना जाता है. मंगल के इस नक्षत्र में गोचर होने से 2 सितंबर तक कई राशियों का जीवन बदलने वाला है. इससे उन्हें नए परिवर्तन दिखेंगे और सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं इस महागोचर से कौन सी राशियों का भाग्य उदय होने वाला है. 

मंगल नक्षत्र का महत्व

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, जब भी मंगल अपने नक्षत्र का स्थान बदलते हैं तो उसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है. आद्रा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस अवधि में ये लोग जो भी काम शुरू करेंगे, उन्हें इसका अच्छा परिणाम ही मिलेगा.

ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व

इन राशियों पर मंगल गोचर का प्रभाव

1.कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिला था. लंबे समय से रुके हुए या अटके हुए काम अब पूरे होने वाले हैं. कार्यस्थल पर आपके काम को सराहना मिलेगी. उच्च अधिकारी आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं. आपकी जरूरत कि हर वस्तु आसानी से मिल जाएगी. आर्थिक योजनाएं सफल होगी और नौकरी पेशा लोगों को करियर में बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं.

2.तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए यह वक्त पेशेवर जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सर्वोत्तम है. आपको इस समय करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है. नई उपलब्धियां भी मिल सकती हैं. इस समय आपको लीडरशीप का मौका मिलेगा, जिसमें सफलता भी हासिल करेंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना भी की जाएगी. अचानक धन लाभ होगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और घर परिवार में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

3.मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आत्मविश्वास बढ़ेगा. इन्हें साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी. इस समय आपकी मेहनत और पराक्रम रंग लाएगी. आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी नए साधनों का प्रवेश होगा. समाज में आपको मान-सम्मान मिलने वाला है. नौकरी या व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय अवधि बहुत अनुकूल है आपके लिए. पारिवारीक जीवन आपको सुख देगा. हालांकि, इस अवधि में आपके लिए पैसों के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने वाला है.

मंगल गोचर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • गुस्से पर नियंत्रण- ज्यादा गुस्सा या जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला बिल्कुल न लें.
  • ऊर्जा का सही प्रयोग- मंगल की उग्र ऊर्जा का संतुलित रखने के लिए आपको नियमों का पालन करना चाहिए और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.
  • सोच-समझकर निवेश करें- आर्थिक निवेश करते समय पहले सही जानकारी प्राप्त करें.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 Shiv Chalisa & Aarti: सावन के दूसरे सोमवार पर करें शिव चालीसा और आरती का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: लगातार 5 अर्धशतक… फिर गरजा पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला, फिर भी टीम को मिली हार

Sarthak Ranjan: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सार्थक रंजन छाए हुए हैं. वो हर एक मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर रहे हैं. पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ भी उन्होंने एक कमाल की पारी खेली. Fri, 14 Aug 2026 08:58:47 +0530

  Videos
See all

Harbhajan Singh Interview: हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर का किया बचाव #harbhajansingh #gautamgambhir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:39:51+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers