Mangal Gochar 2026: राहु के साथ मंगल का संयोग! क्या इस महागोचर से आएगी प्रलय? इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव
Mangal Gochar 2026: राहु और मंगल, दो ऐसे ग्रह हैं जिन्हें उग्र माना जाता है. जब इन दोनों का मिलन होता है तो ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बहुत खास माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को राहु के स्वामित्व वाले नक्षत्र आद्रा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश हो चुका है. मंगल ग्रह इस नक्षत्र में 2 सितंबर तक रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल और राहु के नक्षत्र में आने से एक महासंयोग बन रहा है. इसे अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. आद्रा नक्षत्र परिवर्तन और जल्दी होने वाले बदलावों का प्रतीक माना जाता है. मंगल के इस नक्षत्र में गोचर होने से 2 सितंबर तक कई राशियों का जीवन बदलने वाला है. इससे उन्हें नए परिवर्तन दिखेंगे और सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं इस महागोचर से कौन सी राशियों का भाग्य उदय होने वाला है.
मंगल नक्षत्र का महत्व
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, जब भी मंगल अपने नक्षत्र का स्थान बदलते हैं तो उसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है. आद्रा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस अवधि में ये लोग जो भी काम शुरू करेंगे, उन्हें इसका अच्छा परिणाम ही मिलेगा.
ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व
इन राशियों पर मंगल गोचर का प्रभाव
1.कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिला था. लंबे समय से रुके हुए या अटके हुए काम अब पूरे होने वाले हैं. कार्यस्थल पर आपके काम को सराहना मिलेगी. उच्च अधिकारी आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं. आपकी जरूरत कि हर वस्तु आसानी से मिल जाएगी. आर्थिक योजनाएं सफल होगी और नौकरी पेशा लोगों को करियर में बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं.
2.तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए यह वक्त पेशेवर जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सर्वोत्तम है. आपको इस समय करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है. नई उपलब्धियां भी मिल सकती हैं. इस समय आपको लीडरशीप का मौका मिलेगा, जिसमें सफलता भी हासिल करेंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना भी की जाएगी. अचानक धन लाभ होगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और घर परिवार में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
3.मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आत्मविश्वास बढ़ेगा. इन्हें साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी. इस समय आपकी मेहनत और पराक्रम रंग लाएगी. आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी नए साधनों का प्रवेश होगा. समाज में आपको मान-सम्मान मिलने वाला है. नौकरी या व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय अवधि बहुत अनुकूल है आपके लिए. पारिवारीक जीवन आपको सुख देगा. हालांकि, इस अवधि में आपके लिए पैसों के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने वाला है.
मंगल गोचर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- गुस्से पर नियंत्रण- ज्यादा गुस्सा या जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला बिल्कुल न लें.
- ऊर्जा का सही प्रयोग- मंगल की उग्र ऊर्जा का संतुलित रखने के लिए आपको नियमों का पालन करना चाहिए और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.
- सोच-समझकर निवेश करें- आर्थिक निवेश करते समय पहले सही जानकारी प्राप्त करें.
ये भी पढ़ें- Sawan 2026 Shiv Chalisa & Aarti: सावन के दूसरे सोमवार पर करें शिव चालीसा और आरती का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
एसिड अटैक पीड़ितों को रेलवे किराए में मिलेगी छूट! केंद्र सरकार ने बनाई नई पॉलिसी
Acid Attack Victims Railway Fare Concessions: एसिड अटैक पीड़ितों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इन्हें इलाज के लिए बार-बार लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है. ऐसे में उनके लिए रेल किराए में रियायत की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. केंद्र सरकार ने अदालत में संकेत दिया कि वह इस मांग पर नीति बनाने के लिए सैद्धांतिक रूप से तैयार है. एसिड अटैक पीड़ितों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है.
सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक डेव ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा में किराए की छूट देने के लिए ‘पेशेंट कैटेगरी’ के तहत सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है. इस प्रस्ताव से उन पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें इलाज, सर्जरी और मेडिकल फॉलोअप के लिए लगातार दूसरे शहरों की यात्रा करनी पड़ती है. मामले में सरकार के रुख के बाद एसिड अटैक पीड़ितों के लिए रेल यात्रा को आसान बनाने की दिशा में रास्ता खुलता नजर आ रहा है.
पीड़ितों ने दी ये दलील
सुनवाई के दौरान पीड़ितों की ओर से यह भी बताया गया कि मौजूदा व्यवस्था में ‘पेशेंट कैटेगरी’ के तहत छूट लेने में व्यावहारिक दिक्कतें हैं. अगर कोई व्यक्ति एक राज्य में रहता है और इलाज के लिए दूसरे राज्य में जाता है तो उसे छूट के लिए अस्पताल या डॉक्टर से प्रमाणपत्र लेना पड़ सकता है। इलाज अलग-अलग शहरों में हो तो यह प्रक्रिया और मुश्किल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जान लें नई एडवाइजरी, 13 से 16 अगस्त तक रहेगी चेकिंग सख्त
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे पीड़ित इलाज के लिए जरूरत के मुताबिक कहीं भी यात्रा कर सकें. कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर शुरुआत के एक साल तक इलाज के लिए देश में कहीं भी यात्रा करनी पड़े तो उस अवधि को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए जा सकते हैं.
इमरजेंसी कोटा की भी हुई मांग
सुनवाई के दौरान एसिड अटैक पीड़ितों के लिए इमरजेंसी कोटा देने की मांग भी उठी. दलील दी गई कि कई बार इलाज या सर्जरी के लिए तुरंत दूसरे शहर जाना जरूरी होता है. अगर समय पर यात्रा नहीं हो पाती तो इलाज भी प्रभावित हो सकता है. इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसी जरूरत को भी व्यवस्था में शामिल किया जाना चाहिए.
केंद्र ने जताईं ये आपत्तियां
केंद्र की ओर से अलग दिव्यांग कैटेगरी में यह सुविधा देने को लेकर कुछ आपत्ति जताई गई थी. सरकार का कहना था कि अगर एक खास तरह की दिव्यांगता के लिए अलग से रियायत दी जाती है तो दूसरी कैटेगरी के लोग भी ऐसी मांग कर सकते हैं. हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि एसिड अटैक पीड़ित दिव्यांग कैटेगरी में आते हैं और सामाजिक कल्याण की योजनाओं के लिहाज से उनकी जरूरत को अलग तरीके से देखा जा सकता है.
केंद्र को मिला 6 सप्ताह का समय
आखिर में केंद्र ने नीति बनाने पर सहमति जताई. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को पूरी व्यवस्था और नियम तैयार करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है. केंद्र को यह बताना होगा कि छूट किस तरह दी जाएगी और इसके लिए क्या प्रक्रिया होगी. इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा उन एसिड अटैक पीड़ितों को हो सकता है जिन्हें इलाज के लिए लगातार यात्रा करनी पड़ती है. उनके लिए यह सिर्फ ट्रेन किराए में मिलने वाली छूट नहीं होगी, बल्कि इलाज तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: एक ही टिकट पर घूमिए देश के 8 शहर, वो भी भारी छूट के साथ, कमाल की है रेलवे की ये सुविधा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









