Responsive Scrollable Menu

Don 3 Controversy: ‘डॉन 3’ विवाद में सलमान खान की एंट्री, क्या रणवीर-फरहान की खत्म होगी कोल्ड वॉर?

Don 3 Controversy: बॉलीवुड फिल्म ‘डॉन 3’ पिछले कुछ समय से विवादों में घिरी हुई है। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद मामला लगातार बढ़ता गया और अब यह विवाद इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। इसी बीच खबर सामने आई है कि सलमान खान ने इस मामले को सुलझाने की पहल की है। कहा जा रहा है कि भाईजान रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रही नाराजगी को खत्म करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

सलमान खान ने की पहल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से बातचीत की है। उन्होंने दोनों को समझाया कि किसी भी विवाद की वजह से उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर असर नहीं पड़ना चाहिए। सलमान ने फरहान अख्तर से कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव मतभेद होना आम बात है और ऐसे मामलों को बातचीत से सुलझाना बेहतर होता है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान ने रणवीर सिंह से भी लंबी बातचीत की और उन्हें इस मामले को शांतिपूर्वक खत्म करने की सलाह दी।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
‘डॉन 3’ को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिट के शूट के लिए रवाना होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले रणवीर ने फिल्म छोड़ दी थी। इससे मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

फरहान अख्तर ने इस पूरे मामले को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से संपर्क किया था। उनका कहना था कि फिल्म की तैयारियों पर पहले ही भारी रकम खर्च हो चुकी थी और शूटिंग की प्लानिंग भी लगभग पूरी हो गई थी। ऐसे समय पर रणवीर सिंह के अचानक पीछे हटने से प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा।

रणवीर पर लगा नॉन-कोऑपरेशन निर्देश
FWICE ने रणवीर सिंह को इस मामले में कई नोटिस भेजे थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद फेडरेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ निर्देश जारी करने की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

क्या खत्म होगा विवाद?
सलमान खान के बीच-बचाव के बाद अब माना जा रहा है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच पैदा हुई दूरियां कम हो सकती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पूरे मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर ‘डॉन 3’ को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े- समय रैना ने दिया बड़ा सरप्राइज!: शुरू हुई India’s Got Latent Season 2 की शूटिंग, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Continue reading on the app

Rupee vs Dollar | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत, अमेरिका-ईरान संघर्षविराम समझौते से मिला घरेलू मुद्रा को दम

वैश्विक मोर्चे से आए सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 95.53 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम (Ceasefire) को 60 दिन और बढ़ाने पर बनी सहमति के बाद घरेलू मुद्रा को अच्छा समर्थन मिला है। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहने के बाद, आज बाजार खुलते ही तेजी देखी गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि इस समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये व्यापार सुचारू रूप से जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही दोनों देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता भी जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Punjab Municipal Body Elections | कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की 'अग्निपरीक्षा'

 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.77 पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाते हुए 95.53 तक पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की मजबूती दर्शाता है। डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 95.78 तक भी गया। रुपया बुधवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.58 पर बंद हुआ था। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

इसे भी पढ़ें: Hamirpur Bridge Collapse | हमीरपुर में दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.09 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 अंक पर और निफ्टी 95.65 अंक की बढ़त के साथ 24,002.80 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,042.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

  Sports

vaibhav sooryavanshi: 4 मैच में तीसरी बार... वैभव सूर्यवंशी हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार, गुजरात के खिलाफ चार रन से टूटा दिल

vaibhav sooryavanshi nervous nineties: पिछले चार आईपीएल मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तीसरी बार शतक बनाने का मौका चूक गए. गुजरात टाइटंस के आईपीएल 2026 के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में वैभव सिर्फ 4 रन से सेंचुरी मिस कर गए. एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले 15 साल के वैभव को इस बार 96 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा. वैभव को कागिसो रबाडा ने थर्ड मैन पर आउट कराया. Fri, 29 May 2026 21:29:52 +0530

  Videos
See all

घुसपैठियों के समर्थकों की Arnab ने लगाई क्लास । Poochta Hai Bharat। Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T16:14:32+00:00

देश में रहना है तो 'वंदे मातरम्' कहना पड़ेगा । Poochta Hai Bharat। Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T16:12:03+00:00

Master Stroke LIVE: CM Yogi का ऐलान..कांपे माफिया! | UP News | Baba Bageshwar | Owaisi | AIMIM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T16:12:19+00:00

मां भारती को नमन करने से 'Rahul Baba' और Owaisi को प्रॉब्लम क्या?। Poochta Hai Bharat। Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T16:16:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers