Pooja Singh national record: भारत की बेटी ने सात समंदर पार लहराया तिरंगा, नेशनल रिकॉर्ड के साथ सोना जीतकर रचा इतिहास
pooja singh broke national record in high jump: युवा हाई जंपर पूजा सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने हॉन्गकॉन्ग में चल रही एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की शानदार कूद लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 19 साल की पूजा इस चैंपियनशिप के महिला हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.
आटा-मैदा और ड्राई फ्रूट से बनता है रांची का खास 'खजूर', स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे
रांची में बनने वाला पारंपरिक 'खजूर' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. आटा और मैदा से तैयार होने वाला यह स्वादिष्ट स्नैक लंबे समय तक खराब नहीं होता, इसलिए इसे खासतौर पर यात्रा के दौरान साथ ले जाने के लिए बनाया जाता है. सुबह के नाश्ते में दो पीस खाने से पेट भर जाता है. रेसिपी की बात करें तो इसे बनाना भी आसान है. इसे बनाने के लिए आटा और मैदा बराबर मात्रा में लिया जाता है. ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए सिर्फ आटे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें रिफाइंड तेल, चीनी की पतली चाशनी, नारियल का बुरादा, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट मिलाए जाते हैं. तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें खजूर का आकार दिया जाता है. इसके बाद इन्हें गर्म तेल में तल लिया जाता है और इस तरह आपका खजूर तैयार है.



















