Responsive Scrollable Menu

PHOTOS: हरी साड़ी, हाथों में मेहंदी... Kangana Ranaut ने पहली बार मनाई तीज, दिल्ली CM रेखा गुप्ता संग लगाए ठुमके

Kangana Ranaut Teej pics: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत का हाल ही में देसी अंदाज देखने को मिला जब उन्होंने पहली बार तीज का त्योहार खास अंदाज में मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर आयोजित तीज समारोह में कंगना शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ जमकर डांस किया, झूले का आनंद लिया और हाथों पर मेहंदी भी लगवाई। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में कंगना का पारंपरिक और रंग-बिरंगा अंदाज खूब नजर आया।

Kangana Ranaut

महिलाओं के साथ किया डांस, झूले का भी लिया आनंद
कंगना रनौत ने तीज समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेर कीं। तीज समारोह में कंगना रनौत महिलाओं के बीच काफी सहज और उत्साहित नजर आईं। तस्वीरों में वह रेखा गुप्ता के साथ डांस करती दिखाई दीं। इसके अलावा दोनों ने साथ में झूले का आनंद भी लिया।

तीज सेलिब्रेट करतीं कंगना

समारोह के दौरान कंगना ने संगीत पर डांस किया और तीज की पारंपरिक रस्मों में भी हिस्सा लिया। उनके हाथों पर लगाई गई मेहंदी ने उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया।

कंगना ने रेखा गुप्ता को बताया बड़ी बहन
कंगना ने रेखा गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर खास बात कही। उन्होंने रेखा गुप्ता को अपनी 'बड़ी बहन' बताते हुए कहा- "मेरी पहली तीज का त्यौहार, रेखा दीदी के घर पे, सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार बिल्कुल घर जैसा अपनापन। सबको तीज की अनेक शुभकामनाए।"

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता संग कंगना

हरे रंग की सिल्क साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज
तीज के मौके पर कंगना ने बेहद पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसके पल्लू पर ऑरेंज-पीच शेड और खूबसूरत फ्लोरल व नेचर इंस्पायर्ड डिजाइन नजर आए। साड़ी के बॉर्डर का पिंक टोन उनके लुक को और निखार रहा था।

Kangana Ranaut

ज्वेलरी की बात करें तो कंगना ने चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और हाथों में कई चूड़ियां पहनीं। माथे पर छोटी लाल बिंदी और बन बंधे बालों ने उनके पारंपरिक लुक को पूरा किया। मेहंदी लगे हाथों के साथ उनका तीज लुक पूरी तरह फेस्टिव नजर आया।

Kangana Ranaut and Rekha Gupta

राजनीति और फिल्मों को लेकर भी चर्चा में कंगना
कंगना रनौत इन दिनों राजनीति और फिल्मों, दोनों वजहों से सुर्खियों में हैं। भाजपा सांसद के तौर पर उनके बयानों को लेकर अक्सर राजनीतिक चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही में जेन जी प्रदर्शनकारियों से जुड़ी उनकी टिप्पणियों ने भी काफी ध्यान खींचा था।

वहीं, फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना जल्द ही आर. माधवन के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी इससे पहले 'तनु वेड्स मनु' और इसके सीक्वल में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। इसके अलावा कंगना की हालिया फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ओटीटी प्रीमियर को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।

Continue reading on the app

The Traitors 2 से Munawar Faruqui का पत्ता साफ: कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास, बोले- ‘तुम इनसिक्योर हो, डर था मैं आगे निकल जाऊंगा!’

The Traitors 2: करण जौहर के रियलिटी शो The Traitors Season 2 की शुरुआत होते ही गेम में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी को शो के शुरुआती दौर में ही बाहर कर दिया गया। एलिमिनेशन के बाद मुनव्वर काफी भावुक नजर आए और उन्होंने साथी कंटेस्टेंट्स पर जमकर गुस्सा निकाला।

पहले ही राउंड में मुनव्वर हुए बाहर
शो के शुरुआती एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को ‘शक’ राउंड के लिए एक साथ बैठाया गया। इस दौरान सभी को यह तय करना था कि उन्हें किस कंटेस्टेंट पर ट्रेटर होने का शक है। मुनव्वर ने इस राउंड में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम लिया और उन्हें ट्रेटर बताया। लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। कई कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर पर ही शक जताते हुए उन्हें ट्रेटर जैसा गेम खेलने वाला बताया। इसके बाद मुनव्वर के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट पड़े और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

एलिमिनेशन पर भावुक हुए मुनव्वर

बाहर होने के बाद करण जौहर ने मुनव्वर से पूछा कि क्या वह ट्रेटर थे या इनोसेंट। मुनव्वर ने बीच में जाकर अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि उन्हें निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा पहले भी कई बार हुआ है। मुनव्वर ने खुद को ‘सॉफ्ट टारगेट’ बताते हुए कहा कि वह दूसरे लोगों की इनसिक्योरिटी को आसानी से समझ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कंटेस्टेंट्स उनके पास दोस्त बनकर आए, उनकी बातें सुनीं, लेकिन बाद में उन्हीं लोगों ने उनके खिलाफ वोट कर दिया।

तुम लोग इनसिक्योर हो
मुनव्वर इस दौरान काफी भावुक और गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं गेम खेल रहा था। मैं इसे अच्छे से खेलना चाहता था। मैं इनोसेंट हूं। तुम लोग इनसिक्योर हो।”
उन्होंने आगे कहा कि बाकी कंटेस्टेंट्स को डर था कि वह गेम में उनसे आगे निकल जाएंगे। मुनव्वर ने कहा कि अब समय आने पर सभी को पता चल जाएगा कि असली ट्रेटर कौन है।

मुनव्वर निकले इनोसेंट
मुनव्वर के एलिमिनेशन के बाद यह साफ हो गया कि वह ट्रेटर नहीं, बल्कि इनोसेंट थे। यानी बाकी कंटेस्टेंट्स का उन पर किया गया शक गलत साबित हुआ। मुनव्वर के जाने से गेम में एक बड़ा मोड़ आ गया है, क्योंकि अब बाकी कंटेस्टेंट्स को असली ट्रेटर्स को पहचानने की चुनौती का सामना करना होगा।

शो में कौन हैं ट्रेटर्स?
शो की शुरुआत में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा ट्रेटर्स बनाए गए हैं। बाद में शाहनील गिल को भी ट्रेटर के रूप में शामिल किया गया।
वहीं, शो में दलीप ताहिल भी शुरुआत में ही बाहर हो चुके हैं। दूसरी तरफ मैजिशियन करण सिंह मैजिक ट्रेटर्स के पहले ‘मर्डर’ का शिकार बने। इस तरह शो की शुरुआत से ही गेम में शक, धोखा और एलिमिनेशन का सिलसिला तेज हो गया है।

यह भी पढ़े- 'लोमड़ी' वाले बयान पर कंगना की सफाई, बोलीं- 'Naseeruddin Shah' का पाकिस्तान का प्रेम कब खत्म होगा?'

Continue reading on the app

  Sports

5 हीरो... जिन्होंने बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में दिलाई पहली टेस्ट जीत, कंगारुओं के गढ़ में रचा इतिहास

5 heroes Bangladesh beat Australia: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहली बार टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने कंगारुओं को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. बांग्लादेश के इस ऐतिहासिक उलटफेर में हसन महमूद की घातक गेंदबाजी, मेहदी हसन का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, तंजीद हसन का एतिहासिक शतक, कप्तान शंटो की कप्तानी पारी और मोमिनुल हक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी सबसे बड़ा आधार बनी. बांग्लादेश के उन 5 सूरमाओं के बारे में जानि जिनके दम पर ऑस्ट्रेलिया को अपने ही गढ़ में घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 17:00:57 +0530

  Videos
See all

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा रायपुर, हजारों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T11:45:33+00:00

Govinda and Sunita Controversy: पत्नी के बयान पर गोविंदा का पलटवार, बोली बड़ी बात! Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T11:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers