The Traitors 2 से Munawar Faruqui का पत्ता साफ: कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास, बोले- ‘तुम इनसिक्योर हो, डर था मैं आगे निकल जाऊंगा!’
The Traitors 2: करण जौहर के रियलिटी शो The Traitors Season 2 की शुरुआत होते ही गेम में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी को शो के शुरुआती दौर में ही बाहर कर दिया गया। एलिमिनेशन के बाद मुनव्वर काफी भावुक नजर आए और उन्होंने साथी कंटेस्टेंट्स पर जमकर गुस्सा निकाला।
पहले ही राउंड में मुनव्वर हुए बाहर
शो के शुरुआती एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को ‘शक’ राउंड के लिए एक साथ बैठाया गया। इस दौरान सभी को यह तय करना था कि उन्हें किस कंटेस्टेंट पर ट्रेटर होने का शक है। मुनव्वर ने इस राउंड में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम लिया और उन्हें ट्रेटर बताया। लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। कई कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर पर ही शक जताते हुए उन्हें ट्रेटर जैसा गेम खेलने वाला बताया। इसके बाद मुनव्वर के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट पड़े और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।
एलिमिनेशन पर भावुक हुए मुनव्वर
Munawar gets evicted from the show in Episode 2 in the Circle of Shaq, as an INNOCENT. ????#MunawarFaruqui #TheTraitors #Traitors2 pic.twitter.com/D8wGU2FExN
— Digital News Hub (@digital_newshub) August 12, 2026
बाहर होने के बाद करण जौहर ने मुनव्वर से पूछा कि क्या वह ट्रेटर थे या इनोसेंट। मुनव्वर ने बीच में जाकर अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि उन्हें निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा पहले भी कई बार हुआ है। मुनव्वर ने खुद को ‘सॉफ्ट टारगेट’ बताते हुए कहा कि वह दूसरे लोगों की इनसिक्योरिटी को आसानी से समझ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कंटेस्टेंट्स उनके पास दोस्त बनकर आए, उनकी बातें सुनीं, लेकिन बाद में उन्हीं लोगों ने उनके खिलाफ वोट कर दिया।
तुम लोग इनसिक्योर हो
मुनव्वर इस दौरान काफी भावुक और गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं गेम खेल रहा था। मैं इसे अच्छे से खेलना चाहता था। मैं इनोसेंट हूं। तुम लोग इनसिक्योर हो।”
उन्होंने आगे कहा कि बाकी कंटेस्टेंट्स को डर था कि वह गेम में उनसे आगे निकल जाएंगे। मुनव्वर ने कहा कि अब समय आने पर सभी को पता चल जाएगा कि असली ट्रेटर कौन है।
मुनव्वर निकले इनोसेंट
मुनव्वर के एलिमिनेशन के बाद यह साफ हो गया कि वह ट्रेटर नहीं, बल्कि इनोसेंट थे। यानी बाकी कंटेस्टेंट्स का उन पर किया गया शक गलत साबित हुआ। मुनव्वर के जाने से गेम में एक बड़ा मोड़ आ गया है, क्योंकि अब बाकी कंटेस्टेंट्स को असली ट्रेटर्स को पहचानने की चुनौती का सामना करना होगा।
शो में कौन हैं ट्रेटर्स?
शो की शुरुआत में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा ट्रेटर्स बनाए गए हैं। बाद में शाहनील गिल को भी ट्रेटर के रूप में शामिल किया गया।
वहीं, शो में दलीप ताहिल भी शुरुआत में ही बाहर हो चुके हैं। दूसरी तरफ मैजिशियन करण सिंह मैजिक ट्रेटर्स के पहले ‘मर्डर’ का शिकार बने। इस तरह शो की शुरुआत से ही गेम में शक, धोखा और एलिमिनेशन का सिलसिला तेज हो गया है।
यह भी पढ़े- 'लोमड़ी' वाले बयान पर कंगना की सफाई, बोलीं- 'Naseeruddin Shah' का पाकिस्तान का प्रेम कब खत्म होगा?'
Monsoon Session 2026 End | मॉनसून सत्र के कामकाज का Kiren Rijiju ने दिया ब्योरा, विपक्ष बेनकाब!
Monsoon Session 2026 End | संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू का संबोधन. रिजिजू ने कहा मॉनसून सत्र में 12 बिल पास हुए. लोकसभा में 19 प्रतिशत और राज्यसभा में 39 प्रतिशत काम. लोकसभा में सिर्फ एक बिल पर चर्चा हुई. विपक्ष ने लोकसभा नहीं चलने दी.विपक्ष ने लोकसभा नहीं चलने दी. विपक्ष चर्चा नहीं चाहता #timesnownavbharat #kirenrijiju #parliament #monsoonsession #loksabha #rajyasabha #productivity #parliamentnews #breakingnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










