'अगर मेरी ओर खिंचे थे तो क्या गलत था?' आमिर खान संग अफेयर की अफवाहों पर पूजा भट्ट का बेबाक बयान
एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' की यादें ताजा करते हुए आमिर खान के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने आमिर को एक 'परफेक्शनिस्ट' बताया जो छोटी-छोटी चीजों पर भी बारीकी से ध्यान देते थे. पूजा ने अपनी केमिस्ट्री को 'टॉम एंड जेरी' जैसा बताया, जहां वे एक-दूसरे की टांग खींचते रहते थे. उन्होंने माना कि कैमरे के सामने उनके बीच एक जबरदस्त 'स्पार्क' था, लेकिन असल जिंदगी में वह कभी किसी रिश्ते में नहीं बदल पाया.
सरकारी नौकरी: RPSC ने निकाली 371 पदों पर भर्ती, 8 जून से आवेदन शुरू, जान लें पात्रता और शुल्क
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पदों पर भर्ती (RPSC Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, परीक्षा स्कीम, चयन प्रक्रिया, फीस और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 371 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। नॉन शेड्यूल्ड एरिया के लिए 355 और शेड्यूल्ड एरिया के लिए 15 पद खाली हैं। नॉन शेड्यूल्ड एरिया में जनरल के लिए 250, जनरल WE के लिए 68, डब्ल्यूडी के लिए 30 और डीवी के लिए 7 पद खाली है। वहीं से शेड्यूल्ड एरिया में जनरल के लिए 11, जनरल डब्ल्यूई के लिए दो और डब्ल्यूडी के लिए एक पद रिक्त हैं।
इतनी है फीस
सभी उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं आरक्षित कैटेगरी (राजस्थान के एससी/एसटी/ओबीसी एनसीएल/ एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/PwBD) के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क है।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ (प्रोफेशनल) में डिग्री (LLB) या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी बोलियां और राजस्थान के सामाजिक रीति रिवाज का ज्ञान थी होना चाहिए।
निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। राजस्थान की जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि राजस्थान की एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा को सिर्फ क्वालीफ़ाई करना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। 70% वैटेज लॉ पेपर का होगा। जबकि 30% वैटेज हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में प्रोफिशिएंसी पर निर्भर करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। जिसमें दो पेपर शामिल होंगे।
पेपर-1 लॉ विषय से संबंधित होगा, जो कल 300 अंक का होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। वहीं पेपर-2 लैंग्वेज से संबंधित होगा। जिसमें जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश से संबंधित 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के आधार पर ही तैयार की जाएगी।
3ABD11DA80374279A39F1BF78AAB0950
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News























