Responsive Scrollable Menu

सरकारी नौकरी: RPSC ने निकाली 371 पदों पर भर्ती, 8 जून से आवेदन शुरू, जान लें पात्रता और शुल्क

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पदों पर भर्ती (RPSC Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट  https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, परीक्षा स्कीम, चयन प्रक्रिया, फीस और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 371 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। नॉन शेड्यूल्ड एरिया के लिए 355 और शेड्यूल्ड एरिया के लिए 15 पद खाली हैं। नॉन शेड्यूल्ड एरिया में जनरल के लिए 250, जनरल WE के लिए 68, डब्ल्यूडी के लिए 30 और डीवी के लिए 7 पद खाली है। वहीं से शेड्यूल्ड एरिया में जनरल के लिए 11, जनरल डब्ल्यूई के लिए दो और डब्ल्यूडी के लिए एक पद रिक्त हैं।

इतनी है फीस

सभी उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं आरक्षित कैटेगरी (राजस्थान के एससी/एसटी/ओबीसी एनसीएल/ एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/PwBD) के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क है।

योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ (प्रोफेशनल) में डिग्री (LLB) या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी बोलियां और राजस्थान के सामाजिक रीति रिवाज का ज्ञान थी होना चाहिए।

निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। राजस्थान की जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि राजस्थान की एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा को सिर्फ क्वालीफ़ाई करना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। 70% वैटेज लॉ पेपर का होगा। जबकि  30% वैटेज हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में प्रोफिशिएंसी पर निर्भर करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। जिसमें दो पेपर शामिल होंगे।

पेपर-1 लॉ विषय से संबंधित होगा, जो कल 300 अंक का होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। वहीं पेपर-2 लैंग्वेज से संबंधित होगा। जिसमें जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश से संबंधित 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

3ABD11DA80374279A39F1BF78AAB0950

Continue reading on the app

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर रात में कैसा दिखता है? जब फ्लाइट के पायलट के कहने पर लोगों ने खोली 'खिड़की' तो दंग रह गए

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर रात में कैसा दिखता है? जब फ्लाइट के पायलट के कहने पर लोगों ने खोली 'खिड़की' तो दंग रह गए

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को जल्दी आउट करने के लिए गुजरात के पास है सीक्रेट प्लान, कोच पार्थिव पटेल ने भरी हुंकार

Parthiv Patel on Vaibhav Sooryavanshi ahead of IPL Qualifier 2 : आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. मैच से पहले गुजरात के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने आलोचकों को जवाब देते हुए टीम के पारंपरिक अंदाज का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि 5 साल में 4 बार प्लेऑफ में पहुंचना उनकी रणनीति की सफलता को दिखाता है. पार्थिव ने शानदार फॉर्म में चल रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और संकेत दिया कि गुजरात के पास उन्हें जल्दी आउट करने का खास प्लान तैयार है. Thu, 28 May 2026 22:31:52 +0530

  Videos
See all

Lakhimpur Gunjan Case: लखीमपुर से लापता लड़की गुंजन का लखनऊ में मिला शव, इलाके में सनसनी! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T19:30:16+00:00

Young people in the UK share why its hard to find work. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T19:16:45+00:00

UP Police Action: गैंगस्टर्स की अब खैर नहीं! सिंघम बने ASP ने लिया बड़ा एक्शन | Latest Crime Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T20:00:34+00:00

Varun Dhawan: फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे वरुण धवन #varundhawan #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T19:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers