IPL 2026 से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस टीम का थामा हाथ, अब इस लीग में खेलते आएंगे नजर
Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. मुंबई इंडियंस ने नीचे से दूसरे यानी 9वें नंबर पर रहते हुए इस सीजन में अपना सफर खत्म किया. एमआई की टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो पाई. टीम के कई स्टार बल्लेबाज इस सीजन फ्लॉप रहे, जिसमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. हालांकि अब सूर्या टी20 मुंबई लीग में खेलते नजर आएंगे. बता दें कि इस लीग का आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन कराता है.
सूर्यकुमार यादव ने शुरू की मुंबई टी20 लीग की तैयारी
आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद टी20 मुंबई लीग 2026 का सीजन शुरू हो जाएगा. सूर्यकुमार यादव टी20 मुंबई लीग में ट्रायम्फ नाइट्स का हिस्सा हैं. अब इस लीग के लिए सूर्या अपनी फ्रेंचाइजी टीम ट्रायम्फ नाइट्स से जुड़ गए हैं. 28 मई को वो मैदान में प्रैक्टिस करते नजर आए. अब देखने वाली बात होगी कि इस लीग में सूर्या का प्रदर्शन कैसा रहता है.
इस लीग में नजर आएंगे श्रेयस-रहाणे और जायसवाल जैसे बड़े प्लेयर्स
टी20 मुंबई लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 1 जून से होगी. वहीं यह लीग 13 जून तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस साल टी20 मुंबई लीग 2026 में पुरुष और महिला दोनों को मिलाकर कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगी. इस लीग के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल की टीम बांद्रा ब्लास्टर्स और शार्दुल ठाकुर की टीम ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स आपस में भिड़ेंगी. टी20 मुंबई लीग में सूर्यकुमार यादव के अलावा श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे कई बड़े आईपीएल स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.
Suryakumar Yadav has joined the Triumph Knights for the T20 Mumbai League ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 28, 2026
- T20 Cricket Carnival in Wankhede is coming soon. pic.twitter.com/0dRpWPxHUU
आईपीएल 2026 में बेहद खराब रहा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद की निराशाजनक रहा. सूर्या इस सीजन 13 मुकाबलों में खेलते हुए सिर्फ 270 रन बनाए. उनका औसत 20.77 और स्ट्राइक रेट 147.54 का रहा, जो बहुत अच्छा नहीं है. इस दौरान सूर्या के बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकला. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन रहा. इतना ही नहीं आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव 2 बार गोल्डन डक पर आउट हुए. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सूर्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.
यह भी पढ़ें: 'हमने वीडियो देखा, उसे शुरूआत में ही...', क्वालीफायर-2 से पहले GT के कोच ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह दी बड़ी बात
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना हैं दालें, जानिए कौन-सी दाल शरीर को क्या देती है फायदा
मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। सदियों से लोग दाल को ताकत और सेहत से जोड़कर देखते आए हैं। विज्ञान भी मानता है कि दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। खास बात यह है कि अलग-अलग दालों में अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अलग तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। कुछ दालें हड्डियों के लिए अच्छी होती हैं, कुछ दिल को स्वस्थ रखती हैं और कुछ पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर रोजाना दाल खाने की सलाह देते हैं।
उड़द की दाल को पोषण के मामले में काफी ताकतवर माना जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। उड़द दाल शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। वजन नियंत्रित करने वाले लोग भी इसे अपने भोजन में शामिल करते हैं। उड़द दाल में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक माने जाते हैं। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले बी-विटामिन शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।
कुल्थी की दाल, जिसे कई जगह हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है, में भरपूर फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। यह दाल पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में सहायक मानी जाती है। कई रिसर्च में पाया गया है कि कुल्थी की दाल ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।
लाल मसूर दाल भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें आयरन और फोलेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन कम होता है, उनके लिए मसूर दाल अच्छा विकल्प हो सकती है। यह दाल जल्दी पच जाती है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाती।
चना दाल को ताकत और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भी पाए जाते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं को कम करता है। यह दाल लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा, यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करती है।
मूंग दाल को सबसे हल्की और आसानी से पचने वाली दाल माना जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है। मूंग दाल शरीर की मांसपेशियों की मरम्मत करने में भी मदद करती है।
अरहर या तूर दाल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दालों में से एक है। इसमें फोलेट, आयरन और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। फोलेट शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।
--आईएएनएस
पीके/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























