Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो चुकी। मुंबई शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म की टीम बंगाल पहुंच गई, जहां अगले 15 दिनों तक अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग की जाएगी। फिल्म का नाम 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' रखा गया और इसमें बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे।
राजकुमार राव इस हफ्ते की शुरुआत में कोलकाता पहुंचे थे। बुधवार को उन्हें कोलकाता के ईडन गार्डेंस में देखा गया, जहां उन्होंने सुबह वर्कआउट करने के बाद फिल्म की शूटिंग की। बंगाल में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली पर बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
फिल्म का पहला कोलकाता शेड्यूल सौरव गांगुली के बचपन और शुरुआती संघर्षों पर आधारित है। इसमें बेहाला की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।
???? Leaked Photos from the Sets of #Dada ????
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) May 28, 2026
The #SouravGanguly Biopic stars #RajkummarRao in the Lead role ✅️
Produced by #LuvRanjan
Directed by Vikramaditya Motwane
Can #RajkummarRao recreate the Magic that #SushantSinghRajput delivered in #MSDhoni: The Untold Story? ???? pic.twitter.com/hXFkL8Ndr0
गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
शूटिंग की शुरुआत मंगलवार सुबह सौरव गांगुली के बेहाला स्थित घर से हुई। बुधवार को ईस्ट बंगाल क्लब मैदान पर भी काफी हलचल देखने को मिली। यहां फिल्म में उस दौर को रीक्रिएट किया गया, जब सौरव आर्यन क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सेट तैयार किए गए थे और राजकुमार राव लाल ट्रैकसूट में 'दादा' के लुक में नजर आए।
राजकुमार राव निभा रहे दादा का किरदार
फिल्म में सौरव गांगुली के जीवन के कई यादगार पल दिखाए जाएंगे। इसमें लॉर्ड्स बालकनी में टी-शर्ट लहराने वाला आइकॉनिक सीन भी शामिल है, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे आक्रामक कप्तान बना दिया था। शूटिंग ईडन गार्डन्स में भी की जा चुकी है।
आईपीएल खत्म होने के बाद मेकर्स को आखिरकार ईडन गार्डन्स में शूटिंग की अनुमति मिली। इसके अलावा आर्यन क्लब के नीचे स्थित दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर में भी कई सीन फिल्माए जा रहे । सौरव गांगुली खुद भी अपने घर और ईडन गार्डन्स में शूटिंग के दौरान मौजूद रहे।
फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे जबकि संगीत की जिम्मेदारी प्रीतम को दी गई। मेकर्स फिल्म में मजबूत बंगाली टच देने की कोशिश कर रहे हैं।
फिल्म में तान्या मानिकतला, सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी को भी खास तरीके से दिखाया जाएगा। कुछ हिस्सों को म्यूजिकल अंदाज में फिल्माने की योजना है। बंगाल का असली माहौल दिखाने के लिए कई बंगाली कलाकारों को भी अहम रोल दिए गए हैं। अपराजिता आढ्या सौरव की मां निरूपा गांगुली और शाश्वत चटर्जी उनके पिता चंडी गांगुली की भूमिका निभा रहे हैं।
कई सालों तक इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि पर्दे पर 'किंग ऑफ इंडियन क्रिकेट' का किरदार कौन निभाएगा। रणबीर कपूर समेत कई बड़े नाम सामने आए, लेकिन आखिरकार यह जिम्मेदारी राजकुमार राव को मिली, जिन्हें बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है।
Thu, 28 May 2026 15:56:41 +0530