Canada Crime: कनाडा में गुजरात की 22 वर्षीय भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, अमेरिकी सीमा के पास मिला शव
Canada Crime: कनाडा के नियाग्रा क्षेत्र में गुजरात की रहने वाली 22 साल की एक भारतीय छात्रा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक छात्रा की पहचान विधि मेघा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की रहने वाली थी। इस घटना के बाद से उनके गृहनगर और कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय में शोक की लहर है।
यूएस बॉर्डर के पास मिला लापता छात्रा का शव
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विधि मेघा पिछले कुछ दिनों से लापता थीं। उनके परिजनों और दोस्तों ने 15 मई को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तलाश के दौरान कनाडाई पुलिस को नियाग्रा इलाके में अमेरिकी सीमा (US Border) के पास एक शव बरामद हुआ। शिनाख्त करने पर पता चला कि यह शव लापता विधि मेघा का ही है।
पढ़ाई के साथ कर रही थीं पार्ट-टाइम जॉब
विधि मेघा अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं। वह वहां अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ अपने खर्चों और वित्तीय सहायता के लिए पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रही थीं।
बताया जा रहा है कि वह कनाडा में स्थायी निवास (PR - Permanent Residency) के लिए आवेदन करने की तैयारी भी कर रही थीं, लेकिन उससे पहले ही वह इस हिंसक वारदात का शिकार हो गईं।
आरोपी की तलाश तेज
कनाडाई जांचकर्ताओं ने जब शव का पोस्टमार्टम और शुरुआती पंचनामा किया, तो सामने आया कि 22 वर्षीय छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी।
कनाडाई अधिकारियों ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी खौफनाक घटनाएं
कनाडा में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं:
- दिसंबर 2025: यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबोरो कैंपस के पास 20 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव हाइलैंड क्रीक ट्रेल के पास मिला था।
- अप्रैल 2025: हैमिल्टन में बस स्टॉप पर खड़ी 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में आवारा गोली लगने से मौत हो गई थी।
- दिसंबर 2024: एडमॉन्टन में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में पार्ट-टाइम सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे 20 वर्षीय भारतीय सिख छात्र हर्षदीप सिंह अंताल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Lionel Messi: 5 महीने में ही हवा में झूलने लगी मेसी की मूर्ती! लोगों ने दर्ज कराई शिकायत, होगी कार्रवाई
Lionel Messi: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी पिछले साल दिसंबर में भारत के दौरे पर आए थे। वहीं मेसी के भारत दौरे से पहले कोलकाता में लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची मूर्ति लगाई गई थी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा कारणों की वजह से कोलकाता में लगी दिग्गज फुटबॉल लियोनेल मेसी की मूर्ति को हटाया जा सकता है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol






















