Responsive Scrollable Menu

Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली बायोपिक की कोलकाता में शुरू हुई शूटिंग, ईडन गार्डन्स पहुंचे राजकुमार राव

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो चुकी। मुंबई शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म की टीम बंगाल पहुंच गई, जहां अगले 15 दिनों तक अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग की जाएगी। फिल्म का नाम 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' रखा गया और इसमें बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे।

राजकुमार राव इस हफ्ते की शुरुआत में कोलकाता पहुंचे थे। बुधवार को उन्हें कोलकाता के ईडन गार्डेंस में देखा गया, जहां उन्होंने सुबह वर्कआउट करने के बाद फिल्म की शूटिंग की। बंगाल में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली पर बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

फिल्म का पहला कोलकाता शेड्यूल सौरव गांगुली के बचपन और शुरुआती संघर्षों पर आधारित है। इसमें बेहाला की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।

गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
शूटिंग की शुरुआत मंगलवार सुबह सौरव गांगुली के बेहाला स्थित घर से हुई। बुधवार को ईस्ट बंगाल क्लब मैदान पर भी काफी हलचल देखने को मिली। यहां फिल्म में उस दौर को रीक्रिएट किया गया, जब सौरव आर्यन क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सेट तैयार किए गए थे और राजकुमार राव लाल ट्रैकसूट में 'दादा' के लुक में नजर आए।

राजकुमार राव निभा रहे दादा का किरदार
फिल्म में सौरव गांगुली के जीवन के कई यादगार पल दिखाए जाएंगे। इसमें लॉर्ड्स बालकनी में टी-शर्ट लहराने वाला आइकॉनिक सीन भी शामिल है, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे आक्रामक कप्तान बना दिया था। शूटिंग ईडन गार्डन्स में भी की जा चुकी है।

आईपीएल खत्म होने के बाद मेकर्स को आखिरकार ईडन गार्डन्स में शूटिंग की अनुमति मिली। इसके अलावा आर्यन क्लब के नीचे स्थित दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर में भी कई सीन फिल्माए जा रहे । सौरव गांगुली खुद भी अपने घर और ईडन गार्डन्स में शूटिंग के दौरान मौजूद रहे।

फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे जबकि संगीत की जिम्मेदारी प्रीतम को दी गई। मेकर्स फिल्म में मजबूत बंगाली टच देने की कोशिश कर रहे हैं।

फिल्म में तान्या मानिकतला, सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी को भी खास तरीके से दिखाया जाएगा। कुछ हिस्सों को म्यूजिकल अंदाज में फिल्माने की योजना है। बंगाल का असली माहौल दिखाने के लिए कई बंगाली कलाकारों को भी अहम रोल दिए गए हैं। अपराजिता आढ्या सौरव की मां निरूपा गांगुली और शाश्वत चटर्जी उनके पिता चंडी गांगुली की भूमिका निभा रहे हैं।

कई सालों तक इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि पर्दे पर 'किंग ऑफ इंडियन क्रिकेट' का किरदार कौन निभाएगा। रणबीर कपूर समेत कई बड़े नाम सामने आए, लेकिन आखिरकार यह जिम्मेदारी राजकुमार राव को मिली, जिन्हें बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है।

Continue reading on the app

SIP Vs Lumpsum Investment के लिए क्या है बेहतर विकल्प?

आज के समय में आपने शायद यह देखा होगा कि बड़ी संख्या में लोग Mutual Fund की ओर आकर्षित हो रहे हैं. हालांकि कई सारे इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म्स के आने से लोग अक्सर इस दुविधा में पड़ जाते हैं कि उन्हें अपना पैसा असल में कहां इन्वेस्ट करना चाहिए. ऐसे में आपको इस आर्टिकल में SIP और Lumpsum Investment के बारे में जानकारी की मिल रही है जिससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि इन दोनों विकल्पों में से कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है.

SIP बेहतर है या Lumpsum Investment?

ये दोनों ही Mutual Fund में निवेश करने के तरीके हैं हालांकि इनकी स्ट्रैटेजी और फायदे अलग-अलग होते हैं. ये विकल्प आपकी इनकम, Financial Goal और जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करते हैं. 

SIP क्या होता है?

Systematic Investment Plan (SIP) को आसान शब्दों में समझें तो यह आपको हर महीने छोटी और तय रकम जैसे ₹500 या ₹1,000 निवेश करके अपने भविष्य के लिए एक फंड बनाने का मौका देता है. यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है जो अभी शेयर बाजार के बारे में सीख रहे हैं या जो धीरे-धीरे निवेश करना पसंद करते हैं. इससे मार्केट टाइमिंग (बाजार में कब निवेश करें) से जुड़ी चिंताएं कम हो जाती हैं. इसके अलावा SIP आपको निवेश करने की आदत डालने में भी मदद करता है. इसमें जोखिम भी कम होता है. साथ ही आपके पास अपने निवेश की रकम को बढ़ाने या घटाने की सुविधा भी होती है. इस प्लान की मदद से आप अपने कई तरह के फाइनेंशियल लक्ष्य जैसे घर खरीदना, रिटायरमेंट की प्लानिंग करना, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना या विदेश यात्रा करना पूरे कर सकते हैं.

Lumpsum Investment क्या होता है?

लंपसम निवेश में आप एक बड़ी रकम जैसे ₹50,000, ₹1 लाख, या ₹5 लाख तक एक ही बार में निवेश करते हैं. जब बाजार ऊपर की ओर जाता है, तो Lumpsum Investment से आकर्षक रिटर्न मिलने की संभावना होती है. इसके अलावा इसमें बार-बार निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती. इस तरीके को आम तौर पर अनुभवी निवेशकों के लिए ज्यादा सही माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi ने किस गेंदबाज को सबसे ज्यादा पीटा? ये है पूरी लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालिफायर में जगह दिलाई. आइए आपको बताते हैं कि इस सीजन सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा पिटाई किस गेंदबाज की कर दी है. Thu, 28 May 2026 17:01:32 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case : ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया अरेस्ट | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:07:27+00:00

Giribala Singh Arrested: ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार #shorts #giribalasingh #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:08:30+00:00

Rashtravad | AAP प्रवक्ता ने कर दी पीएम मोदी की तारीफ! कांग्रेस को बताया पूरी तरह फेल। Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:10:24+00:00

West Bengal: टीएमसी नेता के घर मिला करोड़ों का नेटवर्क | TMC | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T12:09:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers