Responsive Scrollable Menu

हंतावायरस का खौफ: ऑस्ट्रेलिया ने 6 क्रूज यात्रियों का क्वारंटीन पीरियड बढ़ाया

कैनबरा, 28 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में रह रहे और एमवी होंडियस में यात्रा कर चुके छह क्रूज यात्रियों की क्वारंटीन अवधि जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ऐसा ऐहतियातन किया गया। जानकारी के मुताबिक, इसी जहाज से जुड़े कुछ यात्रियों में हंता वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद सावधानी के तौर पर निगरानी अवधि को जून तक बढ़ाया गया है।

चार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, एक स्थायी निवासी और एक न्यूजीलैंड का नागरिक 15 मई से पर्थ के पास एक राष्ट्रीय क्वारंटीन केंद्र में हैं। अब इनकी आइसोलेशन अवधि 23 जून तक बढ़ा दी गई है, ताकि वायरस के संभावित 42-दिवसीय इनक्यूबेशन पीरियड को पूरी तरह कवर किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने कहा कि यह निर्णय सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह के आधार पर लिया गया है।

अब तक सभी छह यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि देर से लक्षण सामने आने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।

यह मामला डच-फ्लैग वाले क्रूज जहाज एमवी होंडियस से जुड़ा है, जहां पहले भी संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, इस प्रकोप से जुड़े मामलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हालांकि 2 मई के बाद से इसके संक्रमण से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेड्रोस अधानोम घेब्रियेसस ने बताया कि अब तक इस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है और स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

हंतावायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमित रोडेन्ट्स या चूहों के संपर्क में आने से फैलती है। मानव से मानव में इसका प्रसार बहुत कम मामलों में देखा गया है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कुल सार्वजनिक जोखिम अभी भी कम है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी संपर्क में आए यात्रियों की 42 दिनों तक निगरानी जरूरी है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ALERT: 15 जून से पहले निपटा लें यह काम, वरना सरकार वसूलेगी हर महीने 1% जुर्माना!

June Financial Rules 2026: 15 जून से पहले कौन सा जरूरी काम निपटाना होगा? क्या टैक्स, PAN और ट्रेडिंग से जुड़े नियम बदलने वाले हैं? RBI और SEBI के नए अपडेट आम लोगों की जेब और निवेश पर कितना असर डाल सकते हैं?

Continue reading on the app

  Sports

Heinrich Klaasen और Ishan Kishan ने IPL 2026 में रचा इतिहास, बने 'एलीट क्लब' का हिस्सा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 का अभियान समाप्त हो गया है। 27 मई को मुल्लनपुर में खेले गए टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ, जिसमें रॉयल्स ने 47 रनों से जीत दर्ज कर सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पूरे सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पूरे सीजन में बेहतरीन खेल दिखाया और टीम के लिए ढेरों रन बनाकर एक खास मुकाम हासिल किया।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar का IPL Team का सपना होगा पूरा? Anil Agarwal की अपील पर CM Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान


ईशान और क्लासेन एक ही आईपीएल सीजन में एक ही टीम के लिए 600 से अधिक रन बनाने वाली सातवीं जोड़ी बन गई है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच की बात करें तो, शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 93 रन और जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए। लक्ष्य का बचाव करते हुए, जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवरों में 58 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा और नंद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि यश राज पुंजा ने एक विकेट लिया। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 196 रनों पर रोककर 47 रनों से जीत हासिल की।

टीम के लिए दो अलग-अलग बल्लेबाजों द्वारा 600 से अधिक रन:

- क्रिस गेल और विराट कोहली (आरसीबी, 2013)

- विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)

- रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस (सीएसके, 2021)

- विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 2023)

- शुभमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी, 2025)

- शुभमन गिल और साई सुदर्शन (जीटी, 2026)

- हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन (SRH, 2026)*
Thu, 28 May 2026 15:41:47 +0530

  Videos
See all

इंफ्लुएंसर रोनिशा शर्मा ने पुलिस पर लगा बड़ा आरोप | Jammu News | Influencer | Defamation | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:13:06+00:00

Ujjain News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या | Madhya Pradesh | MP Police | Latest News | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:16:27+00:00

Big Breaking on Giribala Singh Bail LIVE: Twisha Sharma की हुई हत्या? | Samarth | CBI | High Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:16:30+00:00

Breaking: इंफ्लुएंसर रोनिशा शर्मा ने की खुदकुशी कोशिश | Shorts | Jammu | Influencer | Harassment #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers