Jio OTT Pass Launch: ₹200 में मिलेगा YouTube प्रीमियम, 15 OTT ऐप्स का एक्सेस और 30GB डेटा
Reliance Jio ने भारत में अपना नया Jio OTT Pass लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी पैक के रूप में पेश किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को OTT सब्सक्रिप्शन, लाइव टीवी चैनल्स और मोबाइल डेटा भी मिलता है। Jio का यह नया OTT पास खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में ज्यादा डिजिटल एंटरटेनमेंट का फायदा लेना चाहते हैं।
कीमत और वैलिडिटी
Jio OTT Pass की कीमत भारत में ₹200 रखी गई है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान देशभर के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है और इसे MyJio ऐप, Jio.com, Jio रिटेल स्टोर्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स से आसानी से एक्टिव किया जा सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस OTT पास को इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास एक एक्टिव Jio बेस प्लान होना जरूरी है।
OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस
इस नए Jio OTT Pass में यूजर्स को कुल 15 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिसमें JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi और कई अन्य रीजनल OTT प्लेटफॉर्म्स भी इस पैक का हिस्सा हैं। इन सभी सेवाओं के जरिए यूजर्स को फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स कंटेंट का बड़ा लाइब्रेरी एक्सेस मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Xiaomi TV FX Mini LED Series: 4 जून को भारत में होगी लॉन्च, मिलेगा Quantum MagiQ इंजन और Alexa सपोर्ट
1000+ Live TV Channels
OTT के साथ-साथ इस प्लान में यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है, जिनमें 150 से अधिक पेड चैनल्स शामिल हैं। ये चैनल्स एंटरटेनमेंट, मूवी, स्पोर्ट्स, किड्स और रीजनल कैटेगरी में फैले हुए हैं। Jio के अनुसार ये चैनल्स JioStar, Sony Entertainment Television, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और अन्य बड़े ब्रॉडकास्टर्स से जुड़े हुए हैं, जिससे यूजर्स को एक व्यापक टीवी अनुभव मिलता है।
डेटा और कनेक्टिविटी बेनिफिट्स
इस OTT पास में यूजर्स को 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा मिलता है। इसके अलावा योग्य यूजर्स को अपने बेस प्लान के अनुसार अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलता है। हालांकि इस पैक में वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है, इसलिए यह मुख्य रूप से डेटा और एंटरटेनमेंट फोकस्ड प्लान है।
YouTube Premium का फायदा
इस Jio OTT Pass की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसमें YouTube Premium का एक्सेस भी शामिल है। इसके तहत यूजर्स को एड-फ्री वीडियो देखने, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फीचर्स का लाभ मिलता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है जो YouTube पर ज्यादा समय बिताते हैं।
Jio का दावा है कि इस OTT पास में शामिल सभी सेवाओं की कुल वैल्यू लगभग ₹1500 प्रति माह के बराबर है, जबकि यूजर्स को यह पूरा पैक सिर्फ ₹200 में मिल रहा है। इस वजह से यह प्लान बजट सेगमेंट में एक काफी आकर्षक ऑफर माना जा रहा है।
CUET UG Exam Revised Date: आज होने वाली परीक्षा 31 मई के लिए शिफ्ट हुई, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी स्टेप्स
CUET UG Exam Revised Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उर्फ NTA की ओर से आज यानी 28 मई को होने वाली परीक्षा को ईद-उल-अज़हा के चलते स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए नई डेट्स की घोषणा भी कर दी गई है. ऐसे में अब छात्रों को यह परीक्षा 31 मई और 6-7 जून को देनी होगी. NTA द्वारा यह जानकारी उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है.
31 मई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
NTA द्वारा 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. स्टूडेंट्स तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. नए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभी सिर्फ 31 मई को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हुए है. इसके बाद 6-7 जून को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
CUET यूजी 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. इसे डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज में एडमिट कार्ड फॉर CUET (UG)-2026 ऑपशन पर क्लिक करें.
इसके बाद यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें.
अब अपना हॉल टिकट देखें और उसे डाउनलोड कर लें. इसके बाद इसका प्रिंटआउट जरूर निकालें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation


















