Karnataka Politics: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नये सीएम, सिद्धारमैया 3 बजे देंगे इस्तीफा
कर्नाटक की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने है। मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) भूमि आवंटन घोटाले में कानूनी और राजनीतिक मोर्चे पर चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफे का आधिकारिक एलान कर दिया है। गुरुवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों के साथ बुलाई गई एक महत्वपूर्ण 'ब्रेकफास्ट मीटिंग' के तुरंत बाद उन्होंने यह बड़ा निर्णय लिया।
सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि वे अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप रहे हैं, जिससे राज्य में पिछले कई हफ्तों से जारी भारी राजनीतिक अनिश्चितता पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है।
ब्रेकफास्ट मीटिंग में भावुक हुए सिद्धारमैया, मंत्रियों को दी फैसले की जानकारी
बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। सिद्धारमैया ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी की प्रतिष्ठा और सरकार की स्थिरता को किसी भी तरह के कानूनी विवाद की वजह से संकट में नहीं डालना चाहते। कोर्ट के कड़े रुख और विपक्ष के लगातार बढ़ते हमलों के बीच कांग्रेस आलाकमान से मिले निर्देशों के बाद उन्होंने स्वेच्छा से यह कदम उठाया है।
डीके शिवकुमार का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे, विधायक दल की बैठक आज
सिद्धारमैया के इस्तीफे की घोषणा होते ही कर्नाटक कांग्रेस के भीतर नए नेतृत्व को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का नाम अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे चल रहा है, क्योंकि साल 2023 में सरकार गठन के समय ही दोनों नेताओं के बीच पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनी थी। नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए आज शाम को बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।
राज्यसभा के रास्ते दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया, राष्ट्रीय राजनीति में मिलेगी बड़ी भूमिका
कांग्रेस आलाकमान और सिद्धारमैया के बीच हुए अंदरूनी समझौते के तहत उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित करने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। 8 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि से पहले सिद्धारमैया को कर्नाटक से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में शामिल कर देश भर में कांग्रेस का सबसे बड़ा ओबीसी चेहरा बनाकर पेश किया जाएगा।
बारिश में धुला क्वालीफायर 2 तो किस मिलेगी फाइनल में जगह, राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस किसका कटेगा पत्ता
GT vs RR Qualifier 2 : आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 गुजरात टाइसंट और राजस्थान रॉयल्स के बीच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ऐसे में GT के कप्तान शुभमन गिल और RR के कप्तान रियान पराग दोनों इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेंगे. शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में अगर बारिश खलल डालती है और ये मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है, तो कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाएगी. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2) मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखे गए हैं. आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के चलते ये मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच का नतीजा निकालने के लिए मुकाबला नहीं कराया जाएगा. बल्कि ये मैच शुक्रवार को नहीं हो पाया तो इस रद्द घोषित कर दिया जाएगा.
Qualifier 2 is officially locked in! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
One final hurdle to the summit clash ????️#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/y73BAkfWXC
बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो कौन मारेगा फाइनल में एंट्री
अगर ये मैच बारिश के चलते धुल जाता है तो नियमों के हिसाब से गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में जगह बना लेगी और राजस्थान रॉयल्स का सफर बगैर खेले हुए ही आईपीएल 2026 में खत्म हो जाएगा. इस मैच के बारिश के कारण रद्द होते ही राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 से बाहर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कब और कहा होगा क्वालीफायर 2, जानिए कौन कटाएगा फाइनल का टिकट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation



















