बारिश में धुला क्वालीफायर 2 तो किस मिलेगी फाइनल में जगह, राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस किसका कटेगा पत्ता
GT vs RR Qualifier 2 : आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 गुजरात टाइसंट और राजस्थान रॉयल्स के बीच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ऐसे में GT के कप्तान शुभमन गिल और RR के कप्तान रियान पराग दोनों इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेंगे. शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में अगर बारिश खलल डालती है और ये मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है, तो कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाएगी. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2) मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखे गए हैं. आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के चलते ये मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच का नतीजा निकालने के लिए मुकाबला नहीं कराया जाएगा. बल्कि ये मैच शुक्रवार को नहीं हो पाया तो इस रद्द घोषित कर दिया जाएगा.
Qualifier 2 is officially locked in! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
One final hurdle to the summit clash ????️#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/y73BAkfWXC
बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो कौन मारेगा फाइनल में एंट्री
अगर ये मैच बारिश के चलते धुल जाता है तो नियमों के हिसाब से गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में जगह बना लेगी और राजस्थान रॉयल्स का सफर बगैर खेले हुए ही आईपीएल 2026 में खत्म हो जाएगा. इस मैच के बारिश के कारण रद्द होते ही राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 से बाहर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कब और कहा होगा क्वालीफायर 2, जानिए कौन कटाएगा फाइनल का टिकट
PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के जून की इस तारीख को आएंगे पैसे! जल्दी पूरा कर लें ये काम
PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है. इस योजना का लाभ किसानों को दिया जाता है. योजना शुरू होने के बाद से ही करोड़ों किसान इससे लाभ कमा रहे हैं. इस योजना के पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपयों की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस स्किम का पैसा एक बार नहीं आता है. इसमें सालभर में तीन अलग-अलग किश्तें जारी की जाती है. प्रति किश्त 2000 रुपए किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है. अब किसानों को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त मिलने वाली है. ऐसे में कई किसान भाई-बहनों के मन में सवाल है कि अगल किश्त कब आएगी.
कब आएगी 23वीं किस्त?
बता दें कि अब तक इस योजना की 22 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों को दी जा चुकी है. केंद्र सरकार लगभग हर 4 माह के अंतराल में ये राशि भेजती है. पिछली किश्त जारी किए हुए 4 महीने बीत चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है जून के आखिरी सप्ताह में या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में 23वीं किस्त का पैसा आ सकता है. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से इस बारे में कोई अपडेट जारी नहीं हुआ है. जैसे ही सरकार घोषणा करेगी, पैसे लिंक्ड बैंक खाते में आ जाएगी.
जल्द निपटा लें ये काम
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है तो अगली किश्त जारी होने से पहले KYC पूरा कर लें. केवाईसी न होने की स्थिति पर पैसे आपको नहीं मिल पाएंगे. ई-केवाईसी सबसे जरूरी काम है, जो हर पात्रित किसान को करना होता है. इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर या फिर अपने नजदीकी सेंटर्स पर जा सकते हैं.
इस वीडियो रिपोर्ट में जानें पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें- Meta का बड़ा ऐलान, इंस्टाग्राम, फेसबुक और WhatsApp चलाने के लिए भी देने होंगे पैसे! कंपनी का नया प्लान क्या है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















