मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में बकरीद समेत किसी भी दिन गाय और बछड़ों की हत्या पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने विजय थलापति की सरकार और पुलिस को इस आदेश के सख्त पालन के निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट ने अनुच्छेद 48 का हवाला देते हुए पूरे राज्य में गौ हत्या को बैन कर दिया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े शीर्ष सूत्रों के कल बुधवार को दिए बयान के एक दिन बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिद्धारमैया ने गुरुवार को गहलोत से मिलने का समय मांगा था.
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियां बटोर रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया। मैच के बाद उनके साथी जोफ्रा आर्चर का एक जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, मैच के बाद आर्चर से पूछा गया कि क्या उन्हें वैभव सूर्यवंशी की कोई कमजोरी पता चली और क्या वह नेट्स में उन्हें गेंदबाजी करते? इस सवाल पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मुस्कुराए और ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को चौंका दिया।
????Question ????️ - where do you bowl to Vaibhav Sooryavanshi in the nets?
आईपीएल के बाद बताऊंगा वैभव की कमजोरी: आर्चर आर्चर ने कहा, 'IPL खत्म होने के बाद बताऊंगा।' उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े। आर्चर ने यह भी कहा कि वैभव जितने ज्यादा रन बनाएंगे, टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा।
उन्होंने कहा, 'वह जितने ज्यादा रन बनाएगा, हमें उतने ज्यादा रन डिफेंड करने को मिलेंगे। अगर वह 150 भी बना दे तो हमारे गेंदबाजों के लिए अच्छा ही होगा।'
'मैं कभी-कभी वैभव को गेंदबाजी करता' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नेट्स में वैभव को गेंदबाजी करते हैं, तो आर्चर ने छोटा सा जवाब दिया कि कभी-कभी। एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने पूरी तरह दबदबा बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान वैभव सूर्यवंशी का रहा। 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए।
उनकी पारी में 12 छक्के शामिल थे। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस समेत लगभग हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
इसके बाद गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने कमाल कर दिया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आर्चर ने पहले अभिषेक शर्मा को दूसरी ही गेंद पर आउट किया। इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन को भी पावरप्ले में चलता कर दिया।
आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स कभी मुकाबले में लौट नहीं पाई और पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने मैच 47 रन से जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली।
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के कई बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा और अब पैट कमिंस जैसे स्टार गेंदबाज भी उनकी मार से नहीं बच पाए हैं। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है कि IPL खत्म होने के बाद आखिर जॉफ्रा आर्चर वैभव की “कमजोरी” का राज खोलते हैं या नहीं।