अमजेर में बड़ा हादसा, चलती स्कॉर्पियी में आग लगने से 4 लोगों की मौत
Rajasthan Accident: राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने से पूर्व सरपंच सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक पूर्व सरपंच भी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। पहली नजर में घटना हादसा मानी जा रही है।
एक ही परिवार के लोगों के मौत
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हो गई है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि मृतकों में पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: चार साल तक गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग, फिर लगाया 2 बहनों ने मौत को गले; आखिर जोधपुर पुलिस पर क्यों उठ रहे सवाल?
Ajmer, Rajasthan — Four people lost their lives after a car caught fire near Shrirampura village on the outskirts of Ajmer district. The tragic incident occurred when the vehicle suddenly burst into flames, leaving no time for the occupants to escape. All four individuals were… pic.twitter.com/yf7IrGvMW6
— NextMinute News (@nextminutenews7) May 28, 2026
शार्ट सर्किट का अंदाजा
जानकारी के अनुसार, पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिवार अस्पताल लेकर जा रहा था। रास्ते में स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला पंचायत सदस्य की भी मौत
हादसे में जान गंवाने वाली सुरज्ञान देवी जिला परिषद की सदस्य थीं। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से श्रीरामपुरा गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान का अनोख चोर, न गहने न पैसे, चुरा रहा सिर्फ जूते!
ईरान ने की जवाबी कार्रवाई, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस पर घातक मिसाइलों से किया हमला
अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता खटाई में पढ़ती दिख रही है. ईरान की IRGC का दावा है कि उसने बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई की है. अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया है. दूसरी ओर कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह अपने देश की ओर दागी मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे बंदर अब्बास के पास हुए अमेरिकी हमले के बाद एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है. यह एक जवाबी कार्रवाई है. हालांकि आईआरजीसी ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसने अमेरिका के किस बेस को निशाना बनाया है.
मिसाइलों को हवा में नष्ट करने की कोशिश
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को सीधे तौर पर चेताया है अगर इस तरह के हमले दोबारा हुए तो ईरान की ओर से और घातक हमले होंगे. गंभीर परिणामों के लिए केवल हमलावर ही जिम्मेदार होगा. इस भीषण गोलाबारी का असर अब पड़ोसी देशों पर भी दिखने लगा है. क्षेत्र में अचानक बढ़े खतरे को देखते हुए कुवैत ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह अपने एयरस्पेस की ओर दागी जा रहीं मिसाइलों और यूएवी (UAVs) को लगातार इंटरसेप्ट करके इसे हवा में नष्ट कर रहे हैं.
बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया
बंदर अब्बास पोर्ट पर धमाके से पहले बुधवार रात को अमेरिका ने ईरान के अंदर एक और बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब रात 1:30 बजे के आसपास ईरान के बंदर अब्बास शहर का पूर्वी भाग तीन धमाकों से दहल उठा. एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अमेरिकी सेना ने रातभर ईरान में कई हमले किए. इसमें ऐसे सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया गया जिसके बारे में मानना था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना और कमर्शियल समुद्री आवाजाही के लिए खतरा बन रहा था. इस कार्रवाई को आत्मरक्षा के लिए उठाया कदम है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक करके मचाई तबाही
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















