Responsive Scrollable Menu

ईरान ने की जवाबी कार्रवाई, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस पर घातक मिसाइलों से किया हमला

अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता खटाई में पढ़ती दिख रही है. ईरान की IRGC का दावा है कि उसने बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई की है. अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया है. दूसरी ओर कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह अपने देश की ओर दागी मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में लगे हैं. मीडिया ​रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे बंदर अब्बास के पास हुए अमेरिकी हमले के बाद एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है. यह एक जवाबी कार्रवाई है. हालांकि आईआरजीसी ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसने अमेरिका के किस बेस को निशाना  बनाया है.

मिसाइलों को हवा में नष्ट करने की कोशिश

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को सीधे तौर पर चेताया है अगर इस तरह के हमले दोबारा हुए तो ईरान की ओर से और घातक हमले होंगे. गंभीर परिणामों के लिए केवल हमलावर ही जिम्मेदार होगा. इस भीषण गोलाबारी का असर अब पड़ोसी देशों पर भी दिखने लगा है. क्षेत्र में अचानक बढ़े खतरे को देखते हुए कुवैत ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह अपने एयरस्पेस की ओर दागी जा रहीं मिसाइलों और यूएवी (UAVs) को लगातार इंटरसेप्ट करके इसे हवा में नष्ट कर रहे हैं. 

बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया

बंदर अब्बास पोर्ट पर धमाके से पहले बुधवार रात को अमेरिका ने ईरान के अंदर एक और बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब रात 1:30 बजे के आसपास ईरान के बंदर अब्बास शहर का पूर्वी भाग तीन धमाकों से दहल उठा. एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया को बताया  कि अमेरिकी सेना ने रातभर ईरान में कई हमले किए. इसमें ऐसे सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया गया जिसके बारे में मानना था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना और कमर्शियल समुद्री आवाजाही   के लिए खतरा बन रहा था. इस कार्रवाई को आत्मरक्षा के लिए उठाया कदम है. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया ​हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक करके मचाई तबाही

Continue reading on the app

Karnataka New CM Name: चाहकर भी आज इस्तीफा नहीं पाएंगे सीएम सिद्धारमैया! फंस गया पेंच, जानिए नए मुख्यमंत्री के तौर पर ‘खरगे’ सहित इन नामों पर चर्चा तेज

Karnataka New CM Name: चाहकर भी आज इस्तीफा नहीं पाएंगे सीएम सिद्धारमैया! फंस गया पेंच, जानिए नए मुख्यमंत्री के तौर पर 'खरगे' सहित इन नामों पर चर्चा तेज

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली को कहा ‘बूढ़ा’, IPL 2026 फाइनल से पहले वायरल हो गया कमेंट

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी धारदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली है. इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली को बूढ़ा बता दिया. जानिए क्या है पूरा मामला? Thu, 28 May 2026 20:21:46 +0530

  Videos
See all

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी में 5-in-1क्वालिटी #ipl2026 #rajasthanroyals #vaibhavsuryavanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T16:16:02+00:00

Pakistan News Live : पाकिस्तान से अभी की चौंकाने वाली खबर | Munir | Shehbaz Sharif | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T16:15:00+00:00

Monsoon Update 2026: भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट! | Heavy Rain Alert | IMD | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T16:15:27+00:00

News Ki Pathshala | Twisha Case | CBI ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद गिरीबाला को किया अरेस्ट| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T16:14:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers