Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: एक हफ्ते में 200 करोड़ के करीब पहुंची 'दृश्यम 3', 'चांद मेरा दिल' ने भी की करोड़ों की कमाई

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3'  (Drishyam 3) धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और ये 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) भी थिएटर्स पर देखने को मिल रही है, लेकिन फिल्म की कमाई अब तक कुछ खास नहीं रही. चलिए जानते हैं, इन दोनों की अब तक की कमाई.

‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल

मोहनलाल (Mohanlal) की दृश्यम 3 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. इसका असर फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल ही रहा है. इस क्राइम थ्रिलर ने न केवल शानदार शुरुआत की बल्कि ओपनिंग वीकेंड पर भी अच्छी खासी कमाई की. ‘दृश्यम 3’ ने 15.85 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन 11.05 करोड़, तीसरे दिन 13.70 करोड़, चौथे दिन 13.85 करोड़, पांचवें दिन 7.70 करोड़ और छठे दिन 6.50 करोड़ की कमाई की थी.

मोहनलाल की फिल्म का 7वें दिन का कलेक्शन

वहीं, अब फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,  ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 7वें दिन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 7) यानी पहले बुधवार को 6.65 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 75.30  करोड़ रुपये हो गई है. इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 87.38 करोड़ रहा है. इसी के साथ ये फिल्म मोहनलाल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, दृश्यम 3 ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं.

ये भी पढ़ें- क्या शाहरुख, सलमान और आमिर करते हैं बकरीद पर कुर्बानी? जानिए तीनों खान कैसे मनाते हैं ईद-उल-अजहा

200 करोड़ कमाने से तने कदम दूर

दृश्यम 3 सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में भी धमाल मचा रही है. ये फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं हुई है, इसके बावजूद भी कमाई के मामले में ये कड़ी टक्कर दे रही है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करे तो मोहनलाल की फिल्म  ने दुनियाभर में 183.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में ये जल्द ही  200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ऐसे करने के लिए फिल्म को 17 करोड़ के करीब और कमाने होंगे और जिस तरह से ये कमाई कर रही है, तो ऐसा लग रहा है कि विकेंड तक ये आंकड़ा पार हो जाएगा.

‘चांद मेरा दिल’ की 6 दिनों की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ मोहनलाल की फिल्म के सामने फीकी पड़ गई. फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन (Chand Mera Dil Box Office Collection     Day 6)  बॉक्स ऑफिस पर 1.90 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 17.25 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक सिर्फ 23.28 करोड़  ही कमाई हैं. 

ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे पति संग गईं मस्जिद, हिजाब में खिंचाए फोटो, सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने के बाद उठे सवाल

Continue reading on the app

Gold Price 28 May 2026: सोना हुआ इतना सस्ता कि लोग रह गए दंग! 1.46 लाख से नीचे आया एक तोले का भाव, जानिए आपके शहर में क्या है 18K, 22K और 24K गोल्ड का नया रेट

Gold Price 28 May 2026: वैश्विक तनाव और भू-राजनीतिक घटनाओं का असर सोने-चांदी के बाजार पर लगातार दिखाई दे रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव बनी हुई है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,461.02 डॉलर प्रति औंस पर है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी क्यों हैं पर्यावरण के लिए घातक? अश्विन की बताई वजह जानकर हो जाएगा यकीन

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली. इसी मैच में कॉमेंट्री कर रहे अश्विन ने वैभव की पारी के दौरान कहा कि वैभव पर्यावरण के लिए अच्छे नहीं हैं. Thu, 28 May 2026 09:48:50 +0530

  Videos
See all

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers