'वैभव ने बहुत अच्छा खेला, वो मिस नहीं करता..' हारकर IPL 2026 से बाहर होने पर क्या बोले SRH के कप्तान पैट कमिंस, जानें क्या कहा?
Pat Cummins statement : राजस्थान रॉयल्स के हाथों आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में हारकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेट हो चुकी है. उसका आईपीएल 2026 का सफर पूरी तरह से खत्म हो चुका है. वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी की चलते हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा, RR के हाथों मिली इस हार के बाद SRH के कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और अपने टीम के इन खिलाड़ियों के बेस्ट बताया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
पैट कमिंस ने हार के बाद दिया बड़ा बयान
पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी पर कहा कि, 'हां, उसने बहुत अच्छा खेला. बस ऐसा मत सोचो कि तुम्हारे पास बहुत ज्यादा ऑप्शन हैं. यह सच में एक बहुत अच्छी पिच है, लेकिन मार्जिन बहुत कम हैं. अगर तुम अपनी यॉर्कर थोड़ी सी भी मिस कर देते हो, तो वह उन्हें मिस नहीं करता'.
???? Pat Cummins about the greatness of Vaibhav Sooryavanshi:
— Indian Cricket Ministry (@ICM_News45) May 27, 2026
He played pretty well. Yeah, just don't feel like you have too many options. Obviously, it's a really good pitch, but the margins are so small. If you miss your yorker by a little bit, he doesn't tend to miss them and… pic.twitter.com/X56cbQx2Pa
कमिंस ने चेज करने पर कहा कि, 'नहीं, हमें चेज करना का कोई अफसोस नहीं है. आखिर में भी यह एक बहुत अच्छी विकेट थी. मुझे लगता है कि हम एक बहुत अच्छी टीम बन गए हैं. प्रफुल्ल और साकिब बहुत बढ़िया थे. युवा खिलाड़ियों ने ज़्यादा नहीं खेला है. मुझे लगता है कि मैंने आज एक स्टैट देखा, हम इस साल या कभी भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं. कोचिंग ग्रुप द्वारा सामने लाए गए कुछ टैलेंट को दिखाता है. एक कैप्टन के तौर पर उन्हें ऐसा करते देखना बहुत अच्छा लगता है'.
Pat Cummins said, “Praful Hinge and Sakib Hussain were great. We are one of the youngest team to get into the playoffs, and the coaching team have unearthed a few gems”. pic.twitter.com/ViHFpyHfAb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, '240 रन चेज करने के लिए अभी भी कुछ चीज़ें सही होनी चाहिए, लेकिन अगर ऐसा करने के लिए कोई पिच और फ़ील्ड थी, तो वह यही थी. मुझे लगता है कि हम ज़्यादातर इनिंग्स में अपनी रफ़्तार पर बने रहे. हमने शायद गलत समय पर कुछ ज़्यादा ही विकेट खो दिए. इसलिए यह हमेशा मुश्किल होने वाला था, लेकिन हमने खुद को एक अच्छा मौका दिया.
कमिंस ने अंत में कहा कि, 'यह सही है. हम टॉप दो में आने से भी बस थोड़ा सा दूर थे. तो आप इससे ज़्यादा कुछ नहीं मांग सकते. लड़के शानदार रहे हैं, पूरे साल उनका एटीट्यूड, जिस तरह से उन्होंने इसे किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने सच में अपने क्रिकेट का मजा लिया है, इसलिए मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं मांग सकता हूं'.
Sunil Gavaskar: ‘What do you think about producing two quality Indian seamers and SRH’s performance this season?
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) May 27, 2026
Pat Cummins: “I think we really ended up with a well-rounded team. Praful and Sakib were awesome throughout the tournament. I think we were one of the youngest teams… pic.twitter.com/oXU7hZWKkd
इस मैच की बात करें तो...
ये भी पढ़ें : SRH vs RR Eliminator: क्वालीफायर-2 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर, वैभव के बाद ऑर्चर का धमाल
28 May 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
28 May 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 मई 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
28 मई 2026 का पंचांग
- तिथि: अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी
- द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी।
- वार: गुरुवार
- योग: वरियान योग
- यह योग देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
- नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र
- सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ होगा।
- व्रत एवं पर्व: गुरु प्रदोष व्रत
गुरु प्रदोष व्रत का महत्व
गुरुवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत विशेष फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। गुरु प्रदोष व्रत विशेष रूप से संतान सुख, वैवाहिक जीवन और आर्थिक उन्नति के लिए लाभकारी माना जाता है।
प्रदोष पूजा मुहूर्त
शाम 7:11 बजे से रात 9:21 बजे तक
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:34 बजे से 5:17 बजे तक
- अभिजित मुहूर्तः दोपहर 12:10 बजे से 1:02 बजे तक
- विजय मुहूर्तः दोपहर 2:48 बजे से 3:40 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्तः शाम 7:10 बजे से 7:31 बजे तक
राहुकाल
- दिल्लीः दोपहर 2:02 बजे से 3:45 बजे तक
- मुंबईः दोपहर 2:15 बजे से 3:53 बजे तक
- चंडीगढ़ः दोपहर 2:05 बजे से 3:49 बजे तक
- लखनऊः दोपहर 1:46 बजे से 3:29 बजे तक
- भोपालः दोपहर 1:58 बजे से 3:39 बजे तक
- कोलकाताः दोपहर 1:14 बजे से 2:55 बजे तक
- अहमदाबादः दोपहर 2:17 बजे से 3:58 बजे तक
- चेन्नईः दोपहर 1:42 बजे से 3:18 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 5:23 बजे
- सूर्यास्त: शाम 7:11 बजे
क्या करें और क्या न करें
करें
- भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें
- पीले वस्त्र धारण करें
- जरूरतमंदों को दान दें
- गुरु मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
न करें
- राहुकाल में नए कार्य शुरू न करें
- किसी से विवाद करने से बचें
- नकारात्मक सोच को मन में स्थान न दें
28 मई 2026 का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। शुभ योगों और गुरु प्रदोष व्रत के संयोग से यह दिन पूजा-पाठ और सकारात्मक कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi



















