हिंदू-सिख इतिहास से जुड़े नाम रखने की तैयारी लेकिन विरोध के बाद पाकिस्तान सरकार बदला फैसला, 9 जगहों का नही बदलेगा नाम
हिंदू-सिख इतिहास से जुड़े नाम रखने की तैयारी लेकिन विरोध के बाद पाकिस्तान सरकार बदला फैसला, 9 जगहों का नही बदलेगा नाम
CUET UG 2026: 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। 28 मई को Id-ul-Zuha (बकरीद) के कारण स्थगित की गई परीक्षा के लिए अब नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा अब 31 मई तथा 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे लाखों छात्रों को नई परीक्षा तिथियों का इंतजार खत्म हो गया है।
एनटीए ने 31 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 31 मई को है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 6 और 7 जून को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Admit Card for CUET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस
एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। धार्मिक प्रतीक चिन्ह या वस्तुएं पहनने की अनुमति रहेगी, लेकिन इसके लिए समय से पहले पहुंचकर जांच करवानी होगी। कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की भी अनुमति दी गई है।
छात्रों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। सामान्य जूते, चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनना बेहतर रहेगा। अगर किसी उम्मीदवार को ऊनी कपड़े पहनने की आवश्यकता हो तो उन्हें अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र
नई परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद छात्र अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi




















