NEET UG 2026: नीट यूजी फीस रिफंड पर बड़ा अपडेट, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल्स सबमिट करने की आखिरी डेट
US Strikes In Iran | अमेरिका ने सीधे ईरान पर किया बड़ा हमला, होर्मुज जलडमरूमध्य सुलगने से वैश्विक महायुद्ध की आहट!
राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में ऐसा तूफान मचाया कि पूरी दुनिया उनकी बल्लेबाजी की दीवानी हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए और राजस्थान को 47 रन की बड़ी जीत दिलाकर क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया।
मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस पल की हुई, वह था सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन का वैभव सूर्यवंशी को बधाई देना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काव्या मारन मैच खत्म होने के बाद वैभव से हाथ मिलाती और उनसे थोड़ी देर बातचीत करती नजर आईं।
Dominant with the bat ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Clinical with the ball ????@rajasthanroyals will next play for a place in the #Final ????
Scorecard ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/ltlBLaZ4Y0
दरअसल, पूरे मैच के दौरान कैमरे बार-बार काव्या मारन के रिएक्शन दिखा रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों की लगातार पिटाई और फिर बल्लेबाजी के बिखरने के बाद काव्या काफी निराश और भावुक दिखाई दीं। लेकिन हार के बावजूद उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ कर खेल भावना का शानदार उदाहरण पेश किया।
वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। कप्तान पैट कमिंस लगातार फील्ड बदलते रहे, गेंदबाजों से चर्चा करते रहे और नई-नई रणनीति अपनाते रहे, लेकिन वैभव के सामने कोई योजना काम नहीं आई। कभी यॉर्कर डाली गई, कभी बाउंसर, तो कभी स्लोअर गेंदों से उन्हें रोकने की कोशिश हुई, लेकिन वैभव हर अंदाज में रन बरसाते रहे।
We are out of words ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
9⃣7⃣(29) of absolute force from Vaibhav Sooryavanshi ????????
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/gtt63Wwkx1
फुल लेंथ गेंदों को उन्होंने सीधे साइटस्क्रीन के पार पहुंचाया जबकि छोटी गेंदों को स्क्वायर लेग और मिडविकेट के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। पैड्स पर आई गेंदों को भी उन्होंने बड़ी आसानी से बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।
जब तक वैभव आउट हुए, तब तक वह 12 छक्के और 5 चौके जड़ चुके थे। उनका स्ट्राइक रेट 334 से ज्यादा का रहा। वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए।
दूसरी तरफ, SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सिर्फ 5 ओवर में 57 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी ने मैच वहीं लगभग खत्म कर दिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने काव्या मारन को ट्रोल भी किया, लेकिन ज्यादातर फैंस ने वैभव को बधाई देने वाले उनके व्यवहार की तारीफ की। क्रिकेट फैंस का मानना है कि हार के बाद भी विरोधी खिलाड़ी का सम्मान करना ही असली खेल भावना होती है।
Thu, 28 May 2026 10:11:56 +0530