Responsive Scrollable Menu

वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन चूके

IPL 2026 के बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वॉलिफायर-2 में जगह बनाई। इस मैच विनिंग पारी में वैभव ने 12 छक्के लगाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड से 3 रन से चूक गए। क्रिस गेल ने 30 गेंदों में यह कारनामा किया था। मैच के बाद वैभव से पूछा गया कि क्या उन्हें सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की जानकारी थी। उन्होंने कहा, 'मुझे आउट होने के बाद ही इस रिकॉर्ड के बारे में पता चला। उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने पर था। शतक तो आगे भी बनते रहेंगे, लेकिन अभी हमारा पूरा फोकस इस बात पर है कि टीम के लिए ट्रॉफी कैसे जीती जाए।' जीत के बाद जश्न या आगे की सोच पर वैभव ने कहा, ‘जब हम जीतते हैं, तो हम बस उसी पॉजिटिव अप्रोच को आगे ले जाते हैं और अगले मैच पर ध्यान लगाते हैं। हमारी कोशिश अगले मैच को भी इसी तरह जीतकर फाइनल में पहुंचने की है।’ प्रफल्ल हिंगे की गेंद पर हो गए थे आउट वैभव सूर्यवंशी पारी के आठवें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच दे बैठे और 3 रन से शतक से चूक गए। अपनी आउट होने पर कहा, ‘मैं शतक के बारे में इस तरह से नहीं सोच रहा था, लेकिन मैंने मैदान पर मौजूद फील्डर को देखने के बाद वह शॉट खेला था और इसी वजह से टाइमिंग गलत हो गई। अगर मैंने गेंद को सीधे यथर्ड मैन की तरफ जाने दिया होता, तो वह आसानी से बाउंड्री पार चली जाती। लेकिन मैंने उसे सीधा मारने की कोशिश की, और इसी वजह से शॉट मिस हो गया।’ कोचों ने कहा था- जो प्रैक्टिस में किया, वही मैदान पर करो ब्रॉडकास्टर ने वैभव से पूछा कि क्या उनके दिमाग में यह बात थी कि यह बड़ा नॉकआउट मुकाबला है। उन्होंने कहा, 'हां, यह बात मेरे दिमाग में कहीं न कहीं जरूर थी। लेकिन मैच से पहले सभी कोचों ने मुझसे सिर्फ यही कहा था कि जो कुछ भी मैंने नेट प्रैक्टिस के दौरान किया है, ठीक वैसा ही मैदान पर भी करना है। उन्होंने मुझसे गेम को एन्जॉय करने और इस मैच में कोई भी एक्स्ट्रा प्रेशर न लेने की सलाह दी थी।' स्कोर 260 पार होना चाहिए था राजस्थान रॉयल्स ने वैभव की पारी के दम पर 8 विकेट पर 243 रन बनाए। हालांकि, वैभव का मानना है कि टीम इससे बड़ा स्कोर बना सकती थी। उन्होंने कहा, ‘नहीं, मेरे आउट होने के बाद भी मुझे ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर 260 से ज्यादा का स्कोर बनाना मुमकिन था। लेकिन अब हमारे पास जो भी स्कोर है, हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करके इसे डिफेंड (बचाव) करने की कोशिश करेंगे।’ बाउंड्री साइज से लेकर गेंदबाजों की करते हैं स्टडी अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की तैयारी पर वैभव ने कहा कि वे मैच से पहले काफी होमवर्क करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बस यह सोचता हूं कि सामने वाली टीम में कौन से गेंदबाज हैं, इस विकेट पर उनका सामना कैसे करना है और बाउंड्री कितनी बड़ी है। मैं बस क्रीज पर पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। जब आप ऐसा करते हैं, तो गेंदबाज खुद दबाव में आ जाते हैं। मैं इसी दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करता हूं।' अगले मैच की मानसिकता पर उन्होंने कहा, ‘मैं मैच के बारे में सोचता हूं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। मैं सिर्फ उस खेल पर ध्यान देता हूं जो मैं खेल रहा हूं और ओवरथिंकिंग से बचता हूं। अगर मुझे लगता है कि किसी चीज पर काम करने की जरूरत है, तो मैं केवल उसी को देखता हूं।’ क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के भले ही वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने IPL इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव के नाम IPL 2026 में अब 65 छक्के हो गए हैं। यह IPL के किसी एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। विरोधी टीमों की प्लानिंग पर वैभव ने कहा, "विपक्षी टीम क्या प्लान बना रही है, वह उनका काम है। मैं सिर्फ अपने प्लान पर फोकस करता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलता हूं।' ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया:सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है। टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

‘तमाशा’ देख युवाओं ने छोड़ी नौकरी! घबराए इम्तियाज अली, 11 साल बाद बोले- 'गिल्ट होता है, बर्बादी का डर सताता है'

2015 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' वक्त के साथ युवाओं के बीच कल्ट फिल्म बन गई. इस फिल्म ने कई लोगों को अपनी पहचान और अधूरी जिंदगी पर सोचने के लिए मजबूर किया. अब निर्देशक इम्तियाज अली ने खुलासा किया है कि फिल्म देखने के बाद कई युवाओं ने इंजीनियरिंग और कॉर्पोरेट जैसी अच्छी नौकरियां छोड़कर राइटिंग और आर्ट की दुनिया चुन ली. इसे लेकर इम्तियाज ने कहा कि उन्हें 'गिल्ट' महसूस होता है. उनका कहना है कि अगर ये लोग सफल नहीं हुए तो उनकी नाकामी और संघर्ष के लिए वो खुद को जिम्मेदार मानेंगे. यही डर उन्हें आज भी परेशान करता है.

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: रिकॉर्ड बरसाते हुए वैभव सूर्यवंशी बने नंबर-1, भुवी-रबाडा के करीब पहुंचे आर्चर

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विनर साई सुदर्शन एक बार फिर इस ट्रॉफी पर कब्जा करने की रेस में बने हुए हैं लेकिन फिलहाल वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. Thu, 28 May 2026 09:15:11 +0530

  Videos
See all

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers