Responsive Scrollable Menu

12वीं में 1-1 नंबर से तय होता है बच्चों का भविष्य, फिर CBSE ने और तैयारी क्यों नहीं की?

Sau Baat Ki Ek Baat By Kishore Ajwani: सीबीएसई के OSM डिजिटल मार्किंग सिस्टम पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. छात्रों ने गलत कॉपी स्कैन करने, धुंधले स्कैन, पोर्टल क्रैश जैसी शिकायत की हैं. ऐसे में 12वीं के रिजल्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं. लेकिन, सौ बात की एक बात यह है कि इतनी बड़ी परीक्षा में जहां बच्चों का भविष्य एक-एक नंबर से तय होता है उसमें सीबीएसई ने और अधिक तैयार क्यों नहीं की. उसे इस परीक्षा को फुल प्रूफ बनाने के लिए और तैयार करनी चाहिए थी.

Continue reading on the app

उड़े होश... एक ही घर के दो राज्य! कहीं खाना बनता तेलंगाना में तो नींद आती महाराष्ट्र में, जानिए अनोखे गांव का राज

Telangana Maharashtra Border Village: भारत में कई ऐसे अनोखे गांव हैं जो अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण बेहद खास माने जाते हैं. महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर बसे कुछ गांवों में घरों का एक हिस्सा महाराष्ट्र में तो दूसरा हिस्सा तेलंगाना में पड़ता है. ऐसे घरों में किचन एक राज्य में होता है जबकि बेडरूम दूसरे राज्य में. इन गांवों के लोगों को दो राज्यों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं का अनोखा अनुभव मिलता है. यह अनोखी सीमा व्यवस्था पर्यटकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. गांवों की यह कहानी भारत की विविधता और अद्भुत भूगोल को दर्शाती है.

Continue reading on the app

  Sports

Video: वैभव के अटैक पर बजाईं तालिया, सनराइजर्स हैदराबाद की हार पर फूटे आंसू! काव्या मारन का टूटा दिल

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में ऐसा तूफान मचाया कि पूरी दुनिया उनकी बल्लेबाजी की दीवानी हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए और राजस्थान को 47 रन की बड़ी जीत दिलाकर क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया।

मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस पल की हुई, वह था सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन का वैभव सूर्यवंशी को बधाई देना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काव्या मारन मैच खत्म होने के बाद वैभव से हाथ मिलाती और उनसे थोड़ी देर बातचीत करती नजर आईं।

दरअसल, पूरे मैच के दौरान कैमरे बार-बार काव्या मारन के रिएक्शन दिखा रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों की लगातार पिटाई और फिर बल्लेबाजी के बिखरने के बाद काव्या काफी निराश और भावुक दिखाई दीं। लेकिन हार के बावजूद उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ कर खेल भावना का शानदार उदाहरण पेश किया।

वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। कप्तान पैट कमिंस लगातार फील्ड बदलते रहे, गेंदबाजों से चर्चा करते रहे और नई-नई रणनीति अपनाते रहे, लेकिन वैभव के सामने कोई योजना काम नहीं आई। कभी यॉर्कर डाली गई, कभी बाउंसर, तो कभी स्लोअर गेंदों से उन्हें रोकने की कोशिश हुई, लेकिन वैभव हर अंदाज में रन बरसाते रहे।

फुल लेंथ गेंदों को उन्होंने सीधे साइटस्क्रीन के पार पहुंचाया जबकि छोटी गेंदों को स्क्वायर लेग और मिडविकेट के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। पैड्स पर आई गेंदों को भी उन्होंने बड़ी आसानी से बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।

जब तक वैभव आउट हुए, तब तक वह 12 छक्के और 5 चौके जड़ चुके थे। उनका स्ट्राइक रेट 334 से ज्यादा का रहा। वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए।

दूसरी तरफ, SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सिर्फ 5 ओवर में 57 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी ने मैच वहीं लगभग खत्म कर दिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने काव्या मारन को ट्रोल भी किया, लेकिन ज्यादातर फैंस ने वैभव को बधाई देने वाले उनके व्यवहार की तारीफ की। क्रिकेट फैंस का मानना है कि हार के बाद भी विरोधी खिलाड़ी का सम्मान करना ही असली खेल भावना होती है।

Thu, 28 May 2026 10:11:56 +0530

  Videos
See all

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers