Responsive Scrollable Menu

बकरीद आज, उत्साह से मनाया जा रहा त्यौहार, देशभर में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज गुरूवार को देशभर में परंपरागत अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इस पावन अवसर पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए देश के संवेदनशील इलाकों, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, जम्मू-कश्मीर, बिहार और पश्चिम बंगाल प्रमुख हैं, में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र होकर विशेष नमाज अदा कर रहे हैं। इसके उपरांत त्याग और समर्पण की भावना के साथ कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी। विभिन्न राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है, वहीं महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

बिहार में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

दरअसल बिहार में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारियों (डीएम), पुलिस अधीक्षकों (एसपी), पुलिस उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) तथा पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) को त्योहार के मद्देनजर पूरे प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और सोशल मीडिया गतिविधियों की कड़ी निगरानी करने के लिए भी कहा, ताकि किसी भी स्थान पर तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी जिला प्रशासन पहले से अपनी तैयारियां पूरी कर लें।

मुंबई में भी कानून-व्यवस्था मजबूत की गई

मायानगरी मुंबई में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की निगरानी में पूरे शहर में विशेष बंदोबस्त की योजना बनाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु 8 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 21 पुलिस उपायुक्त, 61 सहायक पुलिस आयुक्त, 1980 पुलिस अधिकारी और 10,110 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, आरसीपी, एंटी डेमो टीम, एसआरपीएफ प्लाटून, दंगा नियंत्रण पथक, क्विक रिस्पॉन्स टीम, डेल्टा, कॉम्बैट फोर्स और होमगार्ड्स की टुकड़ियां भी मुस्तैद रहेंगी।

महाराष्ट्र के ठाणे में स्थिति सामान्य

इस बीच, महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मीरा रोड पर बकरीद से पूर्व कुर्बानी के बकरों को बांधने को लेकर हुए हंगामे के सिलसिले में पुलिस ने तीन प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की हैं। बताया गया है कि इस विवाद के बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच कुछ लोगों ने परिसर के अंदर एक सुअर लाने का प्रयास किया था। पुलिस ने इन घटनाओं के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है और स्थिति को सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल में सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश के संभल जिले को जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पांच जोन और सोलह सेक्टरों में विभाजित किया है। ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया निगरानी टीमों के माध्यम से विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि 828 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए साफ-सफाई, पेयजल और कुर्बानी के बाद अपशिष्टों के निस्तारण हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शांति समिति और मोहल्ला स्तर की बैठकें आयोजित कर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ने और निर्धारित स्थानों से बाहर कुर्बानी न देने के निर्देश दिए हैं।

राजधानी लखनऊ में भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ईदगाह ऐशबाग और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा प्रबंधन के लिए चार जोन और पांच सेक्टरों में बांटा गया है। टीले वाली मस्जिद, ईदगाह ऐशबाग और बड़ा इमामबाड़ा में असिफी मस्जिद सहित पांच प्रमुख नमाज स्थलों के आसपास यातायात की विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं। भीड़ प्रबंधन और नियमित सुरक्षा के लिए संयुक्त ब्रीफिंग एवं ‘मॉक ड्रिल’ भी कराई गई है, जबकि प्रमुख मार्गों, चौराहों और धार्मिक स्थलों की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों, एंटी-रोमियो दस्तों और पिंक पेट्रोल टीमों को भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया है।

Continue reading on the app

रांची का ये हैं सबसे रोमांटिक ठिकाना, यहां सनसेट देखकर पिघल जाता है दिल, गर्लफ्रेंड जगह देखकर हो जाएगी खुश!

Ranchi Malhari Resort Picnic Spot: रांच रिंग रोड पर मल्हारी रिजॉर्ट कपल्स और फैमिली के लिए सबसे खास जगह मानी जाती है. यहां से सनसेट व्यू, कस्टमाइज्ड डेट, तंदूरी और मॉकटेल्स के कई फ्लेवर आपको मिलेंगे. इसके अलावा आप पार्टी भी परिवार या दोस्तों के साथ कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

Video: वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी क्या है ? साथी आर्चर का जवाब जान हैरत में पड़ जाएंगे

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियां बटोर रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया। मैच के बाद उनके साथी जोफ्रा आर्चर का एक जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, मैच के बाद आर्चर से पूछा गया कि क्या उन्हें वैभव सूर्यवंशी की कोई कमजोरी पता चली और क्या वह नेट्स में उन्हें गेंदबाजी करते? इस सवाल पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मुस्कुराए और ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को चौंका दिया।

आईपीएल के बाद बताऊंगा वैभव की कमजोरी: आर्चर
आर्चर ने कहा, 'IPL खत्म होने के बाद बताऊंगा।' उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े। आर्चर ने यह भी कहा कि वैभव जितने ज्यादा रन बनाएंगे, टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा।

उन्होंने कहा, 'वह जितने ज्यादा रन बनाएगा, हमें उतने ज्यादा रन डिफेंड करने को मिलेंगे। अगर वह 150 भी बना दे तो हमारे गेंदबाजों के लिए अच्छा ही होगा।'

'मैं कभी-कभी वैभव को गेंदबाजी करता'
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नेट्स में वैभव को गेंदबाजी करते हैं, तो आर्चर ने छोटा सा जवाब दिया कि कभी-कभी। एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने पूरी तरह दबदबा बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान वैभव सूर्यवंशी का रहा। 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए।

उनकी पारी में 12 छक्के शामिल थे। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस समेत लगभग हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

इसके बाद गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने कमाल कर दिया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आर्चर ने पहले अभिषेक शर्मा को दूसरी ही गेंद पर आउट किया। इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन को भी पावरप्ले में चलता कर दिया।

आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स कभी मुकाबले में लौट नहीं पाई और पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने मैच 47 रन से जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली।

इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के कई बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा और अब पैट कमिंस जैसे स्टार गेंदबाज भी उनकी मार से नहीं बच पाए हैं। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है कि IPL खत्म होने के बाद आखिर जॉफ्रा आर्चर वैभव की “कमजोरी” का राज खोलते हैं या नहीं।

Thu, 28 May 2026 13:29:48 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Big Breaking : अब गिरफ्तार होंगी गिरिबाला सिंह? घर पहुंची CBI ! | Top News | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T08:42:16+00:00

West Bengal News: बंगाल सीएम शुभेंदु ने की गाय की पूजा #shorts | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T08:32:38+00:00

West Bengal Politics: ममता बनर्जी पर क्या बोलीं रूपा गांगूली | Kakoli Ghosh | Roopa Ganguly | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T08:30:08+00:00

Rajendra Nagar Delhi Two Women Death: दिल्ली के राजेंद्र नगर में डबल मर्डर से सनसनी! | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T08:33:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers