DSP Varsha Patel: 26 दिन की बच्ची को गोद में लेकर MPPSC इंटरव्यू, अब DSP बनीं वर्षा पटेल
MPPSC Topper Success Story: मध्य प्रदेश की वर्षा पटेल ने अपनी 26 दिन की छोटी बच्ची को गोद में लेकर MPPSC का इंटरव्यू दिया और सफलता हासिल कर DSP का पद प्राप्त किया।
Independence Day 2026: बच्चों के टिफिन में सजाएं तिरंगा थीम, बनाएं ये 5 आसान और स्वादिष्ट चीजें
Independence Day Food Ideas: 15 अगस्त का जश्न बच्चों के टिफिन तक पहुंचाएं और उनके लंच बॉक्स को दें तिरंगा ट्विस्ट। रोज के पराठे और सैंडविच की जगह इस बार टिफिन में कुछ ऐसा रखें, जिसे देखकर बच्चे भी खुश हो जाएं। केसरिया, सफेद और हरे रंग से तैयार ये 5 आसान डिशेज स्वाद के साथ टिफिन को भी बेहद आकर्षक बना देंगी। खास बात है कि इन्हें बनाने के लिए किचन में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है।
1. तिरंगा फ्रूट सलाद
संतरा, पपीता, केला, कीवी या अंगूर और थोड़ा नींबू-काला नमक लेकर आप मिनटों में यह रंगीन फ्रूट सलाद तैयार कर सकते हैं। फलों को छोटे टुकड़ों में काटें और टिफिन में सबसे पहले संतरा या पपीता, बीच में केला और सबसे नीचे कीवी या हरे अंगूर की लेयर सजाएं। ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और काला नमक डालें। बस तैयार है बच्चों के लिए फ्रेश और कलरफुल तिरंगा फ्रूट सलाद।
2. तिरंगा पुलाव
पके हुए चावल, गाजर, पालक की प्यूरी, हरी मटर या पनीर और हल्के मसाले से स्वादिष्ट तिरंगा पुलाव बनाया जा सकता है। चावल को तीन हिस्सों में बांटकर एक हिस्से में गाजर, दूसरे को सादा और तीसरे में पालक की प्यूरी व मटर मिलाएं। अब तीनों रंगों के चावल को टिफिन में साथ-साथ सजाएं और तैयार करें बच्चों का स्पेशल तिरंगा पुलाव।
3. तिरंगा ढोकला
बेसन, दही, गाजर की प्यूरी, पालक की प्यूरी, नमक और ईनो से सॉफ्ट तिरंगा ढोकला तैयार करें। बेसन-दही का घोल बनाकर तीन हिस्सों में बांटें। एक में गाजर की प्यूरी, दूसरे को सादा और तीसरे में पालक की प्यूरी मिलाएं। अब तीनों की परत बनाकर स्टीम करें और ठंडा होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें। बच्चों के टिफिन के लिए झटपट तिरंगा स्नैक तैयार है।
4. तिरंगा पास्ता
पास्ता, टमाटर सॉस, क्रीम या दूध, पालक की प्यूरी, नमक और काली मिर्च से बच्चों का फेवरेट पास्ता भी तिरंगे अंदाज में बनाया जा सकता है। उबले पास्ता को तीन हिस्सों में बांटें। एक में टमाटर सॉस, दूसरे में क्रीम सॉस और तीसरे में पालक की प्यूरी मिलाएं। अब तीनों को टिफिन में अलग-अलग हिस्सों में सजाएं और बनाएं मजेदार तिरंगा पास्ता।
5. तिरंगा बर्फी
मावा, चीनी, केसर और पिस्ता पाउडर की मदद से टिफिन के लिए तिरंगा बर्फी भी तैयार कर सकते हैं। मावा और चीनी को पकाकर मिश्रण तैयार करें और इसे तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में केसर, दूसरे को सफेद और तीसरे में पिस्ता पाउडर मिलाएं। तीनों परतों को एक साथ सेट करके छोटे टुकड़ों में काटें। तैयार है बच्चों के लिए स्वादिष्ट तिरंगा मिठाई।
इन रेसिपीज को और आकर्षक बनाने के लिए टिफिन में तीनों रंगों को अलग-अलग हिस्सों में सजाएं। चाहें तो ऊपर से छोटा तिरंगा फूड पिक लगाकर इसे और खास बना सकते हैं। इस तरह बिना ज्यादा मेहनत के बच्चों के टिफिन में स्वाद के साथ स्वतंत्रता दिवस की झलक भी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर देशभक्ति का रंग भरना है? इन 10 गानों से बनाएं प्लेलिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









