Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: बच्चों के टिफिन में सजाएं तिरंगा थीम, बनाएं ये 5 आसान और स्वादिष्ट चीजें

Independence Day Food Ideas: 15 अगस्त का जश्न बच्चों के टिफिन तक पहुंचाएं और उनके लंच बॉक्स को दें तिरंगा ट्विस्ट। रोज के पराठे और सैंडविच की जगह इस बार टिफिन में कुछ ऐसा रखें, जिसे देखकर बच्चे भी खुश हो जाएं। केसरिया, सफेद और हरे रंग से तैयार ये 5 आसान डिशेज स्वाद के साथ टिफिन को भी बेहद आकर्षक बना देंगी। खास बात है कि इन्हें बनाने के लिए किचन में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है।

1. तिरंगा फ्रूट सलाद
संतरा, पपीता, केला, कीवी या अंगूर और थोड़ा नींबू-काला नमक लेकर आप मिनटों में यह रंगीन फ्रूट सलाद तैयार कर सकते हैं। फलों को छोटे टुकड़ों में काटें और टिफिन में सबसे पहले संतरा या पपीता, बीच में केला और सबसे नीचे कीवी या हरे अंगूर की लेयर सजाएं। ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और काला नमक डालें। बस तैयार है बच्चों के लिए फ्रेश और कलरफुल तिरंगा फ्रूट सलाद।

तिरंगा फ्रूट सलाद

2. तिरंगा पुलाव
पके हुए चावल, गाजर, पालक की प्यूरी, हरी मटर या पनीर और हल्के मसाले से स्वादिष्ट तिरंगा पुलाव बनाया जा सकता है। चावल को तीन हिस्सों में बांटकर एक हिस्से में गाजर, दूसरे को सादा और तीसरे में पालक की प्यूरी व मटर मिलाएं। अब तीनों रंगों के चावल को टिफिन में साथ-साथ सजाएं और तैयार करें बच्चों का स्पेशल तिरंगा पुलाव।

तिरंगा पुलाव

3. तिरंगा ढोकला
बेसन, दही, गाजर की प्यूरी, पालक की प्यूरी, नमक और ईनो से सॉफ्ट तिरंगा ढोकला तैयार करें। बेसन-दही का घोल बनाकर तीन हिस्सों में बांटें। एक में गाजर की प्यूरी, दूसरे को सादा और तीसरे में पालक की प्यूरी मिलाएं। अब तीनों की परत बनाकर स्टीम करें और ठंडा होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें। बच्चों के टिफिन के लिए झटपट तिरंगा स्नैक तैयार है।

तिरंगा ढोकला

4. तिरंगा पास्ता
पास्ता, टमाटर सॉस, क्रीम या दूध, पालक की प्यूरी, नमक और काली मिर्च से बच्चों का फेवरेट पास्ता भी तिरंगे अंदाज में बनाया जा सकता है। उबले पास्ता को तीन हिस्सों में बांटें। एक में टमाटर सॉस, दूसरे में क्रीम सॉस और तीसरे में पालक की प्यूरी मिलाएं। अब तीनों को टिफिन में अलग-अलग हिस्सों में सजाएं और बनाएं मजेदार तिरंगा पास्ता।

तिरंगा पास्ता

5. तिरंगा बर्फी
मावा, चीनी, केसर और पिस्ता पाउडर की मदद से टिफिन के लिए तिरंगा बर्फी भी तैयार कर सकते हैं। मावा और चीनी को पकाकर मिश्रण तैयार करें और इसे तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में केसर, दूसरे को सफेद और तीसरे में पिस्ता पाउडर मिलाएं। तीनों परतों को एक साथ सेट करके छोटे टुकड़ों में काटें। तैयार है बच्चों के लिए स्वादिष्ट तिरंगा मिठाई।

तिरंगा बर्फी

इन रेसिपीज को और आकर्षक बनाने के लिए टिफिन में तीनों रंगों को अलग-अलग हिस्सों में सजाएं। चाहें तो ऊपर से छोटा तिरंगा फूड पिक लगाकर इसे और खास बना सकते हैं। इस तरह बिना ज्यादा मेहनत के बच्चों के टिफिन में स्वाद के साथ स्वतंत्रता दिवस की झलक भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर देशभक्ति का रंग भरना है? इन 10 गानों से बनाएं प्लेलिस्ट

Continue reading on the app

Google Pixel 11 सीरीज खरीदने के लिए कौन सा देश सबसे सस्ता? भारत, अमेरिका, जापान और UK की कीमत देखें

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत भारत, अमेरिका, UK और जापान में अलग-अलग है. चारों मॉडल में जापान सबसे सस्ता ऑप्शन बनकर सामने आता है, जबकि UK में फोन सबसे महंगे हैं.

The post Google Pixel 11 सीरीज खरीदने के लिए कौन सा देश सबसे सस्ता? भारत, अमेरिका, जापान और UK की कीमत देखें appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day 2026: भारत के वो महान खिलाड़ी, जो आजादी से पहले ही बन गए देश की पहचान

भारत ने आजादी के बाद कई खेलों में धीरे-धीरे तरक्की की और आज कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. मगर इनमें से कुछ की दमदार बुनियाद आजादी से पहले ही पड़ चुकी थी, जिनमें कुछ महान खिलाड़ियों का योगदान था. Fri, 14 Aug 2026 23:43:57 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के बयान पर घमासान, विदेश नीति को लेकर विवाद! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:30:12+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | Pakistan में आजादी का 80वां जश्न.. लेकिन आजादी अधूरी ! | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:37:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers