Responsive Scrollable Menu

Monsoon Update 2026: 9 बजते ही आंधी-तूफान और बारिश का भारी अलर्ट ! | Heavy Rain Alert | IMD | N18V

Monsoon Update 2026: 9 बजते ही आंधी-तूफान और बारिश का भारी अलर्ट ! | Heavy Rain Alert | IMD | N18V #weathernews #heavyrainalert #imd #thunderstorm #rainalert #weatherupdate #indiaweather #monsoonupdate #breakingnews Rain alert has been issued in 22 states across India amid severe heatwave conditions.Delhi and several other states may witness a temperature drop of up to 7 degrees along with thunderstorms and hailstorm warnings.Know when rain will hit your state and what the IMD weather update says. भीषण गर्मी के बीच देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है, वहीं तेज आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना है।जानिए आपके राज्य में कब होगी बारिश और मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है। Watch LIVE updates from News18 Uttar Pradesh & Uttarakhand for the latest news, आज की ताजा खबर, top Hindi news, Hindi khabar, and today’s top headlines from India and around the world. Today’s major stories include updates Amar Colony firing, Bakrid controversy, Delhi water crisis, Twisha Sharma Case Update, Twisha Sharma Bhopal, Twisha Sharma Murder, Model Twisha Sharma Death, petrol diesel CNG price hike, gold silver price, stock market, heatwave in india, heatwave in noida, weather update International coverage also includes the latest developments in Iran, Strait of Hormuz crisis, latest news, updates on the Iran-USA peace deal, Russia-Ukraine war news, India-Japan deal news, heatwave in Europe. For all the latest updates on international news, state news, national news, and breaking developments, stay tuned to News18 UP Uttarakhand LIVE. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

Tata Tiago EV Facelift 2026: MG Comet और Citroen eC3 को मिलेगी टक्कर? कल लॉन्च होगी नई EV

Tata Tiago EV Facelift 2026: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब ग्राहकों के पास बजट सेगमेंट में कई विकल्प मौजूद हैं। इसी बीच टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी नई Tiago EV Facelift 2026 को 28 मई को लॉन्च करने जा रही है। नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली यह कार सीधे तौर पर MG Comet EV और Citroen eC3 को चुनौती दे सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि इन तीनों EVs में कौन सी कार ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

डिजाइन और रोड प्रेजेंस में कौन आगे?

  • नई टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें नए LED हेडलैंप्स, अपडेटेड फ्रंट बंपर और नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसका डिजाइन पारंपरिक हैचबैक जैसा है, जो फैमिली ग्राहकों को पसंद आ सकता है। 
  • वहीं MG Comet EV पूरी तरह अलग और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आती है। इसका कॉम्पैक्ट आकार शहरों में ड्राइविंग और पार्किंग को आसान बनाता है, लेकिन इसका छोटा साइज हर ग्राहक को पसंद नहीं आता। दूसरी तरफ Citroen eC3 SUV जैसी स्टाइलिंग के कारण ज्यादा बोल्ड और प्रैक्टिकल नजर आती है। ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़ा बॉडी डिजाइन इसे भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतर बनाता है।

फीचर्स के मामले में कौन देगा ज्यादा वैल्यू?

  • नई Tiago EV फेसलिफ्ट में 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Tata इस बार कार को ज्यादा टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बनाने की तैयारी में है।
  • MG Comet EV में डुअल स्क्रीन सेटअप, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम केबिन मिलता है। हालांकि इसमें बूट स्पेस और रियर सीट स्पेस सीमित है। वहीं, Citroen eC3 में बड़ा केबिन और अच्छा स्पेस मिलता है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह Tiago EV और Comet EV से थोड़ा पीछे नजर आती है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स की कमी महसूस होती है।

रेंज और परफॉर्मेंस में किसका पलड़ा भारी?

  • मौजूदा टाटा टियागो ईवी 223km से 293km तक की दावा की गई रेंज देती है। फेसलिफ्ट मॉडल में बेहतर बैटरी मैनेजमेंट के साथ हल्की रेंज बढ़ोतरी संभव है। इसकी ड्राइविंग परफॉर्मेंस भी शहर और हाईवे दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। 
  • वहीं, MG Comet EV लगभग 230km की रेंज ऑफर करती है, लेकिन यह मुख्य रूप से सिटी यूज के लिए डिजाइन की गई है। हाईवे ड्राइविंग के लिए इसका छोटा आकार सीमित महसूस हो सकता है। दूसरी ओर, Citroen eC3 करीब 320km तक की दावा की गई रेंज देती है, जो इस तुलना में सबसे ज्यादा है। लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी
MG Comet EV की कीमत सबसे किफायती श्रेणी में आती है, जबकि Citroen eC3 थोड़ा प्रीमियम विकल्प है। नई Tata Tiago EV फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन फीचर्स और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए यह मजबूत वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बन सकती है।

कौन सी EV किसके लिए बेहतर?
अगर आप शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए छोटी और स्टाइलिश EV चाहते हैं तो MG Comet EV बेहतर विकल्प हो सकती है। ज्यादा स्पेस और लंबी रेंज चाहिए तो Citroen eC3 उपयुक्त रहेगी। वहीं फीचर्स, रेंज, प्राइस और फैमिली उपयोग के बीच संतुलन तलाशने वाले ग्राहकों के लिए नई Tata Tiago EV Facelift 2026 सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आ सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के तूफान पर क्रिस गेल का रिएक्शन आया, 15 साल के बैटर को दिया नया नाम

Vaibhav Sooryavanshi Chris gayle: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार इतिहास रच रहे। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने वो कारनामा कर दिया, जिसे करने में बड़े-बड़े दिग्गज पीछे रह गए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेलकर न सिर्फ राजस्थान को क्वालिफायर-2 में पहुंचाया, बल्कि क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

वैभव ने इस पारी में 12 छक्के उड़ाए हैं। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन में 60 से अधिक छक्के उड़ा चुके हैं और टूर्नामेंट अभी खत्म भी नहीं हुआ।

वैभव ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
दिलचस्प बात यह रही कि वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से भी बेहद करीब पहुंच गए थे। यह रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। वैभव 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हो गए और सिर्फ 3 रन से यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।

गेल ने वैभव को नया नाम दिया
हालांकि उनकी इस पारी ने क्रिकेट जगत को हिला दिया। सोशल मीडिया पर हर तरफ वैभव की चर्चा होने लगी। खुद क्रिस गेल भी इस युवा बल्लेबाज की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। गेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'वैभव शानदार खिलाड़ी है। गजब का एंटरटेनमेंट। नई सिक्स मशीन।'

वैभव ने पिछले सीजन में आईपीएल डेब्यू किया था और तब 35 गेंदों में शतक लगाकर पहली बार सुर्खियों में आए थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने खेल को बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं, बल्कि लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें इस सीजन का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है।

इस समय वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं। उनका औसत 45.33 और स्ट्राइक रेट 242.85 का है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद असाधारण माना जाता है।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे छक्कों की वजह से फैंस अब उन्हें “यूनिवर्स बेबी बॉस” कहने लगे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि वैभव आने वाले समय में T20 क्रिकेट के नए सुपरस्टार बन सकते हैं। अब राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अपने इस युवा सितारे से बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

Thu, 28 May 2026 11:14:35 +0530

  Videos
See all

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers