'चुनरी-चुनरी' ही नहीं, बॉलीवुड के ये रीमेक गाने भी ऑडियंस को नहीं थे पसंद, जमकर ट्रोल हुए थे स्टार्स
'इसलिए हम इससे सीखेंगे...', वैभव सूर्यवंशी के लिए पैट कमिंस ने बनाया स्पेशल प्लान, जानें कैसे रोकेंगे उनका तूफान
Pat Cummins On Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वो आगे बढ़ेगी और क्वालीफायर 2 खेलेगी. लेकिन, जो टीम इस मैच में हार जाएगी, उसके लिए टूर्नामेंट यहीं पर खत्म हो जाएगा. इस मैच के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि उनकी टीम ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए स्पेशल प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि वह उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक सकें.
पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी के लिए बनाया स्पेशल प्लान
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले उनकी टीम ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए कई गेंदबाजी योजनाएं तैयार कर रखी हैं. कमिंस ने कहा कि वैभव जैसे खिलाड़ी, जो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं, बॉलिंग अटैक को उनकी क्षमताओं से परे बैकअप प्लान तैयार करने के लिए मजबूर करते हैं.
"एक गेंदबाज के तौर पर, हमेशा संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है, यह समझना कि आप क्या अच्छा करते हैं और अपनी खूबियों का इस्तेमाल कैसे करें. लेकिन जब हर प्लेइंग इलेवन में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं, तो आपको प्लान-B या प्लान-C पर थोड़ा ज्यादा समय लगाना पड़ता है. तो हां, हम उसके लिए प्लान बनाएंगे. भले ही उसने पिछली बार हमारे खिलाफ शतक बनाया था, लेकिन मुझे लगता है कि कई बार हमने उसे अच्छी गेंदबाजी की और उसे शांत रखा. कई बार वह हमसे बच निकला. इसलिए, हम इससे सीखेंगे."
???? PAT CUMMINS MASSIVE STATEMENT ON VAIBHAV SURYAVANSHI AHEAD OF SRH VS RR MATCH ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 27, 2026
Pat Cummins said ????️,
"Yeah, it's always the balance of, you know, you as a bowler, what do you do well? How are you going to bowl to your strengths? But then when, you know, when there's… pic.twitter.com/X0TbPoNG9t
SRH के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने लगाया था शतक
IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 2 लीग मैच खेले गए. पहली बार दोनों टीमों का सामना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. उस मैच में वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे. प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें डक पर पवेलियन भेजा था. मगर, फिर जब दूसरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं, तो वैभव सूर्यवंशी ने शतक ठोक दिया. जी हां, सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए RR VS SRH मैच में सलामी बल्लेबाज ने 37 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके लगाए थे.
वैभव सूर्यवंशी के IPL 2026 के आंकड़े
राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी आज SRH VS RR मैच में एक्शन में नजर आने वाले हैं. वह फिलहाल तो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 6वें स्थान पर काबिज हैं.15 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 14 मैच की 14 पारियों में 41.64 के औसत और 232.27 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.
ऑरेंज कैप पर कब्जा कर सकते हैं वैभव
IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. वैभव ने अब तक 583 रन बनाए हैं और इस मैच में उनके पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. मगर, इसके लिए SRH VS RR मैच में 15 वर्षीय वैभ सूर्यवंशी को 70 रन बनाने होंगे.
ये भी पढ़ें: वैभव, क्लासेन, ईशान, अभिषेक... आज ये 4 खिलाड़ी ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















