केंद्र सरकार ने सार्थक PDS योजना को दी मंजूरी, खाद्यान्न वितरण की अब AI से होगी रियल टाइम निगरानी
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और भी बेहतर बनाने के लिए सार्थक-PDS योजना को मंजूरी दी है। सरकार की तरफ से बताया गया कि इस योजना को पांच साल की अवधि तक चलाने के लिए 25, 530 करोड़ का बजट रखा है।
Jharkhand BEd Admit Card 2026: आज जारी होगा बीएड एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे चेक
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) आज 27 मई 2026 को झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवार सबसे पहले JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर Jharkhand BEd Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन डिटेल दर्ज करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें।
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में भाषा प्रवीणता से 30 प्रश्न, टीचिंग एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न और रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi


















