रोहित या धोनी नहीं... ये है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, अनसोल्ड रहते हुए खत्म हुआ था करियर
Highest Run Scorer In IPL Final: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए नॉकआउट मैचों तक आ पहुंचा है. सीजन का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोल्ड आर्मी ने 92 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. हालांकि, अभी फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नहीं हुआ है. मगर, क्रिकेट के गलियारों में उस खिताबी मैच की चर्चा शुरू हो चुकी है. तो आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है?
किसके नाम पर दर्ज है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड?
इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है. सुरेश रैना ने आईपीएल के अपने आईपीएल करियर के दौरान 8 फाइनल मैच खेले. जी हां, रैना ने आईपीएल के 8 फाइनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 249 रन बनाए. रैना का फाइनल में हाईएस्ट स्कोर 73 रनों का रहा. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, जिन्होंने 10 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 180 रन बनाए. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6 फाइनल खेले, जिसमें 174 रन बनाए.
सुरेश रैना ने IPL में कब-कब जीते फाइनल?
सुरेन रैना ने अपने आईपीएल करियर में एक दो या तीन नहीं बल्कि 8 बार फाइनल मैच खेला. 8 बार तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए फाइनल खेला, जिसमें चार बार टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. 2010 में CSK ने मुंबई इंडियंस को हराकर ट्रॉफी उठाई. 2011 में आरसीबी को हराकर, 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की. इस तरह सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में 8 बार फाइनल मैच खेले, जिसमें चार बार उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल हुई.
IPL 2026 फाइनल में सुरेश रैना का प्रदर्शन
| साल | रन (गेंद) | परिणाम |
|---|---|---|
| 2021 | मैच नहीं खेले | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (KKR के खिलाफ) |
| 2019 | 8 रन (14 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ) |
| 2018 | 32 रन (25 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (SRH के खिलाफ) |
| 2015 | 28 रन (19 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ) |
| 2013 | 0 रन (2 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ) |
| 2012 | 73 रन (38 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (KKR के खिलाफ) |
| 2011 | 8* रन (4 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (RCB के खिलाफ) |
| 2010 | 57 रन (35 गेंद) + 1 विकेट | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (MI के खिलाफ) |
| 2008 | 43 रन (30 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (RR के खिलाफ) |
सुरेश रैना के IPL रिकॉर्ड
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया. जब तक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का हिस्सा रही, तब-तब सुरेश रैना इसी टीम का हिस्सा रहे. हालांकि, IPL 2016 और 2017 में जब CSK पर बैन लगा था, तब रैना गुजरात लायंस में चले गए थे. मगर, फिर जब चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लग गया था, तब वह गुजरात लायंस का हिस्सा बन गए थे. मगर, फिर जब 2018 में CSK की वापसी हुई, तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने वापस सुरेश रैना को अपने साथ जोड़ लिया.
सुरेश रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें 136.76 की स्ट्राइक रेट और 32.52 के औसत से 5528 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक देखने को मिले. सुरेश रैना ने आईपीएल में 506 चौके और 203 छक्के भी जड़े.
| मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 205 | 5528 | 32.52 | 136.76 | 1 | 39 | 506 | 203 |
Happy Birthday, Mahi bhai! ???? Wishing you a day as cool as your helicopter shot and as epic as your stumping skills. Have a fantastic one, brotherman ???????? @msdhoni #HappyBirthdayDhoni #Legend pic.twitter.com/g6M5MdclgN
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) July 6, 2024
आखिरी बार कब एक्शन में दिखे थे सुरेश रैना?
15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल और आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहने के बाद सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास ले लिया था. अब रैना चैंपियंस लीग जैसे इवेंट्स में खेलते नजर आते हैं. उन्होंने 2022 में अबु धाबी टी10 लीग में डेक्कर ग्लैडिएटर्स की ओर से खेले थे.
IPL में सुरेश रैना की 5 बेस्ट पारियां
| रैंक | पारी | विरोधी टीम | साल | खास रिकॉर्ड |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 87 रन (25 गेंद) | किंग्स इलेवन पंजाब | 2014 | IPL इतिहास की सबसे विस्फोटक प्लेऑफ पारियों में से एक |
| 2 | 100* रन (53 गेंद) | किंग्स इलेवन पंजाब | 2013 | IPL करियर का इकलौता शतक |
| 3 | 73 रन (38 गेंद) | KKR | 2012 | IPL फाइनल में सबसे बड़ी पारी |
| 4 | 57 रन (35 गेंद) + 1 विकेट | मुंबई इंडियंस | 2010 | Player of the Match प्रदर्शन |
| 5 | 68* रन | KKR | 2017 | IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने |
सुरेश रैना ने IPL 2022 में लिया था संन्यास
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 में आखिरी बार अपना नाम 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ ड्राफ्ट किया था. मगर, मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. इसके बाद ही रैना ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था.
IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | पारियां | रन |
|---|---|---|---|
| 1 | Suresh Raina | 8 | 249 |
| 2 | MS Dhoni | 10 | 180 |
| 3 | Rohit Sharma | 6 | 174 |
| 4 | Shane Watson | 4 | 153 |
| 5 | Murali Vijay | 3 | 95 |
ये भी पढ़ें: टॉस बनेगा बॉस! IPL FINAL में RCB को चेज करना नहीं आता रास, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए आंकड़े
Explainer: जीभ निकालकर रणवीर सिंह ने की थी 'कांतारा' दैव्य की नकल, अब मंदिर में किया पश्चाताप, जानें पूरा विवाद
Ranveer Singh Kantara Trolling: रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक तरफ जहां एक्टर अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता की वजह से सुर्खियों में हैं तो वहीं, फिल्म 'डॉन 3' को लेकर वो विवादों में भी गिर गए हैं. इस बीच एक्टर श्री चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने दर्शन किए और माथा टेका. जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर जाना फिल्म 'कांतारा' के 'दैव्य' से जुड़ा है, जिसकी नकल करने की वजह से एक्टर पर एफआईआर दर्ज हुई थी. तो चलिए जानते हैं, इस पूरे विवाद के बारे में-
रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन
हाल ही में रणवीर सिंह मैसूरु के श्री चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने किसी वीआईपी सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया था. वो एक आम श्रद्धालु की तरह लाइन में खड़े हुए और देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन किए. गर्भगृह के प्रवेश तक एक्टर ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिसे अंदर जाने से पहले हटा दिया था. फिर एक्टर ने माथा टेककर पूजा की थी, जिसकी कई फोटोज वायरल हुई. बता दें कि, एक्टर ने मंदिर जाने का कदम कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया, जो उनके खिलाफ दर्ज 'कांतारा' फिल्म के दैव्य सीन की मिमिक्री केस में दिया गया था.
क्या था कांतारा से जुड़ा विवाद?
ये पूरा विवाद पिछले साल 30 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में हुआ था. इस दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर 'कांतारा' (Kantara) एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की एक्टिंग की तारीफ की थी. लेकिन तारीफ करते-करते रणवीर फिल्म के दैव्य सीन की नकल कर बैठे थे, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था. एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वहीं, कन्नड़ समुदाय के एक बड़े हिस्से ने कड़ी नाराजगी जताई थी और एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
कोर्ट ने दिया था मंदिर जाने का आदेश
एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद रणवीर सिंह ने फरवरी 2026 में राहत के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था. तब सुनवाई के दौरान, जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की एकल पीठ ने कहा था कि एक सुपरस्टार होने के नाते रणवीर के पास लोगों को प्रभावित करने की शक्ति है, इसलिए उन्हें अपने शब्दों में पूरी जिम्मेदारी बरतनी चाहिए. कोर्ट ने माना था कि एक्टर की टिप्पणी असंवेदनशील थी. इसके बाद अप्रैल में रणवीर ने कोर्ट में एक संशोधित हलफनामा दायर किया था और बिना किसी शर्त के माफी मांगी थी.माफीनामे को स्वीकार करते हुए, अदालत ने एक्टर को चामुंडेश्वरी मंदिर जाने और प्रार्थना करने का निर्देश दिया था.
रणवीर सिंह ने मांगी थी माफी
वहीं, विवाद में फंसने के बाद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर माफी भी मांगी थी. एक्टर ने लिखा था- 'मेरा इरादा सिर्फ ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग की सराहना करना था. एक एक्टर होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस विशेष दृश्य को उस तरह से निभाने में कितनी मेहनत लगती है, जिसके लिए मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है. अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.'
कौन हैं ‘कांतारा’ में दिखाए दैव?
बता दें, फिल्म ‘कांतारा’ में पंजुरली देवता के बारे में दिखाया गया है. पंजुरली भगवान विष्णु के वराह अवतार को कहा जाता है, लेकिन दक्षिण कर्नाटक या टुलूनाडु इलाके की इस दंतकथा का कनेक्शन असल में भगवान शिव से है. कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में पंजुरली देवता को पूजा जाता है. माना जाता है कि पंजुरली देवता उनकी रक्षा करते हैं. इन इलाकों में दैव 'भूत कोला' नाम से एक त्योहार मनाया जाता है. इस दौरान जिन लोगों में दैव आते हैं वो पंजुरली देवता की वेशभूषा में नाचते हैं.
कौन हैं चावुंडी दैव?
वहीं, 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) में चावुंडी दैव्य के बारे में भी दिखाया गया है. इन्हीं की नकल करने की वजह से रणवीर सिंह विवादों में आए थे. दरअसल, 'भूत कोला' की दैवीय नृत्य परंपरा में चावुंडी का नाम बड़े ही आदर से लिया जाता है. हालांकि चावुंडी दैव सिर्फ कहानी या नृत्य परंपरा का पात्र नहीं है, बल्कि न्याय करने वाली जीवित शक्ति मानी जाती हैं. यही वजह है कि जब दैव-परंपरा को नृत्य के तौर पर देखा जाता है, तो स्थानीय समाज में असहजता पैदा होती है. पंजुरली देवता, चावुंडी दैव के अलावा, रक्षा करने वालों में दो गुलिगा और एक हुली दैव भी हैं. इन्हीं दैवों के बारे मे फिल्म में दिखाया गया है.
कई विवादों में घिर चुके हैं रणवीर
रणवीर सिंह की बात करे तो ऐसा पहली बार नहीं है जब वो विवादों पर फंसे हो. इससे पहले वे एआईबी, न्यूड फोटोशूट जैसे विवादों में आ चुके हैं. करीब 12 साल पहले ‘AIB नॉकआउट’ रोस्ट शो को लेकर भी विवादों में घिरे थे. उन्होंने शो में कई अश्लील शब्दों और डबल मीनिंग कमेंट्स किए. इसके बाद साल 2022 में रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट की वजह से ट्रोल हुई थे. इसे लेकर उनके खिलाफ कई पुलिस शिकायतें दर्ज हुई थीं. वहीं, हाल ही में डॉन 3 फिल्म की वजह से चर्चा में हैं और उन्हें FWICE ने बॉलीवुड से बैन किया है, क्योंकि एक्टर ने ऐन वक्त पर फिल्म करने से मना कर दिया था.
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करे तो कुछ समय पहले ही एक्टर को फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 (Dhurandhar) देखा गया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. इस फिल्म ने रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक नई पहचान भी दिलाई. वहीं, अब रणवीर की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करे तो खबरें हैं कि एक्टर जय मेहता की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ में भी बिजी चल रहे हैं, क्योंकि वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- क्या धुरंधर होगी रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म? जानें एक्टर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' का मतलब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






